Skip to main content

Posts

Showing posts with the label tech

Reliance Jio उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी मार्च के बाद भी पार्टी

रिलायंस जियो 31 मार्च के बाद नया टैरिफ प्लान लांच करने जा रही है, जो कि 30 जून तक वैध रहेगा। इस प्लान के मुताबिक, कॉलिंग के लिए किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। जियो उपभोक्ताओं को केवल नेट का प्रयोग करने के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होगा, जो 3 महीने के लिए वैध होगा।

फ्री कॉलिंग के बाद अब जियो लाया मुफ्त ब्रॉडबैंड सेवा, 100mbps तक की मिलेगी स्पीड

  अभी   रिलायंस जियो   की मुफ्त कॉलिंग की सेवा खत्म भी नहीं हुई है और कंपनी ने एक और शानदार सेवा शुरू कर दी है। कंपनी ने मुंबई में फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) सेवा शुरू की है, जिसके तहत इंटरनेट ब्रॉडबैंड की सुविधा शुरू की गई है। कंपनी की इस सेवा के तहत 100 एमबीपीएस की स्पीड मुहैया कराई जाएगी। शुरुआती तीन महीनों में   रिलायंस जियो   की यह सेवा बिल्कुल मुफ्त मुहैया कराई जाएगी। इसका सीधा मतलब यह है कि अगर कोई ग्राहक रिलायंस जियो का एफटीटीएच कनेक्शन लेता है तो उसे शुरुआती तीन महीने तक इंटरनेट डेटा का कोई पैसा नहीं देना होगा।   रिलायंस जियो ने एफटीटीएच सेवा के लिए फाइबर केबल बिछाने का काम पिछले साल नवंबर में ही शुरू कर दिया था। मुंबई में कई बिल्डिंग में केबल लगा भी दी गई है और लोग इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं। शुरुआती समय में कंपनी द्वारा मुफ्त सुविधा दी जा रही है, जिससे इस क्षेत्र में विरोधी कंपनियों से टक्कर लेने में आसानी होगी। दिल्ली, चेन्नई और पुणे भी इस सेवा के शुरुआती चरण में शामिल किए गए हैं। इन शहरों में भी इस सेवा को मुहैया कराने पर जल्द ही काम...

7 रु में अनलिमिटेड Calling, 16 रु में अनलिमिटेड 4G डाटा

जियो को टक्कर देने के लिए टेलिकॉम कंपनियां एक के बाद एक सस्ता प्लान लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में वोडाफोन ने बेहद सस्ता प्लान लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स सिर्फ 7 रुपए में वोडाफोन टू वोडाफोन अनिलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसकी वैलेडिटी 1 घंटे की होगी।  5 रुपए में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा इसके साथ ही वोडाफोन ने और भी कई सस्ते प्लान लॉन्च किए हैं। जिसमें यूजर्स को 5 रुपए के रिचार्ज पर अनलिमिटेड 2G डाटा मिलेगा। यह प्लान प्रीप्रेड यूजर्स के लिए हैं। यह ऑफर्स 9 जनवरी से यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गए हैं। 16 रुपए में मिलेगा अनलिमिटेड 4G डाटा इसके साथ ही वोडाफोन ने 16 रुपए में एक और प्लान लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स वोडाफोन 16 रुपए में अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। यह ऑफर प्रीप्रेड यूजर के लिए उपलब्ध है। इसकी वैलेडिटी 1 घंटे की है। a अनिलिमिटेड डाटा और कॉलिंग वोडाफोन ने कॉलिंग और डाटा प्लान लॉन्च किया है। जिसमें दोनों यूजर्स का ध्यान रखा गया है। वे अपने हिसाब से ऑफर चुन सकते हैं। 4G से 2G तक कस्टमर्स के लिए ऑफर कंपनी ने 2G से 4G कस्टमर्स के लिए प्लान लॉन्च किए हैं। इससे पता चलता है क...

Reliance Jio पेश कर सकती है VoLTE फीचर फोन, कीमत 1500 रु से कम.

