Skip to main content

Jio न्यू ईयर ऑफर में ऐसे पाएं रोज़ 6GB 4G डाटा Free!







1 जनवरी 2017 से रिलायंस Jio का वेलकम ऑफ़र ख़त्म होकर फ्री हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में तब्दील हो चुका है। इस ऑफ़र में भी आपको फ्री इंटरनेट, रोमिंग और कॉलिंग दी जा रही है लेकिन फ्री डाटा लिमिट को घटाकर 1 GB प्रतिदिन पर दिया गया है। वेलकम ऑफर में जो यूजर्स एक दिन में 4GB 4G स्पीड से इंटरनेट का मजा लेते थे, उन्हें अब सिर्फ 1GB ही मिल रहा है जिससे लोगों में निराशा है। हालांकि सिर्फ 301 रुपए खर्च कर आप Jio के इस ऑफ़र में भी रोज़ 6GB 4G डाटा का मज़ा उठा सकते हैं।
कैसे हासिल करें 6GB 4G डाटा फ्री
बता दें कि जियो के ग्राहक हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में कम डाटा होने से निराश हैं। हालांकि अब निराश होने की ज़रुरत नहीं है क्योंकि सिर्फ 301 रुपए खर्च कर आप इस डाटा लिमिट को 6GB तक बढ़ा सकते हैं। इस एडिशनल पैक में यूजर 6GB का 4G इंटरनेट डाटा पैक दिया जाएगा। ये पैक 28 दिन तक आपको हर रोज़ GB 4G डाटा उपलब्ध कराता रहेगा। इस पैक की खास बात ये है कि उस वक्त एक्टिव होगा जब यूजर हर दिन मिलने वाले फ्री 1GB 4G डाटा का इस्तेमाल कर लेगा। ये ऑटोमैटिक एक्टिव होकर तारीख बदलने पर बंद हो जाएगा।

बता दें कि रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में 31 मार्च, 2017 तक यूजर्स को सिर्फ 1GB 4G इंटरनेट मिलेगा। हालांकि, इसके बाद भी इंटरनेट अनलिमिटेड रहेगा, लेकिन उसकी स्पीड 2G हो जाएगी। ऐसे में फ्री ऑफर के दौरान जिन यूजर्स को 4G इंटरनेट स्पीड का काम पड़ता है, तब वो दो अलग-अलग इंटरनेट डाटा पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिन्हें कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है।
51 रुपए वाला 4G इंटरनेट डाटा पैक 
इस डाटा पैक का इस्तेमाल सभी तरह के जियो यूजर्स कर पाएंगे। इसमें 51 रुपए पर यूजर को 1GB का 4G इंटरनेट डाटा पैक दिया जाएगा। इस पैक एक दिन तक एक्टिव रहेगा। इस पैक की खास बात ये है कि ये भले ही 1 दिन के लिए है, लेकिन इसका टाइम 24 घंटे तक वैलिड रहेगा। यानी यूजर इसे जब रिचार्ज करेगा उससे अगले 24 घंटे।



Comments

Popular posts from this blog

भोपाल सेंट्रल जेल में गार्ड की हत्या कर फरार हुए सिमी के आठों सदस्य एनकाउंटर में मारे गए

भोपाल:  भोपाल की जेल से रविवार रात गार्ड की हत्या कर फरार हुए सभी कैदियों को पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक एनकाउंटर में मार गिराया है. राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ईंटखेड़ा गांव में पुलिस ने सभी को घेर लिया जिसके बाद हुए एनकाउंटर में सभी मारे गए. ये सभी आतंकी सिमी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.

राज्यकर्मियों का कोना: लेखपालों ने कामकाज ठप रखा

विधानभवन घेराव के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद भी बुधवार को लेखपालों का आंदोलन जारी रहा। लेखपालों ने कोई कामकाज नहीं किया और कलमबंद कार्य बहिष्कार पर रहे। अभी तक एसडीएम व तहसीलदारों के दबाव में छोटे-मोटे काम कर रहे लेखपाल भी अब पूर्ण कार्यबहिष्कार में शामिल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपालों का कार्यबहिष्कार जारी है। संघ ने सरकार द्वारा अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम के तहत लोक हित में लेखपालों की हड़ताल पर रोक लगाने का विरोध किया है। संघ का तर्क है कि लेखपालों का कामकाज आवश्यक सेवाओं में नहीं आता है। लेखपाल तो केवल कलमबंद कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। बिना शासनादेश के नहीं खत्म होगा आंदोलन लेखपाल संघ का कहना है कि बिना शासनादेश के वह कार्यबहिष्कार समाप्त नहीं करेंगे। मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अक्तूबर 2014 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वार्ता में दो मांगों को माने जाने के मिले आश्वासन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस वार्ता में शासन ने लेखपालों को मोटरसाइकिल भत्ता, स्टेशनरी और इंटरनेट भत्ता दिए जान...

अखिलेश यादव के समर्थक समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के चाणक्य माने जाने वाले पार्टी महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पूरी योजना बना ली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी योजना बनी है कि कभी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पार्टी समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) में सपा का अखिलेश गुट मिल जाएगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ऐसी योजना बनी है कि रामगोपाल यादव जल्द ही साइकिल चुनाव चिह्न पर दावा ठोकने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने वाले हैं। ऐसा करते ही सिंबल को लेकर विवाद की स्थिति बन जाएगी और फिर गेंद चुनाव आयोग के पाले में होगी। उधर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने एक जनवरी को डॉ राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में सुबह 11बजे पार्टी का आपातकालीन प्रतिनिधि सम्मेलन बुला लिया है। रामगोपाल यादव के नाम से जारी इस विज्ञप्ति में पार्टी के प्रतिनिधियों से आह्वान किया गया है कि वे इस कार्यक्रम में जरूर भाग लें।