Skip to main content

Posts

Showing posts with the label mumbai

वक्त आ गया है बापू अब खादी ग्रामोद्योग को राम राम कह दें

   खादी विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (KVIC) के सालाना कैलेंडर और टेबल डायरी में गांधी की जगह मोदी की तस्वीर लगने पर महात्मा गांधी के प्रपोत्र तुषार गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह झूठी विश्वनीयता बनाने के लिए इस तरह का कदम उठाया गया है। वक्त आ गया है कि बापू अब केवीआईसी को राम राम कह दें। Charkha on KVIC calendar & diary is a photographic prop. Seems to be thought out & planned strategy to gain credibility :Tushar Gandhi   pic.twitter.com/mAM3srJ7of — ANI (@ANI_news)   January 13, 2017 तुषार गांधी ने कहा कि केवीआईसी ने महात्मा गांधी और खादी दोनों की विरासत को कमजोर किया है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि वह इसे निरस्त कर दें। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को 10 लाख रुपए के सूट पसंद हैं, लेकिन खादी गरीबों की पहुंच से पूरी तरह बाहर हो गई है। यह उनकी नाराजगी नहीं, बल्कि दर्द है

पीएम मोदी की तस्वीर खादी के कैलेंडर में महात्मा गांधी की जगह , कर्मचारियों ने किया विरोध

मुंबई:   खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के 2017 के कैलेंडर में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने कई लोगों को चौंका दिया है. केवीआईसी डायरी के नए साल के कैलेंडर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी गायब हो गए हैं और उनकी जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ले ली है. आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कैलेंडर और डायरी के कवर फोटो को देखकर केवीआईसी के अधिकांश कर्मचारियों और अधिकारियों को झटका लगा. इसमें मोदी को एक बड़े से चरखे पर उसी मुद्रा में खादी बुनते देखा जा सकता है जो कभी गांधीजी की चिर-परिचित मुद्रा हुआ करती थी एनडीटीवी की वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार दोनों तस्वीरों में थोड़ा फर्क है. लोगों के दिलो-दिमाग में बसी खादी बुनते हुए गांधीजी की ऐतिहासिक तस्वीर का चरखा सामान्य सा दिखता है. इसी के पास बैठकर गांधी अपने आधे खुले, आधे बंद शरीर के साथ चरखा चलाते देखे जा सकते हैं. मोदी का चरखा, महात्मा गांधी वाले चरखे के मुकाबले में थोड़ा आधुनिक है और खुद मोदी अपने लकदक कुर्ता-पायजामा और सदरी में नजर आ रहे हैं. केवीआईसी के कर्मचारी इस नई तस्वीर से हतप्रभ हैं. सरकारी कर...

नोटबंदी पर शिवसेना का तीखा वार, मोदी सरकार को दस हजार साल की सबसे बदतर सरकार बताया

मुंबई:   नोटबंदी को लेकर विपक्ष तो मोदी सरकार पर हमले कर ही रहा है लेकिन शिवसेना भी इस दौड़ में पीछे नहीं है. शिवसेना ने राजग सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए गठबंधन की प्रमुख सहयोगी शिवसेना ने शुक्रवार को मौजूदा सरकार को 'दस हजार सालों की सबसे बुरी सरकार' बताया और कहा कि भाजपा नेताओं को यह भ्रम है कि इस कवायद से सारा कालाधन रद्दी बन गया है. दिल्ली में कुछ पुराने नोट नहीं बदले जाने की वजह से आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने एक महिला के कपड़े उतारना शुरू करने की खबरों का जिक्र करते हुए शिवसेना ने कहा कि उस बदनसीब मां की हालत 'सरकार प्रायोजित निर्भया कांड' जैसी लगती है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में एक संपादकीय में लिखा, "हम मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र) से पूछना चाहते हैं कि आप किसकी तरफ हैं. नोटबंदी की तरफ या इस असहाय महिला की ओर. अगर सरकार इस महिला की पीड़ा को देख और समझ नहीं सकती तो ऐसी निर्मम और बहरी सरकार पिछले 10 हजार सालों में नहीं रही होगी." पार्टी ने कहा, "अगर कोई महिला परेशानी में दिल्ली की सड़क पर बैठती है और सरकार की निंदा कर...

