Skip to main content


रिलायंस जियो के अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा प्लान से टक्कर लेने के लिए वोडाफोन ने 'बड़ा डेटा छोटा प्राइस' का ऑफर अपने ग्राहकों के लिए पेश किया है। कंपनी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रीपेड ग्राहक सिर्फ 24 रुपये में पूरे महीने का इंटरनेट प्लान दिया है। इसके तहत यूजर्स को 60MB का डाटा मिलेगा। 
कंपनी ने मीडिया को बताया कि वोडाफोन कम कीमत के मासिक डेटा पैक्स की इस सीरीज़ की कीमत 24 रु से शुरू होती है और यह 30 दिन की वैलिडिटी के साथ उपलब्ध है। इसमें 60MB का डाटा यूजर्स को मिलेगा। इसके अलावा 37 रुपये में 120MB डाटा दिया जाएगा। इसकी भी वैलिडिटी पूरे महीने की होगी। हालांकि पैक की कीमत सर्कल के अनुसार अलग-अलग है।
इस लांच के मौके पर वोडाफोन इण्डिया में चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर संदीप कटारिया ने कहा, 'हम उपभोक्ताओं के लिए डेटा को किफ़ायती एवं सुलभ बनाना चाहते हैं। हमारा यह कदम पहली बार ऑनलाइन आने वाले उपयोगकर्ताओं को डेटा के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करेगा। हमें विश्वास है कि हमारे बड़ा डेटा छोटा प्राइस पैक के द्वारा लाखों उपभोक्ता पूरे महीने इंटरनेट के साथ कनेक्टेड रहकर डेटा का लुत्फ़ उठा सकेंगे। यह डेटा के इस्तेमाल को बेहतर बनाकर देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देगा।'

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर वोडाफोन ने निशक्तों को विशेष तोहफा दिया है। कंपनी ने उनके लिए एक खास कॉलर टोन लांच किया है। यह रिंग टोन खासतौर पर न बोल सकने वाले और न सुन सकने वाले निशक्तों के लिए अलग-अलग है। इस कॉलर टोन का लाभ वे निशुल्क और लाइफ टाइम ले सकते हैं।
कंपनी के मुताबिक, बोलने और सुनने में निशक्त यूजर्स को अक्सर दिक्कत आती है कि उनके पास जो भी जरूरी फोन आते हैं वे समझ ही नहीं पाते। इसको देखते हुए कंपनी ने बोलने में अक्षम लोगों के लिए अलग जबकि सुनने में असमर्थ लोगों के लिए अलग टोन लांच किया है।
इस कॉलर टोन को एक्टिवेट करने के लिए एसएमएस करें:
“CT 8894702” to 56789 – for English-Hindi-English Callertune
“CT 8894716” to 56789  - for Hindi-English-Hindi Callertune

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल सेंट्रल जेल में गार्ड की हत्या कर फरार हुए सिमी के आठों सदस्य एनकाउंटर में मारे गए

भोपाल:  भोपाल की जेल से रविवार रात गार्ड की हत्या कर फरार हुए सभी कैदियों को पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक एनकाउंटर में मार गिराया है. राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ईंटखेड़ा गांव में पुलिस ने सभी को घेर लिया जिसके बाद हुए एनकाउंटर में सभी मारे गए. ये सभी आतंकी सिमी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.

राज्यकर्मियों का कोना: लेखपालों ने कामकाज ठप रखा

विधानभवन घेराव के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद भी बुधवार को लेखपालों का आंदोलन जारी रहा। लेखपालों ने कोई कामकाज नहीं किया और कलमबंद कार्य बहिष्कार पर रहे। अभी तक एसडीएम व तहसीलदारों के दबाव में छोटे-मोटे काम कर रहे लेखपाल भी अब पूर्ण कार्यबहिष्कार में शामिल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपालों का कार्यबहिष्कार जारी है। संघ ने सरकार द्वारा अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम के तहत लोक हित में लेखपालों की हड़ताल पर रोक लगाने का विरोध किया है। संघ का तर्क है कि लेखपालों का कामकाज आवश्यक सेवाओं में नहीं आता है। लेखपाल तो केवल कलमबंद कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। बिना शासनादेश के नहीं खत्म होगा आंदोलन लेखपाल संघ का कहना है कि बिना शासनादेश के वह कार्यबहिष्कार समाप्त नहीं करेंगे। मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अक्तूबर 2014 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वार्ता में दो मांगों को माने जाने के मिले आश्वासन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस वार्ता में शासन ने लेखपालों को मोटरसाइकिल भत्ता, स्टेशनरी और इंटरनेट भत्ता दिए जान...

अखिलेश यादव के समर्थक समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के चाणक्य माने जाने वाले पार्टी महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पूरी योजना बना ली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी योजना बनी है कि कभी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पार्टी समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) में सपा का अखिलेश गुट मिल जाएगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ऐसी योजना बनी है कि रामगोपाल यादव जल्द ही साइकिल चुनाव चिह्न पर दावा ठोकने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने वाले हैं। ऐसा करते ही सिंबल को लेकर विवाद की स्थिति बन जाएगी और फिर गेंद चुनाव आयोग के पाले में होगी। उधर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने एक जनवरी को डॉ राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में सुबह 11बजे पार्टी का आपातकालीन प्रतिनिधि सम्मेलन बुला लिया है। रामगोपाल यादव के नाम से जारी इस विज्ञप्ति में पार्टी के प्रतिनिधियों से आह्वान किया गया है कि वे इस कार्यक्रम में जरूर भाग लें।