नई दिल्ली:   रिलायंस जियो इंफोकॉम (Reliance Jio) जल्द ही बाजार में धमाका करने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 4G-VoLTE टेक्नॉलॉजी पर आधारित फीचर फोन पेश कर सकती है जिसकी कीमत 1500 रुपए से कम होगी. सितंबर में रिलायंस ने जियो नामक मुफ्त 4जीबी डाटा के साथ सिम पेश किया था जिसे लोगों ने हाथोंहाथ लिया है. पहले फ्री कॉलिंग और फ्री अनलिमिटेड मोबाइल डाटा का जियो का ऑफर दिसंबर के अंत तक था लेकिन बाद में यह बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया गया. टेलिकॉम सेक्टर में जबरदस्त फेरबदल कर देने वाले इस ऑफर के बाद कि जियो के इस कीमत पर बजट हैंडसेट बाजार में एक और धमाका कर डालेंगे. जाहिर है अन्य हैंडसेट निर्माता कंपनियों को ये कीमत कड़ी टक्कर देगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडस्ट्री के दिग्गजों के हवाले से कहा जा रहा है कि मुकेश अंबानी की टेलिकॉम कंपनी इस तिमाही में ये फोन पेश कर सकती है. इनकी कीमत 999 और 1500 रुपए तक होगी. एक अनुमान के मुताबिक, भारत में 1 अरब मोबाइल फोन यूजर्स हैं जिनमें से 65 फीसदी लोग अब भी फीचर फोन्स का इस्तेमाल करते हैं. रिलायंस जियो के VoLTE फीचर फोन को लेकर कहा जा रहा ...

डाउनलोड स्पीड के मामले में रिलायंस जियो ने वोडाफोन, एयरटेल को पछाड़ा; देखें

नई दिल्ली:   मुकेश अंबानी के रिलायंस जियो (Jio)  ने डाउनलोड स्पीड के मामले में वोडाफोन (Vodafone), एयरटेल (Airtel) को पीछे छोड़ दिया है. दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) के डाटा के मुताबिक, दिसंबर में जियो नेटवर्क पर डाउनलोड गति 18.16 मेगाबाइट प्रति सेकेंड (mbps) तक पहुंच गई. यह सितंबर में उसकी सेवा के शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे टॉप लेवल है. यह जानकारी ट्राई द्वारा मासिक आधार पर जारी किए जाने वाले औसत मोबाइल डाटा के आंकड़ों में दी गई. नवंबर में जियो की औसत स्पीड 5.85 mbps रही थी. अन्य सेवा प्रदाताओं में वोडाफोन की स्पीड नवंबर के 4.9mbps से बढ़कर दिसंबर में 6.7mbps हो गई है. ट्राई ने अपनी वेबसाइट   http://www.myspeed.trai.gov.in/   पर डाउनलोडिंग स्पीड के टॉप 3 चार्ट में रिलायंस जियो की स्पीड 9.92mbps दिखाई है जो पहले पायदान पर है. दूसरे नंबर पर एयरटेल को रखा गया है, जिसकी स्पीड 8.07mbps दिखाई गई है. तीसरे नंबर पर वोडाफोन है और इसकी स्पीड 7.53mbps है.आप खुद भी इस पैरा के शुरू में दिए गए लिंक पर जाकर चेक कर सकते हैं. हालांकि अपलोड के मामले में 4.09mbps के...

अंबानी के 4जी सिम रिलायंस जियो के चलते बन गया एक रिकॉर्ड!

नई दिल्ली:   अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और मोबाइल डाटा की पेशकश के साथ लॉन्च हुए मुकेश अंबानी के रिलायंस जियो के चलते दूरसंचार ग्राहकों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. जियो की अगुवाई में दूरसंचार कंपनियों को अक्टूबर के महीने में रिकॉर्ड ग्राहक मिले. अक्टूबर महीने में देश में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या 1.1 अरब के आंकड़े को लांघ गई. आलोच्य महीने में लगभग 2.9 करोड़ नये ग्राहक मिले जोकि अपने आप में रिकॉर्ड है. नयी कपंनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने इस दौरान 1.963 करोड़ नये ग्राहक जोड़े और इसके कुल ग्राहकों की संख्या 3.561 करोड़ हो गई’. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले फरवरी 2011 में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या बढ़कर 82.625 करोड़ हो गई थी जो कि जनवरी 2011 में 80.613 करोड़ थी. दूरसंचार नियामक ट्राई के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर महीने में लैंडलाइन ग्राहकों का आधार भी बढ़ा जबकि 2003 में इनकमिंग मोबाइल कॉल नि:शुल्क किए जाने के बाद से ही यह संख्या कम हो रही थी. इसके अनुसार अक्टूबर महीने में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या में उक्त बढ़ोतरी मोबाइल टेलीफोनी के कारण आई. इस दौरान 2.868...