संप्रग-काल की कई योजनाओं की घोषणा..! शिवसेना ने पीएम मोदी के संबोधन की खिल्ली उड़ाई

मुंबई:  नववर्ष की पूर्व संध्या पर हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन की खिल्ली उड़ाते हुए शिवसेना ने आज कहा कि घोषणा में शामिल ज्यादातर योजनाएं संप्रग सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई थीं, और सवाल किया कि नोटबंदी के बाद स्थिति सामान्य होने के लिए और कितने ‘‘बलिदान’’ देने होंगे. सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी दल शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में आज प्रकाशित लेख के अनुसार, ‘‘लोगों को आशा थी कि प्रधानमंत्री मोदी उनके जख्मों पर मरहम लगाएंगे. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी जरा भी गंभीर थे. लाइनों में खड़े होकर 400 से ज्यादा लोगों की जान गई. सभी मृतकों के परिवार सरकार को कोस रहे होंगे.’’ शिवसेना ने कहा कि जिन परिवारों के सदस्य मरे हैं उनके लिए मोदी की घोषणाओं का कोई मोल नहीं है. उसने कहा, ‘‘मोदी द्वारा घोषित कई योजनाएं पुरानी हैं और संप्रग सरकार के समय से चल रही हैं. उदाहरण के लिए अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा को 6,000 रुपये देने की घोषणा खाद्य सुरक्षा कानून के तहत 2013 से ही चल रही है.’’ पार्टी ने कहा कि किसानों के लिए घोषित योजनाओं में भी गड...

मोदी सरकार मुलसमानों के यहां छापे क्यों नहीं मार रही-शिवसेना

Mumbai:  शिवसेना ने यंबकेश्वर मंदिर के पुुरोहितों पर आयकर विभाग के छापेमारी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।  शिवसेना सरकार को घेरते हुए पूछा है कि क्या काला पैसा हिंदुओं के पास है, देश में मुस्लिम और ईसाई भी हैं। उन पर कार्रवाई की हिम्मत किसी ने क्यों नहीं दिखाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सामना के संपादकीय में छपे एक लेख, जिसका शीर्षक 'गर्व से कहो हम हिंदू हैं' में लिखा गया है कि काला पैसा समाज और अर्थव्यवस्था को लगा दीमक ही है। हिंदुस्तान में फिलहाल काले धन के विरुद्ध लड़ाई जारी है, पर काला पैसा बाहर निकालने के लिए सरकारी तंत्र कब किसके घर में घुस जाएगा, यह तय नहीं है। अब आयकर विभाग द्वारा यंबकेश्वर मंदिर के पुरोहितों के जनेऊ पर ही हाथ डालने से महाराष्ट्र का समस्त पुरोहित वर्ग सरकार को श्राप दे रहा होगा। लेख में टिप्पणी करते हुए कहा गया है कि महाराष्ट्र से लेकर देश के कोने-कोने में जो मदरसे और मस्जिदें खड़ी हैं। उनकी भव्यता आश्चर्यचकित करने वाली है। इस्लामी देशों से इसके लिए भरपूर विदेशी मुद्रा आ रही है।  विदेशों से आनेवाले इस धन का ह...

