Skip to main content

31 Dec के बाद इन स्‍मार्टफोन्‍स पर नहीं चलेगा WhatsApp



नई दिल्ली। इस साल के खत्‍म होने के साथ ही दुनिया के लाखों पुराने स्‍मार्टफोन्‍स पर व्हाट्सऐप काम करना बंद कर देगा। व्हाट्सऐप के मुताबिक, पुराने एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन्‍स के साथ ही आइफोन 3जीएस यूजर्स भी 1 जनवरी 2017 से अपने हैंडसेट्स पर व्‍हाट्सऐप का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

इसी साल फरवरी में खबर आई थी कि मोबाइल मैसेजिंग सेवा व्हाट्सऐप 2017 तक ब्लैकबेरी और नोकिया के मोबाइल से अलग हो जाएगा। ऐसा फेसबुक के ऐप को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

अगर आपका फोन Symbian, BBOS, Windows 7, Android 2.1 और 2.2 ऑपरेटिंग सिस्‍टम या फिर आइफोन 3जीएस है तो यह सर्विस आपके लिए बंद होने जा रही है।

इसका मतलब यह कि ब्लैकबेरी और नोकिया के अलावा पुराना एंड्रॉएड 2.2 और विंडोज फोन 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम भी व्हाट्सऐप के फैसले से प्रभावित होंगे।

व्‍हाट्सऐप ने ब्लॉग में कहा था, "ये मोबाइल उपकरण हमारे अहम हिस्सा रहे हैं, लेकिन इनमें ऐसी क्षमताएं नहीं हैं जिससे भविष्य में हमारे फीचर के विस्तार जरूरत पूरी हो सके।"

कंपनी ने व्हाट्सऐप इस्तेमाल को जारी रखने के लिए 2017 से पहले नए एंड्रॉएड, नए आइफोन और विंडोज फोन अपग्रेड करने या फिर खरीदने की सिफारिश की है।

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल सेंट्रल जेल में गार्ड की हत्या कर फरार हुए सिमी के आठों सदस्य एनकाउंटर में मारे गए

भोपाल:  भोपाल की जेल से रविवार रात गार्ड की हत्या कर फरार हुए सभी कैदियों को पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक एनकाउंटर में मार गिराया है. राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ईंटखेड़ा गांव में पुलिस ने सभी को घेर लिया जिसके बाद हुए एनकाउंटर में सभी मारे गए. ये सभी आतंकी सिमी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.

राज्यकर्मियों का कोना: लेखपालों ने कामकाज ठप रखा

विधानभवन घेराव के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद भी बुधवार को लेखपालों का आंदोलन जारी रहा। लेखपालों ने कोई कामकाज नहीं किया और कलमबंद कार्य बहिष्कार पर रहे। अभी तक एसडीएम व तहसीलदारों के दबाव में छोटे-मोटे काम कर रहे लेखपाल भी अब पूर्ण कार्यबहिष्कार में शामिल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपालों का कार्यबहिष्कार जारी है। संघ ने सरकार द्वारा अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम के तहत लोक हित में लेखपालों की हड़ताल पर रोक लगाने का विरोध किया है। संघ का तर्क है कि लेखपालों का कामकाज आवश्यक सेवाओं में नहीं आता है। लेखपाल तो केवल कलमबंद कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। बिना शासनादेश के नहीं खत्म होगा आंदोलन लेखपाल संघ का कहना है कि बिना शासनादेश के वह कार्यबहिष्कार समाप्त नहीं करेंगे। मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अक्तूबर 2014 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वार्ता में दो मांगों को माने जाने के मिले आश्वासन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस वार्ता में शासन ने लेखपालों को मोटरसाइकिल भत्ता, स्टेशनरी और इंटरनेट भत्ता दिए जान...

अखिलेश यादव के समर्थक समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के चाणक्य माने जाने वाले पार्टी महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पूरी योजना बना ली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी योजना बनी है कि कभी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पार्टी समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) में सपा का अखिलेश गुट मिल जाएगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ऐसी योजना बनी है कि रामगोपाल यादव जल्द ही साइकिल चुनाव चिह्न पर दावा ठोकने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने वाले हैं। ऐसा करते ही सिंबल को लेकर विवाद की स्थिति बन जाएगी और फिर गेंद चुनाव आयोग के पाले में होगी। उधर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने एक जनवरी को डॉ राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में सुबह 11बजे पार्टी का आपातकालीन प्रतिनिधि सम्मेलन बुला लिया है। रामगोपाल यादव के नाम से जारी इस विज्ञप्ति में पार्टी के प्रतिनिधियों से आह्वान किया गया है कि वे इस कार्यक्रम में जरूर भाग लें।