वोडाफोन का 'SuperHour' ऑफर - 16 रुपए में घंटेभर तक अनलिमिटेड 4G/3G डाटा

नई दिल्ली:   रिलायंस जियो के फ्री डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के ऑफर से टक्कर लेने के लिए बाकी टेलिकॉम कंपनियां एक के बाद एक ऑफर पेश कर रही हैं. हालिया ऑफर वोडाफोन की ओर से दिया गया है जिसके मुताबिक दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन चुनिंदा सर्किलों में प्रीपेड ग्राहकों के लिए 16 रुपये में एक घंटे अनलिमिटेड 3जी/4जी इंटरनेट डाटा दे रही है. अपनी इस 'सुपरपावर' स्कीम के मुताबिक, पांच रुपये में एक घंटे के लिए अनलिमिटेड 2जी डाटा और सात रुपये में लोकल सर्किल में वोडाफोन से वोडाफोन अनलिमिटेड कॉल का भी ऑफर है.  कंपनी ने यह भी कहा है कि ऑफर 16 रुपये प्रति घंटे से शुरू होगा तथा अलग-अलग सर्किलों में इसकी दर अलग-अलग होगी. वोडाफोन ने कहा- अपने हर घंटे को सुपरआर बनाइए. बार बार सुपरआर डाटा और वॉयस पैक खरीदिए. यह 4जी/3जी ऑफर बिहार एवं झारखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर और आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना सर्किलों में उपलब्ध नहीं होगा. बता दें कि पिछले ही दिनों भारती एयरटेल ने स्कीम लॉन्च की थी जिसके तहत वह 12 महीनों तक अपने कस्टमर्स को फ्री डाटा दे रही है. लेकिन इसके लिए यूजर को 4...

जियो यूजर्स के लिए अच्छी ख़बर..

नई दिल्ली। रिलांयस जियो के ग्राहकों को 31 मार्च तक फ्री डेटा मिल रहा है, लेकिन 31 दिसंबर को वेलकम ऑफर खत्म होने के बाद ग्राहकों को हर दिन 1GB 4G डेटा ही मुफ्त में इस्तेमाल कर पा रहे हैं। 1 जनवरी से 31 मार्च के बीच हैपी न्यू इयर ऑफर के तहत प्रति दिन 1GB डेटा लिमिट खत्म होने के बाद 128 kbps की स्पीड से डेटा का इस्तेमाल किया जा सकेगा। ऐसे में एक दिन में 1GB से ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए रिलायंस जियो ने बूस्टर पैक ऑफर किया है। इसके तहत आप चाहें तो 51 रुपये देकर उस दिन 1GB 4G डेटा और इस्तेमाल कर सकते हैं, वहीं 301 रुपये में 6GB 4G डेटा दिया जा रहा है। इस 6GB डेटा का इस्तेमाल आप 28 दिनों तक कर सकते हैं, यानी इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। SMS और ISD कॉल पैक भी रिलायंस जियो ने इंटरनैशनल कॉल करने वाले ग्राहकों के लिए भी नया आईएसडी कॉम्बो पैक पेश किया। इसके तहत अब ग्राहक 501 रुपये का रिचार्ज करवाकर विदेश कॉल करने के लिए 435 रुपये का बैलेंस पा सकते हैं। इसकी वैलिडिटी भी 28 दिनों की है। वैसे तो जियो अपने ग्राहकों को अभी हर दिन 100 एसएमएस भेजने का कोई पैसा नहीं ल...

Jio न्यू ईयर ऑफर में ऐसे पाएं रोज़ 6GB 4G डाटा Free!