मुंबई-लोकल ट्रेन की 5 बोगियां पटरी से उतरीं

ठाणे जिले के कल्याण और विटठलवाड़ी स्टेशन के बीच कुर्ला-अंबरनाथ लोकल ट्रेन के पांच डिब्बे आज सुबह पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब छह बजे हुई दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि मुंबई उपनगरीय रेलवे की सेंट्रल लाइन पर रेल सेवा बाधित है वहीं कल्याण—करजत लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि बुधवार ही उत्तर प्रदेश के कानपुर ग्रामीण जिले में रूरा रेलवे स्टेशन के पास पुल पार करते समय अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी जिसमें 62 यात्री घायल हो गए थे। 5 coaches of Kurla-Ambarnth local derail betwn Kalyan-Vithalwadi at 0553 hrs. No injury to passengers. services on Kalyan-Karjat suspended. — Central Railway (@Central_Railway)  December 29, 2016 सेंट्रल रेलवे ने ट्विटर पर इस हादसे की जानकारी दी। सेंट्रल रूट की रेल सेवा बाधित होने के चलते बड़ी संख्या में इस रूट से यात्रा करने वाले यात्री प्रभावित हो रहे हैं। रेल की पटरी पर आई दरार को हादसे की वजह बताया जा रहा है। मौके पर रेलवे के अधिकारी और तकनीकि कर्मचारी मौजूद हैं। कल्य...

बेनामी संपत्ति के नाम पर लोगों को न करें नंगा-उद्धव ठाकरे ने PM मोदी से कहा

  मुंबई :  शिवसेना और बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एकबार फिर उद्धव ठाकर ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय के जरिए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना और दोपहर का सामना के संपादकीय में नोटबंदी के बाद अब बेनामी संपत्ति को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री का निशाना बेनामी संपत्ति पर है। यह बहुत ही प्रशंसनीय कदम है। लेकिन नोटबंदी की तरह बेनामी संपत्ति के नाम पर गरीब और मध्यम वर्ग पिसना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कई राजनेता, व्यापारी, अनिवासी और माफिया ने बड़े पैमाने पर काले धन को संपत्तियों में लगाया है। लेकिन मजे की बात है कि नोटबंदी के बाद आम आदमी को बेईमान बताया गया। शिवसेना अध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने विदेशी बैंकों में जमा काले धन को लाने का वादा किया था लेकिन सच्चाई यह है कि एक पैसा भी बरामद नहीं हुआ और जमाखोरों को एक पैसे का नुकसान नहीं हुआ। उलटे आम आदमी को नोटबंदी की मार सहनी पड़ी और उसकी परेशानी जारी है। उन्होंने कहा कि बेन...

संगीतकार साजिद और वाजिद अली भाजपा में शामिल

मुंबई – बॉलीवुड के संगीतकार साजिद और वाजिद अली रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा की युवा शाखा की ओर से यहां आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों संगीतकार भाई पार्टी में शामिल हुए। फडणवीस ने कार्यक्रम में कहा कि अटल जी ने राष्ट्र की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए जीवन भर काम किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अटल जी के सपनों को महज पूरा भर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह यहां मौजूद हर युवक से 10 लोगों को कैशलेस लेनदेन सिखाने और अटल जी के भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र के सपने को पूरा करने की अपील करते हैं। साजिद-वाजिद ने बॉलीवुड के कई सुपरहिट गीतों में संगीत दिया है। दबंग, दबंग 2, हाउसफुल 2, राउडी राठौड़, हीरोपंती जैसी फिल्में शामिल हैं। यह दोनों अभिनेता सलमान ख़ान के भी काफी करीबी दोस्त माने जाते हैं और उनकी कई फिल्मों में इस जोड़ी ने सुपरहिट गाने दिए हैं। ‘मुन्नी बदनाम हुई’ से लेकर ‘फेविकॉल’ जैसे गीतों को इन्हीं भाइयों की जोड़ी ने रचा है। यह दोनों तबला वादक उस्ताद शराफत...

