Skip to main content

फेसबुक एक्सप्रेस वाईफाई सेवा के बारे में जानें 10 बातें

फेसबुक एक्सप्रेस वाईफाई सेवा के बारे में जानें 10 बातें

फेसबुक की एक्सप्रेस वाईफाई सेवा एक बार फिर ख़बरों में है। कुछ महीने पहले ख़बर आई थी कि कंपनी अपनी वाई-फाई सेवाओं की टेस्टिंग भारत के कई ग्रामीण इलाकों में कर रही है।

गौर करने वाली बात है कि फेसबुक ने इससे पहले इंटरनेट डॉट ओआरजी के ज़रिए मोबाइल डेटा मुहैया कराने की सेवा की शुरुआत की थी। इसे बाद में फ्री बेसिक्स का नाम दिया गया। फ्री बेसिक्स के साथ मुश्किल यह थी कि  इस सेवा को लेने वाले यूज़र फेसबुक द्वारा मंजूर किए गए वेबसाइट को ही एक्सेस कर सकते थे।

ग्रामीण इलाकों में लोगों तक इंटरनेट पहुंचाना आसान काम नहीं है। ऐसे में फेसबुक जैसी कंपनियों अपनी पहुंच बढ़ाने के मकसद से एक्सप्रेस वाईफाई जैसी सेवाओं की शुरुआत कर रही हैं। इस बार सोशल मीडिया कंपनी ने इंटरनेट मुहैया कराने के लिए अलग रणनीति अपनाई है। यह मुफ्त नहीं है, इसलिए हम कम प्रतिबंध की उम्मीद कर सकते हैं।

फेसबुक एक्सप्रेस वाईफाई सेवा के बारे में ये बातें जान लें...

1. एक्सप्रेस वाईफाई एक सार्वजनिक वाई-फाई सेवा है। एक्सप्रेस वाईफाई सेवा के जरिए लोग अपने फोन, कंप्यूटर या किसी अन्य डिवाइस को ज्यादा पैसे खर्च किए बिना इंटरनेट से कनेक्ट कर पाएंगे।

2. फेसबुक की एक्सप्रेस वाईफाई सेवा को अभी ग्रामीण इलाकों में पहुंचाया गया है। शुरुआत में 125 लोकेशन हैं। फेसबुक ने जानकारी दी है कि और इलाकों में इस सेवा की शुरुआत ज़ल्द ही होगी।

3. इंटरनेट डॉट ओआरजी की तरह एक्सप्रेस वाईफाई मुफ्त इंटरनेट सेवा नहीं है। अभी इस सेवा में बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन इंटरनेट के लिए ग्राहकों को डिज़िटल वाउचर खरीदना होगा। ये खरीदारी कैसे और कहां से होगी? अभी कुछ भी साफ नहीं है।

4. फेसबुक ने यह भी नहीं बताया है कि भारत में एक्सप्रेस वाईफाई सेवा की टेस्टिंग कहां-कहां हो रही है।

5. फेसबुक ने यह भी साफ नहीं किया है कि एक्सप्रेस वाईफाई से यूज़र पूरे इंटरनेट को एक्सेस कर पाएंगे या चुनिंदा साइट को। अगर यह पेड सिस्टम है तो हम ज़्यादा खुले इंटरनेट की उम्मीद कर सकते हैं।

6. फेसबुक ने अभी एक्सप्रेस वाईफाई सेवा की दरों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है। बस यही कहा है. "यह टिकाऊ मॉडल है।"

7. एक्सप्रेस वाईफाई इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के साथ मिलकर नेटवर्क सेटअप करने का काम करता है। यह फेसबुक की फ्री बेसिक्स सेवा से बहुत अलग नहीं है। जहां पर सोशल नेटवर्क साइट ने मुफ्त मोबाइल डेटा के लिए टेलीकॉम कंपनियों के साथ साझेदारी की थी।

8. भारत में सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क की संख्या बेहद ही कम है, ख़ासकर ग्रामीण इलाकों में। फेसबुक की एक्सप्रेस वाईफाई सेवा में क्रातिकारी बदलाव लाने वाली बात है।

9. फेसबुक ने ज़ोर देकर कहा है कि एक्सप्रेस वाईफाई सेवा से ग्रामीण इलाकों के उद्ममियों का सशक्तिकरण होगा। वे अपने इलाके में अच्छी क्वालिटी में इटरनेट मुहैया करा सकेंगे और साथ में उनकी कमाई भी होगी।

10. इसके अलावा इंटरनेट कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए लेज़र ड्रोन जैसी तकनीक की भी टेस्टिंग हो रही है। लेकिन अभी इसे भारत में लाने की कंपनी की कोई योज़ना नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल सेंट्रल जेल में गार्ड की हत्या कर फरार हुए सिमी के आठों सदस्य एनकाउंटर में मारे गए

भोपाल:  भोपाल की जेल से रविवार रात गार्ड की हत्या कर फरार हुए सभी कैदियों को पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक एनकाउंटर में मार गिराया है. राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ईंटखेड़ा गांव में पुलिस ने सभी को घेर लिया जिसके बाद हुए एनकाउंटर में सभी मारे गए. ये सभी आतंकी सिमी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.

राज्यकर्मियों का कोना: लेखपालों ने कामकाज ठप रखा

विधानभवन घेराव के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद भी बुधवार को लेखपालों का आंदोलन जारी रहा। लेखपालों ने कोई कामकाज नहीं किया और कलमबंद कार्य बहिष्कार पर रहे। अभी तक एसडीएम व तहसीलदारों के दबाव में छोटे-मोटे काम कर रहे लेखपाल भी अब पूर्ण कार्यबहिष्कार में शामिल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपालों का कार्यबहिष्कार जारी है। संघ ने सरकार द्वारा अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम के तहत लोक हित में लेखपालों की हड़ताल पर रोक लगाने का विरोध किया है। संघ का तर्क है कि लेखपालों का कामकाज आवश्यक सेवाओं में नहीं आता है। लेखपाल तो केवल कलमबंद कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। बिना शासनादेश के नहीं खत्म होगा आंदोलन लेखपाल संघ का कहना है कि बिना शासनादेश के वह कार्यबहिष्कार समाप्त नहीं करेंगे। मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अक्तूबर 2014 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वार्ता में दो मांगों को माने जाने के मिले आश्वासन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस वार्ता में शासन ने लेखपालों को मोटरसाइकिल भत्ता, स्टेशनरी और इंटरनेट भत्ता दिए जान...

अखिलेश यादव के समर्थक समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के चाणक्य माने जाने वाले पार्टी महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पूरी योजना बना ली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी योजना बनी है कि कभी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पार्टी समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) में सपा का अखिलेश गुट मिल जाएगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ऐसी योजना बनी है कि रामगोपाल यादव जल्द ही साइकिल चुनाव चिह्न पर दावा ठोकने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने वाले हैं। ऐसा करते ही सिंबल को लेकर विवाद की स्थिति बन जाएगी और फिर गेंद चुनाव आयोग के पाले में होगी। उधर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने एक जनवरी को डॉ राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में सुबह 11बजे पार्टी का आपातकालीन प्रतिनिधि सम्मेलन बुला लिया है। रामगोपाल यादव के नाम से जारी इस विज्ञप्ति में पार्टी के प्रतिनिधियों से आह्वान किया गया है कि वे इस कार्यक्रम में जरूर भाग लें।