1 जनवरी 2017 से रिलायंस Jio का वेलकम ऑफ़र ख़त्म होकर फ्री हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में तब्दील हो चुका है। इस ऑफ़र में भी आपको फ्री इंटरनेट, रोमिंग और कॉलिंग दी जा रही है लेकिन फ्री डाटा लिमिट को घटाकर 1 GB प्रतिदिन पर दिया गया है। वेलकम ऑफर में जो यूजर्स एक दिन में 4GB 4G स्पीड से इंटरनेट का मजा लेते थे, उन्हें अब सिर्फ 1GB ही मिल रहा है जिससे लोगों में निराशा है। हालांकि सिर्फ 301 रुपए खर्च कर आप Jio के इस ऑफ़र में भी रोज़ 6GB 4G डाटा का मज़ा उठा सकते हैं। कैसे हासिल करें 6GB 4G डाटा फ्री बता दें कि जियो के ग्राहक हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में कम डाटा होने से निराश हैं। हालांकि अब निराश होने की ज़रुरत नहीं है क्योंकि सिर्फ 301 रुपए खर्च कर आप इस डाटा लिमिट को 6GB तक बढ़ा सकते हैं। इस एडिशनल पैक में यूजर 6GB का 4G इंटरनेट डाटा पैक दिया जाएगा। ये पैक 28 दिन तक आपको हर रोज़ GB 4G डाटा उपलब्ध कराता रहेगा। इस पैक की खास बात ये है कि उस वक्त एक्टिव होगा जब यूजर हर दिन मिलने वाले फ्री 1GB 4G डाटा का इस्तेमाल कर लेगा। ये ऑटोमैटिक एक्टिव होकर तारीख बदलने पर बंद हो जाएगा। बता दें कि रिलायंस ...

अब इनकमिंग कॉल्स पर मिलेंगे पैसे

  PAYTUNES एप आपको इनकमिंग कॉल पर पैसे दे रही है। इन पैसों से आप अपना मोबाइल फोन रिचार्ज कर सकते हैं। सिनेमा के टिकट खरीद सकते हैं। कई तरह के इनाम जैसे मोबाइल फोन्स, लॅपटॉप, बाइक्स इत्यादि जीत सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि PAYTUNES ने कितने लोगों को पेमेंट सुनिश्चित किए। फिलहाल यह एक आॅफर है जो परीक्षण अवधि में है।   ख़बरों के अनुसार IIT दिल्ली से पास आउट हुए दिव्या प्रताप और राकेश सहगल ने अपने साथियों के साथ मिल कर PAYTUNES नाम की इस मोबाइल एप को बनाया है। PAYTUNES एप आपके फोन पर आने वाली कॉल्स पर बजने वाली रिंगटोन को कंपनियों के विज्ञापनों मे चेंज देती है। इसके बदले मे यह एप हर कॉल पर यूज़र्स को कुछ पॉयंट्स देती है। यूज़र्स इन पॉयंट्स का इस्तेमाल करके अपना फोन रीचार्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, यूज़र्स, एप पर होने वाले रोज़ाना कॉनटेस्ट्स मे भाग ले सकते हैं और कई तरह के इनाम जैसे मोबाइल फोन्स, लॅपटॉप, बाइक्स इत्यादि जीत सकते हैं।  PAYTUNES बिना इंटरनेट के काम करती है और यूज़र्स को लाभ पहुचती है। 7 महीने पहले रिलीज ह...