बेइमानों को 30 दिसंबर के बाद बर्बादी का सामना करना पड़ेगा : पीएम मोदी

मुंबई:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चेताया कि अमान्य किए गए बड़े नोटों को जमा करने की सीमा 30 दिसंबर को समाप्त होने के बाद बेइमानों को बर्बादी का सामना करना पड़ेगा और कहा कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ देश के मिजाज को कमतर करके नहीं आंके. मोदी ने कहा, 'बेईमान लोगों, आपको सवा सौ करोड़ लोगों के मिजाज को कमतर करके नहीं आंका जाना चाहिए. आपको भयभीत होने की जरूरत है. बेईमान लोगों की बर्बादी का समय आ गया है. यह स्वच्छता अभियान है'. प्रधानमंत्री ने कहा, 'आठ नवंबर से 50 दिनों के बाद ईमानदार लोगों की परेशानियां कम होना शुरू होंगी और बेईमान लोगों की समस्याएं बढ़ने लगेंगी'. विभिन्न आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद बांद्रा कुर्ला परिसर में एमएमआरडीए मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, 'हमने 8 नवंबर को कालाधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा निर्णय लिया था और 125 करोड़ भारतीयों ने पीड़ा को सहा, लेकिन मेरा समर्थन करना नहीं छोड़ा. मैं देश के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जब तक हम जीत नहीं जाते तब तक यह लड़ाई खत्म नहीं होगी'....

मुंबई में हेलीकॉप्टर क्रैश, जिंदा जले सभी लोग

मुम्बई।   मुंबई में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में चार लोगों के मारे जाने की खबर है। मुंबई के गोरेगांव के एक बड़े होटल के पास ये हादसा हुआ। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया है।  इससे पहले पश्चिम बंगाल के सुकना सैन्य शिविर में एक चीता हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण सेना के तीन अधिकारियों की मौत हो गई और एक जूनियर कमीशन अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर उस समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जब वह एक नियमित मिशन से सिलिगुड़ी के नजदीक सुकना में स्थित शिविर के हेलीपैड की ओर लौट रहा था। इस हादसे में तीन अधिकारियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक जेसीओ घायल है, जिसे गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई के स्कूल ने हिजाब पहनने पर प्रतिबंध, शिक्षिका ने दिया इस्तीफ़ा

मुम्बई।   मुंबई में एक शिक्षिका ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया क्योंकि उसे स्कूल की संचालिका ने स्कूल परिसर में हिजाब और बुर्का पहनकर आने से मना किया था।  सियासत की रिपोर्ट के अनुसार इस्तीफ़ा देने वाली 25 वर्षीय खान शबीना नाज़नीन ने बताया कि उनके लिए स्कूल में काम करना मुश्किल हो रहा था।  उन्होंने बताया कि वो पिछले दो साल से एक आईसीटी टीचर के तौर पर इस स्कूल पढ़ा रही थीं। लेकिन जब जून महीने में नई स्कूल संचालिका ने पदभार संभाला तब से उनको हिजाब पहनने को लेकर परेशान किया जा जा रहा था।  उन्होंने कहा कि नई संचालिका के आने के बाद मुझसे  लगातार हिजाब और बुर्क़ा उतारने को कहा।  मैंने कहा कि यह मेरा पारंपरिक पोशाक है और इसे पहनने का मेरा संवैधानिक अधिकार है।  नाज़नीन ने बताया कि उन्होंने 5 दिसंबर को इस्तीफ़ा दे दिया, जब राष्ट्रगान गाने से पहले उन्हें अपना बुर्क़ा उतारने को कहा गया।  नाज़नीन ने कहा कि मुझे मेरा बुर्का हटाने के लिए मजबूर किया गया। जब मैंने ऐसा करने से इंकार किया तो संचालिका ने कहा कि मैं बुर्का पह...

मुंबई के इस युवक ने किया नरेंद्र मोदी ऐप को हैक करने का दावा, कई खामियां उजागर कीं

