Skip to main content

जियो यूजर्स के लिए अच्छी ख़बर..

आपके पास है जियो की सिम तो होगा इतना बड़ा फायदा

नई दिल्ली।
रिलांयस जियो के ग्राहकों को 31 मार्च तक फ्री डेटा मिल रहा है, लेकिन 31 दिसंबर को वेलकम ऑफर खत्म होने के बाद ग्राहकों को हर दिन 1GB 4G डेटा ही मुफ्त में इस्तेमाल कर पा रहे हैं। 1 जनवरी से 31 मार्च के बीच हैपी न्यू इयर ऑफर के तहत प्रति दिन 1GB डेटा लिमिट खत्म होने के बाद 128 kbps की स्पीड से डेटा का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

ऐसे में एक दिन में 1GB से ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए रिलायंस जियो ने बूस्टर पैक ऑफर किया है। इसके तहत आप चाहें तो 51 रुपये देकर उस दिन 1GB 4G डेटा और इस्तेमाल कर सकते हैं, वहीं 301 रुपये में 6GB 4G डेटा दिया जा रहा है। इस 6GB डेटा का इस्तेमाल आप 28 दिनों तक कर सकते हैं, यानी इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है।

SMS और ISD कॉल पैक भी
रिलायंस जियो ने इंटरनैशनल कॉल करने वाले ग्राहकों के लिए भी नया आईएसडी कॉम्बो पैक पेश किया। इसके तहत अब ग्राहक 501 रुपये का रिचार्ज करवाकर विदेश कॉल करने के लिए 435 रुपये का बैलेंस पा सकते हैं। इसकी वैलिडिटी भी 28 दिनों की है। वैसे तो जियो अपने ग्राहकों को अभी हर दिन 100 एसएमएस भेजने का कोई पैसा नहीं ले रहा, लेकिन जिन्हें एक दिन में 100 से ज्यादा मैसिज भेजने हों वो अब 20 रुपये का रिचार्ज करवा सकते हैं। इसमें उन्हें 175 एसएमएस भेजने का बैलेंस मिलेगा।

इस बैलेंस से प्रत्येक नैशनल एसएमएस पर 85 पैसे जबकि हर इंटरनैशनल एमएसएमस के लिए 5 रुपये कट जाएगा।

कैसे लें बूस्टर पैक?
ध्यान रहे कि बूस्टर पैक का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में माइजियो ऐप डाउनलोड करना होगा। जियो आईडी से ऐप लॉग इन करने के बाद रिचार्ज ऑप्शन पर जाएंगे तो आपको ब्राउज प्लान सेक्शन में बूस्टर टैब मिलेगा। यहां आप अपने जरूर का प्लान चुन लीजिए और जियोमनी या किसी दूसरे बैंकिंग ऑप्शन से पेमेंट कर प्लान सब्सक्राइब कर सकते हैं।

प्रतिद्वंद्वियों पर दबाव
गौरतलब है कि रिलायंस जियो ने हैपी न्यू इयर ऑफर के तहत अपने सारे ऐप्स 31 दिसंबर तक मुफ्त इस्तेमाल के लिए दे रखे हैं। हालांकि, कंपनी ने लोकल और नैशनल वॉइस कॉल आजीवन फ्री कर रखा है। इससे प्रतिद्वंद्वी कंपनियों पर भी ऐसे ही ऑफर लाने का दबाव बना है। एयरटेल ने भी 4 जनवरी से 28 फरवरी तक 3GB अतिरिक्त डेटा का ऑफर दिया है। इस ऑफर को अपनाने वाले ग्राहकों को एक साल तक खास रिचार्ज पर 3GB अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल सेंट्रल जेल में गार्ड की हत्या कर फरार हुए सिमी के आठों सदस्य एनकाउंटर में मारे गए

भोपाल:  भोपाल की जेल से रविवार रात गार्ड की हत्या कर फरार हुए सभी कैदियों को पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक एनकाउंटर में मार गिराया है. राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ईंटखेड़ा गांव में पुलिस ने सभी को घेर लिया जिसके बाद हुए एनकाउंटर में सभी मारे गए. ये सभी आतंकी सिमी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.

राज्यकर्मियों का कोना: लेखपालों ने कामकाज ठप रखा

विधानभवन घेराव के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद भी बुधवार को लेखपालों का आंदोलन जारी रहा। लेखपालों ने कोई कामकाज नहीं किया और कलमबंद कार्य बहिष्कार पर रहे। अभी तक एसडीएम व तहसीलदारों के दबाव में छोटे-मोटे काम कर रहे लेखपाल भी अब पूर्ण कार्यबहिष्कार में शामिल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपालों का कार्यबहिष्कार जारी है। संघ ने सरकार द्वारा अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम के तहत लोक हित में लेखपालों की हड़ताल पर रोक लगाने का विरोध किया है। संघ का तर्क है कि लेखपालों का कामकाज आवश्यक सेवाओं में नहीं आता है। लेखपाल तो केवल कलमबंद कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। बिना शासनादेश के नहीं खत्म होगा आंदोलन लेखपाल संघ का कहना है कि बिना शासनादेश के वह कार्यबहिष्कार समाप्त नहीं करेंगे। मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अक्तूबर 2014 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वार्ता में दो मांगों को माने जाने के मिले आश्वासन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस वार्ता में शासन ने लेखपालों को मोटरसाइकिल भत्ता, स्टेशनरी और इंटरनेट भत्ता दिए जान...

अखिलेश यादव के समर्थक समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के चाणक्य माने जाने वाले पार्टी महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पूरी योजना बना ली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी योजना बनी है कि कभी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पार्टी समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) में सपा का अखिलेश गुट मिल जाएगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ऐसी योजना बनी है कि रामगोपाल यादव जल्द ही साइकिल चुनाव चिह्न पर दावा ठोकने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने वाले हैं। ऐसा करते ही सिंबल को लेकर विवाद की स्थिति बन जाएगी और फिर गेंद चुनाव आयोग के पाले में होगी। उधर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने एक जनवरी को डॉ राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में सुबह 11बजे पार्टी का आपातकालीन प्रतिनिधि सम्मेलन बुला लिया है। रामगोपाल यादव के नाम से जारी इस विज्ञप्ति में पार्टी के प्रतिनिधियों से आह्वान किया गया है कि वे इस कार्यक्रम में जरूर भाग लें।