रिलायंस जिओ यूजर्स को मिलेगें 15,000 रुपये की फ्री सर्विसेस

नई दिल्ली।  टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जिओ एक बार फिर से यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर का लाभ जिओ यूजर्स ही उठा सकते हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी जिओ सिम है, तो आप भी इस ऑफर का लुत्फ उठा सकते हैं। यूजर्स 15000 रुपये की कीमत के एप्स फ्री यूज कर सकते हैं। तो चलिए आपको इन एप्स के बारे में बताते हैं। JioMoney :  इस एप के जरिए यूजर्स मोबाइल और DTH समेत हर तरह का रिचार्ज कर सकते हैं। साथ ही इंश्योरेंस और प्रीमियम का भी पेमेंट किया जा सकता है। Jio Xpress News:  इस एप के जरिए यूजर न्यूज पब्लिकेशन, मैग्जीन, फेमस ब्लॉग और जर्नलिस्ट समेत कई लोगों के आर्टिकल्स पढ़ सकते हैं। Jio Music:  इस एप में गानें फ्री डाउनलोड किए जा सकते हैं। जिओ की यह म्यूजिक स्ट्रीमिंग और डाउनलोडिंग सर्विस एप HD क्वालिटी वाला म्यूजिक उपलब्ध करवाती है। यहां करीब 1 करोड़ गानें उपलब्ध हैं। Jio Chat:  सिम के साथ यह एप बिल्कुल फ्री है। यह व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर जैसी एप हैं। इसमें आप मैसेजिंग, एचडी वॉयस कॉल, वीडियो कॉल करने समेत स्टीकर्स, डूडल सेंड कर सकते हैं।...

जल्दबाजी में जियो का सिम लिया है, भरना पड़ेगा बिल! ऐसे पता करें सिम प्रीपेड है या पोस्टपेड...

नई दिल्ली:  अगर आप कुछ उन लोगों में हैं जिन्होंने लाइन में लगकर मुफ्त कॉलिंग और इंटरनेट सर्फिंग के लिए जियो का सिम लिया है, तो आपको थोड़ा सावधान होने की जरूरत है. क्योंकि जैसे ही फ्री ऑफर खत्म होगा आपके घर जियो का बिल आ जाएगा और नियम और शर्तों के मुताबिक आपको बिल चुकाना होगा. इसलिए जरूरी है कि आप यह पता कर लें कि आपने जो सिम लिया है वह पोस्टपेड कनेक्शन का है या फिर प्रीपेड सिम है. रिलायंस जियो के जरिए अपने ग्राहकों को फ्री सेवाएं दे रही है. फ्री वेलकम ऑफर के तहत रिलायंस जियो 31 मार्च तक फ्री अनलिमिटेड एचडी वॉइस, जियो नेट वाईफाई, डाटा, एचडी वीडियो, एसएमएस, जियो ऐप्स जैसी सुविधाएं अपने ग्राहकों को दे रहा है. रिलायंस ने यह सारी सुविधाएं प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही प्रकार की जियो ग्राहकों के लिए दी है. रिलायंस की यह सारी सुविधाएं 4जी पर मिल रही हैं. इस कारण सुविधाएं उच्च क्वालिटी की हैं और इंटरनेट भी काफी बेहतर काम कर  रहा है. वीडियो भी बिना सर्फ किए धड़ल्ले से चल रहे हैं. जैसे ही कंपनी की फ्री सेवाएं खत्म हो जाएंगी वैसे ही इसके पोस्टपेड ग्राहकों को बिल आने शुरू ह...

Reliance Jio का 4G इंटरनेट 2G व 3G फ़ोन में भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने आज कहा कि उसका 4 जी डिवाइस अब बाजार में उपलब्ध है जिसके जरिए कोई भी 2जी व 3जी स्मार्टफोनधारक उसकी सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकता है। कंपनी के यहां जारी बयान के अनुसार जियोफाई 4जी पोर्टेबल वायस व डेटा डिवाइस है जो कि हाटस्पाट के रूप में काम करता है और इसके जरिए फोन काल करने के साथ साथ वीडियो कॉल व जियो के सभी एप्प का इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी अगर ग्राहक का फोन 4जी नहीं है तो भी वह रिलायंस जियो की सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेगा। बयान के अनुसार इसके लिए जियोफाई में सिम लगाकार उसे एक्टिवेट करना होता है। इसके बाद 2जी या 3जी स्मार्टफोन पर जियो4जीवायस एप्लीकेशन डाउनलोड कर उसे जियो नेटवर्क से कनेक्ट करना होता है। कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस के जरिए जियो के ग्राहक इंटरनेट, वायसकाल, वीडियोकाल व एसएमएस सहित कंपनी की विभिन्न सेवाओं का इस्तेमाल कर सकता है भले ही उसका फोन 4जी वोल्टी नहीं हो। उल्लेखनीय है कि मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो के पास देश भर में 4जी दूरसंचार सेवा उपलब्ध कराने का लाइसेंस है। कंपनी ने पांच सितंबर को अपनी सेवाओं की औपचारिक शुरआत की थ...