मुंबई:  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी का ट्विटर अकाउंट हैक किए जाने की खबर मीडिया में आई थी. अब मुंबई के 22 साल के एक युवक ने पीएम मोदी के ऐप को हैक करने का दावा किया है. जावेद खत्री नाम के इस युवक का कहना है कि उसका इरादा हानि पहुंचाना नहीं बल्कि सुरक्षा खामियों को उजागर करना था. गुरुवार की देर रात, पेशे से मोबाइल ऐप डेवलपर जावेद खत्री ने दावा किया कि उसने पीएम मोदी के ऐप को हैक किया था और वह यूजर्स के निजी डेटा तक पहुंच बना सकता था. निजी डेटा में ईमेल आईडी और यहां तक कि केंद्रीय मंत्रियों के मोबाइल नंबर भी शामिल हैं. उसने कहा कि इस कवायद का मकसद केवल 70 लाख से यूजर्स के डेटा से जुड़े जोख़िम के प्रति ध्यान खींचना था.   इस युवा हैकर ने एक वेबसाइट पर बताया, "यह भारी सुरक्षा खामी है जिसे मैं बताना चाहता हूं. यदि इन खामियों पर ध्यान नहीं दिया गया तो इन 70 लाख यूजर्स की निजता दांव पर है." यह खबर इस वेबसाइट सुबह पर प्रकाशित हुई लेकिन बाद में उसे दो घंटे बाद हटा लिया गया. बाद में इस संबंध में स्पष्टीकरण पोस्ट किया गया. बीजेपी के सूचना एवं तकनीकी के राष्...

नोटबंदी 13वां दिन: हाल जानने सुबह-सुबह ATM पहुंचे राहुल गांधी

नोटबंदी का आज 13वां दिन है। आज सुबह सोमवार को कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर एटीएम की लाइन में लगे। पहले वे जहांगीरपुरी इलाके में पहुंचे और फिर इंद्रलोक इलाके में भी एटीएम के बाहर लोगों से मिले। उन्होंने लोगों का हाल जानने की कोशिश की। वहां पहुंचकर राहुल गांधी ने एटीएम की कतार में खड़े लोगों से उनकी समस्याएं पूछीं। इस दौरान वहां मौजूद दो व्यक्तियों के बीच कहासुनी भी हुई। राहुल ने दोनों को शांत कराया। इससे पहले भी राहुल गांधी संसद मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा में पहुंचे थे। वहां आम लोगों की तरह कतार में खड़े होकर उन्होंने 500 और 1000 रुपये के अपने पुराने नोट बदलवाए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें यह बात समझ नहीं आएगी कि केंद्र सरकार के इस कदम के कारण लोगों को कितनी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई में भी एटीएम के बाहर पहुंचे थे राहुल गांधी इससे पहले राहुल गांधी मुंबई के वकोला में एक एटीएम के बाहर भी पहुंचे थे और लाइनों में लगे बुजुर्गों और महिलाओं की परेशानी पूछी। कई लोगों ने राहुल गांधी को बताया कि तीन-त...

अगर विजय माल्या का कर्ज माफ हो सकता है तो मेरा क्यों नहीं : नासिक के सफाई कर्मचारी ने लिखा SBI को खत

भारतीय बैंकों का 9000 करोड़ से ज्यादा का लोन लेकर विदेश भागे विजय माल्या. मुंबई:  सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एसबीआई द्वारा कथित तौर पर विजय माल्या के किंगफिशर एयरलाइंस के कर्ज समेत समेत कुल 7,000 करोड़ रुपये का ऋण माफ करने पर उपजे विवाद के बीच नासिक के एक सफाई कर्मचारी ने एसबीआई को पत्र लिखकर उसका भी 1.5 लाख रु का कर्ज माफ करने की मांग की है. महाराष्ट्र के नासिक जिले के त्र्यंबकेश्वर नगर परिषद में सफाई कर्मचारी भाउराव सोनावने ने बताया कि उन्होंने एसबीआई से उनका कर्ज ‘‘उसी तर्ज पर माफ करने की मांग की है जिस तरह बैंक ने माल्या का कर्ज माफ किया है.’’ सोनावने ने बताया, ‘‘मैंने बैंक को पत्र लिखा कि माल्या का कर्ज माफ करने के उसके ‘अच्छे फैसले’ के लिए बधाई दी है. मैंने एसबीआई से मेरा रिण भी माफ करने का अनुरोध किया है.’’ उन्होंने बताया कि यह कर्ज उन्होंने बेटे की बीमारी के इलाज के लिए लिया था और अभी तक बैंक प्रबंधक ने उनके पत्र का जवाब नहीं दिया है. बहरहाल, वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सरकार के नोटबंदी अभियान पर सदन में चर्चा के दौरान कहा था कि बट्टे खाते में डालने का मतलब कर्ज माफी नहीं है. ...

