Skip to main content

अब इनकमिंग कॉल्स पर मिलेंगे पैसे


 

PAYTUNES एप आपको इनकमिंग कॉल पर पैसे दे रही है। इन पैसों से आप अपना मोबाइल फोन रिचार्ज कर सकते हैं। सिनेमा के टिकट खरीद सकते हैं। कई तरह के इनाम जैसे मोबाइल फोन्स, लॅपटॉप, बाइक्स इत्यादि जीत सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि PAYTUNES ने कितने लोगों को पेमेंट सुनिश्चित किए। फिलहाल यह एक आॅफर है जो परीक्षण अवधि में है।  
ख़बरों के अनुसार IIT दिल्ली से पास आउट हुए दिव्या प्रताप और राकेश सहगल ने अपने साथियों के साथ मिल कर PAYTUNES नाम की इस मोबाइल एप को बनाया है। PAYTUNES एप आपके फोन पर आने वाली कॉल्स पर बजने वाली रिंगटोन को कंपनियों के विज्ञापनों मे चेंज देती है। इसके बदले मे यह एप हर कॉल पर यूज़र्स को कुछ पॉयंट्स देती है।


यूज़र्स इन पॉयंट्स का इस्तेमाल करके अपना फोन रीचार्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, यूज़र्स, एप पर होने वाले रोज़ाना कॉनटेस्ट्स मे भाग ले सकते हैं और कई तरह के इनाम जैसे मोबाइल फोन्स, लॅपटॉप, बाइक्स इत्यादि जीत सकते हैं। 

PAYTUNES बिना इंटरनेट के काम करती है और यूज़र्स को लाभ पहुचती है। 7 महीने पहले रिलीज हुई इस एप को 5 लाख से अधिक लोगो ने डाउनलोड किया है। इनमें से कितनों को आॅफर का फायदा मिला, फिलहाल यह डेटा उपलब्ध नहीं है। 
 

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल सेंट्रल जेल में गार्ड की हत्या कर फरार हुए सिमी के आठों सदस्य एनकाउंटर में मारे गए

भोपाल:  भोपाल की जेल से रविवार रात गार्ड की हत्या कर फरार हुए सभी कैदियों को पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक एनकाउंटर में मार गिराया है. राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ईंटखेड़ा गांव में पुलिस ने सभी को घेर लिया जिसके बाद हुए एनकाउंटर में सभी मारे गए. ये सभी आतंकी सिमी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.

राज्यकर्मियों का कोना: लेखपालों ने कामकाज ठप रखा

विधानभवन घेराव के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद भी बुधवार को लेखपालों का आंदोलन जारी रहा। लेखपालों ने कोई कामकाज नहीं किया और कलमबंद कार्य बहिष्कार पर रहे। अभी तक एसडीएम व तहसीलदारों के दबाव में छोटे-मोटे काम कर रहे लेखपाल भी अब पूर्ण कार्यबहिष्कार में शामिल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपालों का कार्यबहिष्कार जारी है। संघ ने सरकार द्वारा अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम के तहत लोक हित में लेखपालों की हड़ताल पर रोक लगाने का विरोध किया है। संघ का तर्क है कि लेखपालों का कामकाज आवश्यक सेवाओं में नहीं आता है। लेखपाल तो केवल कलमबंद कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। बिना शासनादेश के नहीं खत्म होगा आंदोलन लेखपाल संघ का कहना है कि बिना शासनादेश के वह कार्यबहिष्कार समाप्त नहीं करेंगे। मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अक्तूबर 2014 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वार्ता में दो मांगों को माने जाने के मिले आश्वासन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस वार्ता में शासन ने लेखपालों को मोटरसाइकिल भत्ता, स्टेशनरी और इंटरनेट भत्ता दिए जान...

अखिलेश यादव के समर्थक समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के चाणक्य माने जाने वाले पार्टी महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पूरी योजना बना ली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी योजना बनी है कि कभी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पार्टी समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) में सपा का अखिलेश गुट मिल जाएगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ऐसी योजना बनी है कि रामगोपाल यादव जल्द ही साइकिल चुनाव चिह्न पर दावा ठोकने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने वाले हैं। ऐसा करते ही सिंबल को लेकर विवाद की स्थिति बन जाएगी और फिर गेंद चुनाव आयोग के पाले में होगी। उधर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने एक जनवरी को डॉ राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में सुबह 11बजे पार्टी का आपातकालीन प्रतिनिधि सम्मेलन बुला लिया है। रामगोपाल यादव के नाम से जारी इस विज्ञप्ति में पार्टी के प्रतिनिधियों से आह्वान किया गया है कि वे इस कार्यक्रम में जरूर भाग लें।