संचार क्रांति: BSNL के इस ऑफर से बर्बाद हो जाएंगी प्राइवेट कंपनियां

नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के मोबाइल फोन सब्सक्राइबर्स जल्द ही 149 रुपए प्रतिमाह के खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग का आनंद ले सकेंगे। माना जा रहा है कि सरकारी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो को टक्कर देने के उद्देश्य से 1 जनवरी को इस मासिक टैरिफ प्लान को पेश कर सकती है। इस प्लान में ग्राहक महीने भर किसी भी मोबाइल नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग कर सकेंगे। साथ ही 300 एमबी इंटरनेट डेटा भी दिया जाएगा। बता दें कि रिलायंस जियो की सभी सर्विस मार्च तक मुफ्त हैं, हालांकि इसके बाद लागू होने वाले टैरिफ प्लान के मुताबिक, जियो 149 रुपए में 28 दिन के लिए 300 एमबी डेटा और मुफ्त एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देगी। अपने प्लान के बारे में बताते हुए बीएसएनएल के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, “हम ऐसे प्लान पर काम कर रहे हैं जो मोबाइल ग्राहकों को 149 रुपए में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेटा की सुविधा दे।” रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने 5 सितंबर को अपने वेलकम ऑफर के तहत 31 दिसंबर तक फ्री वॉयस कॉल और फ्री डेटा की पेशकश की थी। कंपनी ने अब इस ऑफर का पी...

बीएसएनएल लाया अनलिमिडेट डेटा ऑफर, उड़ गए सभी कंपनियों के होश

नई दिल्ली।  रिलायंस Jio को टक्कर देने के लिए सरकारी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अनलिमिडेट ऑफर लॉन्च किया है। इस प्रमोशनल प्लान की कीमत 498 रुपए हैं। इस प्लान के तहत उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड 3 जी डेटा 14 दिन तक बिना किसी स्पीड स्पीड प्रतिबंध के मिलेगा।  रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएसएनएल का यह ऑफर शुक्रवार से शुरू हो गया है और यह ऑफर 7 जनवरी 2017 तक उपलब्ध रहेगा। यह ऑफर केवल प्रीपेड यूजर्स के लिए है। बीएसएनएल के डायरेक्टर आर के मित्तल ने बताया कि यह ऑफर कंपनी के मौजदूा ग्राहकों और नए ग्राहकों दोनों को मिलेगा। बीएसएनएल ने हाल ही में अपने चार और प्लान लॉन्च किए हैं। इसके तहत 1498 रुपए के प्लान पर 9 जीबी की जगह 18 जीबी डेटा मिलेगा। इसी तरह 2799 रुपए के प्लान में 18 जीबी की जगह 36 जीबी डेटा, 3998 रुपए वाले प्लान पर 30 जीबी की जगह 60 जीबी और 4498 रुपए में 40 जीबी की जगह 80 जीबी डेटा प्लान मिलेगा।

