Skip to main content

डाउनलोड स्पीड के मामले में रिलायंस जियो ने वोडाफोन, एयरटेल को पछाड़ा; देखें

रिलायंस जियो ने डाउनलोड स्पीड के मामले में वोडाफोन, एयरटेल को पछाड़ा; देखें

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी के रिलायंस जियो (Jio)  ने डाउनलोड स्पीड के मामले में वोडाफोन (Vodafone), एयरटेल (Airtel) को पीछे छोड़ दिया है. दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) के डाटा के मुताबिक, दिसंबर में जियो नेटवर्क पर डाउनलोड गति 18.16 मेगाबाइट प्रति सेकेंड (mbps) तक पहुंच गई. यह सितंबर में उसकी सेवा के शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे टॉप लेवल है.

यह जानकारी ट्राई द्वारा मासिक आधार पर जारी किए जाने वाले औसत मोबाइल डाटा के आंकड़ों में दी गई. नवंबर में जियो की औसत स्पीड 5.85 mbps रही थी. अन्य सेवा प्रदाताओं में वोडाफोन की स्पीड नवंबर के 4.9mbps से बढ़कर दिसंबर में 6.7mbps हो गई है.

ट्राई ने अपनी वेबसाइट http://www.myspeed.trai.gov.in/ पर डाउनलोडिंग स्पीड के टॉप 3 चार्ट में रिलायंस जियो की स्पीड 9.92mbps दिखाई है जो पहले पायदान पर है. दूसरे नंबर पर एयरटेल को रखा गया है, जिसकी स्पीड 8.07mbps दिखाई गई है. तीसरे नंबर पर वोडाफोन है और इसकी स्पीड 7.53mbps है.आप खुद भी इस पैरा के शुरू में दिए गए लिंक पर जाकर चेक कर सकते हैं.

हालांकि अपलोड के मामले में 4.09mbps के साथ वोडाफोन पहले, आइडिया (3.9mbps) दूसरे, एयरटेल (3.31mbps) तीसरे और जियो (2.62) चौथे पायदान पर मौजूद है. यहीं बताते चलें कि 4जी सिम रिलायंस जियो के चलते एक रिकॉर्ड बन गया है. जियो की अगुवाई में दूरसंचार कंपनियों को अक्टूबर के महीने में रिकॉर्ड ग्राहक मिले. अक्टूबर महीने में देश में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या 1.1 अरब के आंकड़े को लांघ गई. आलोच्य महीने में लगभग 2.9 करोड़ नये ग्राहक मिले जोकि अपने आप में रिकॉर्ड है. नयी कपंनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने इस दौरान 1.963 करोड़ नये ग्राहक जोड़े और इसके कुल ग्राहकों की संख्या 3.561 करोड़ हो गई

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल सेंट्रल जेल में गार्ड की हत्या कर फरार हुए सिमी के आठों सदस्य एनकाउंटर में मारे गए

भोपाल:  भोपाल की जेल से रविवार रात गार्ड की हत्या कर फरार हुए सभी कैदियों को पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक एनकाउंटर में मार गिराया है. राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ईंटखेड़ा गांव में पुलिस ने सभी को घेर लिया जिसके बाद हुए एनकाउंटर में सभी मारे गए. ये सभी आतंकी सिमी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.

राज्यकर्मियों का कोना: लेखपालों ने कामकाज ठप रखा

विधानभवन घेराव के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद भी बुधवार को लेखपालों का आंदोलन जारी रहा। लेखपालों ने कोई कामकाज नहीं किया और कलमबंद कार्य बहिष्कार पर रहे। अभी तक एसडीएम व तहसीलदारों के दबाव में छोटे-मोटे काम कर रहे लेखपाल भी अब पूर्ण कार्यबहिष्कार में शामिल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपालों का कार्यबहिष्कार जारी है। संघ ने सरकार द्वारा अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम के तहत लोक हित में लेखपालों की हड़ताल पर रोक लगाने का विरोध किया है। संघ का तर्क है कि लेखपालों का कामकाज आवश्यक सेवाओं में नहीं आता है। लेखपाल तो केवल कलमबंद कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। बिना शासनादेश के नहीं खत्म होगा आंदोलन लेखपाल संघ का कहना है कि बिना शासनादेश के वह कार्यबहिष्कार समाप्त नहीं करेंगे। मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अक्तूबर 2014 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वार्ता में दो मांगों को माने जाने के मिले आश्वासन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस वार्ता में शासन ने लेखपालों को मोटरसाइकिल भत्ता, स्टेशनरी और इंटरनेट भत्ता दिए जान...

अखिलेश यादव के समर्थक समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के चाणक्य माने जाने वाले पार्टी महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पूरी योजना बना ली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी योजना बनी है कि कभी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पार्टी समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) में सपा का अखिलेश गुट मिल जाएगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ऐसी योजना बनी है कि रामगोपाल यादव जल्द ही साइकिल चुनाव चिह्न पर दावा ठोकने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने वाले हैं। ऐसा करते ही सिंबल को लेकर विवाद की स्थिति बन जाएगी और फिर गेंद चुनाव आयोग के पाले में होगी। उधर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने एक जनवरी को डॉ राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में सुबह 11बजे पार्टी का आपातकालीन प्रतिनिधि सम्मेलन बुला लिया है। रामगोपाल यादव के नाम से जारी इस विज्ञप्ति में पार्टी के प्रतिनिधियों से आह्वान किया गया है कि वे इस कार्यक्रम में जरूर भाग लें।