31 Dec के बाद इन स्‍मार्टफोन्‍स पर नहीं चलेगा WhatsApp

नई दिल्ली।  इस साल के खत्‍म होने के साथ ही दुनिया के लाखों पुराने स्‍मार्टफोन्‍स पर व्हाट्सऐप काम करना बंद कर देगा। व्हाट्सऐप के मुताबिक, पुराने एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन्‍स के साथ ही आइफोन 3जीएस यूजर्स भी 1 जनवरी 2017 से अपने हैंडसेट्स पर व्‍हाट्सऐप का उपयोग नहीं कर सकेंगे। इसी साल फरवरी में खबर आई थी कि मोबाइल मैसेजिंग सेवा व्हाट्सऐप 2017 तक ब्लैकबेरी और नोकिया के मोबाइल से अलग हो जाएगा। ऐसा फेसबुक के ऐप को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। अगर आपका फोन Symbian, BBOS, Windows 7, Android 2.1 और 2.2 ऑपरेटिंग सिस्‍टम या फिर आइफोन 3जीएस है तो यह सर्विस आपके लिए बंद होने जा रही है। इसका मतलब यह कि ब्लैकबेरी और नोकिया के अलावा पुराना एंड्रॉएड 2.2 और विंडोज फोन 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम भी व्हाट्सऐप के फैसले से प्रभावित होंगे। व्‍हाट्सऐप ने ब्लॉग में कहा था, "ये मोबाइल उपकरण हमारे अहम हिस्सा रहे हैं, लेकिन इनमें ऐसी क्षमताएं नहीं हैं जिससे भविष्य में हमारे फीचर के विस्तार जरूरत पूरी हो सके।" कंपनी ने व्हाट्सऐप इस्तेमाल को जारी रखने के लिए 2017 से पहले नए एंड्रॉएड, नए आइफोन...
रिलायंस जियो के अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा प्लान से टक्कर लेने के लिए वोडाफोन ने 'बड़ा डेटा छोटा प्राइस' का ऑफर अपने ग्राहकों के लिए पेश किया है। कंपनी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रीपेड ग्राहक सिर्फ 24 रुपये में पूरे महीने का इंटरनेट प्लान दिया है। इसके तहत यूजर्स को 60MB का डाटा मिलेगा।  कंपनी ने मीडिया को बताया कि वोडाफोन कम कीमत के मासिक डेटा पैक्स की इस सीरीज़ की कीमत 24 रु से शुरू होती है और यह 30 दिन की वैलिडिटी के साथ उपलब्ध है। इसमें 60MB का डाटा यूजर्स को मिलेगा। इसके अलावा 37 रुपये में 120MB डाटा दिया जाएगा। इसकी भी वैलिडिटी पूरे महीने की होगी। हालांकि पैक की कीमत सर्कल के अनुसार अलग-अलग है। इस लांच के मौके पर वोडाफोन इण्डिया में चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर संदीप कटारिया ने कहा, 'हम उपभोक्ताओं के लिए डेटा को किफ़ायती एवं सुलभ बनाना चाहते हैं। हमारा यह कदम पहली बार ऑनलाइन आने वाले उपयोगकर्ताओं को डेटा के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करेगा। हमें विश्वास है कि हमारे बड़ा डेटा छोटा प्राइस पैक के द्वारा लाखों उपभोक्ता पूरे महीने इंटरनेट के साथ कनेक्टेड रहकर डेटा...

फेसबुक एक्सप्रेस वाईफाई सेवा के बारे में जानें 10 बातें

फेसबुक की एक्सप्रेस वाईफाई सेवा एक बार फिर  ख़बरों  में है। कुछ महीने पहले ख़बर आई थी कि कंपनी अपनी वाई-फाई सेवाओं की टेस्टिंग भारत के कई ग्रामीण इलाकों में कर रही है। गौर करने वाली बात है कि फेसबुक ने इससे पहले इंटरनेट डॉट ओआरजी के ज़रिए मोबाइल डेटा मुहैया कराने की सेवा की शुरुआत की थी। इसे बाद में फ्री बेसिक्स का नाम दिया गया। फ्री बेसिक्स के साथ मुश्किल यह थी कि  इस सेवा को लेने वाले यूज़र फेसबुक द्वारा मंजूर किए गए वेबसाइट को ही एक्सेस कर सकते थे। ग्रामीण इलाकों में लोगों तक इंटरनेट पहुंचाना आसान काम नहीं है। ऐसे में फेसबुक जैसी कंपनियों अपनी पहुंच बढ़ाने के मकसद से एक्सप्रेस वाईफाई जैसी सेवाओं की शुरुआत कर रही हैं। इस बार सोशल मीडिया कंपनी ने इंटरनेट मुहैया कराने के लिए अलग रणनीति अपनाई है। यह मुफ्त नहीं है, इसलिए हम कम प्रतिबंध की उम्मीद कर सकते हैं। फेसबुक एक्सप्रेस वाईफाई सेवा के बारे में ये बातें जान लें... 1.  एक्सप्रेस वाईफाई एक सार्वजनिक वाई-फाई सेवा है। एक्सप्रेस वाईफाई सेवा के जरिए लोग अपने फोन, कंप्यूटर या किसी अन्य डिवाइस को ज्यादा पैसे खर्च किए बिना ...