'नोटबंदी से मौत' पर गुलाम नबी आजाद के उस बयान को शिवसेना का समर्थन, जिससे बीजेपी है नाराज

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की फाइल फोटो मुंबई:  मोदी सरकार की प्रमुख सहयोगी शिवसेना ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के उस बयान का हिमायत किया है, जिसमें आजाद ने नोटबंदी पर बीजेपी पर हमला करते हुए विमुद्रीकरण से होने वाली मौतों की तुलना उरी आतंकवादी हमले में मरने वालों से की थी. बीजेपी की सबसे पुरानी सहयोगी शिवसेना ने कहा कि टिप्पणियों के लिए आजाद से माफी मंगवाने से सच्चाई नहीं बदल जाएगी. गौरतलब है कि बीजेपी ने अपनी टिप्पणियों के लिए आजाद से माफी की मांग की थी लेकिन कांग्रेस नेता ने उसकी मांग ठुकरा दी. शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में प्रकाशित संपादकीय में सवाल किया गया, 'अगर आजाद ने माफी मांग ली तो क्या सच्चाई बदल जाएगी.' संपादकीय में कहा गया, 'उरी हमले में 20 जवान शहीद हुए थे. नोटबंदी के चलते (चलन से हटाए गए नोटों को बदलने के लिए बैंकों की कतारों में लगे) 40 शूरवीर देशभक्तों ने बलिदान दिया.' शिवसेना मुखपत्र ने कहा, 'हमलावरों में फर्क है. उरी में पाकिस्तानियों का हमला हुआ और नोटबंदी का हमला हमारे शासनकर्ताओं ने किया.' सामना में लिखा गया है, 'महंगाई, म...

ज़ाकिर नाइक की संस्था IRF के 10 दफ्तरों पर NIA ने मारे छापे, मामला दर्ज किया

मुंबई:  विवादित इस्लामिक विद्वान डॉ ज़ाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) के खिलाफ 5 साल की पाबंदी के बाद अब राष्ट्रिय जांच एजेंसी (NIA) ने भी मामला दर्ज कर लिया है. IRF के दफ्तर की तलाशी ली जा रही है. NIA ने  आतंकवाद विरोधी कानून  और IPC की धारा 153A के तहत मामला दर्ज किया है. NIA के आई जी अलोक मित्तल ने NDTV को बताया कि मुंबई में कुल 10 जगहों पर तलाशी अभियान जारी है.   इससे पहले गुरुवार 17 नवम्बर की रात डोंगरी में IRF के दफ्तर के बाहर पाबंदी का नोटिस चिपका दिया गया था. नोटिस में  ज़ाकिर नाइक और उनसे जुड़े जो भी मामले दर्ज हैं उन सभी की जानकारी दी गई है. संस्था के बाहर लगाए गए नोटिस में साफ़ तौर पर लिखा गया है कि  डॉक्टर ज़ाकिर नाइक अपने अनुयायियों को विभिन्न धार्मिक समुदायों और समूह के बीच धर्म के आधार पर शत्रुता, घृणा और वैमनस्य की भावना बढ़ने और बढ़ाने का प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं. नोटिस में यह भी लिखा है कि ज़ाकिर नाइक, ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादी का समर्थन करते हैं, साथ ही ये घोषणा भी करते हैं कि हर मुसलमान को आतंकी होना चाह...

बीजेपी मंत्री की गाड़ी से मिले 92 लाख रूपये

मुम्बई। नोटबंदी के बाद जनता के दिन तो देश देख रहा है लेकिन BJP के अपनों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। BJP के मंत्री अपना पैसा ठिकाने लगाने में लगे हुए हैं। महाराष्ट्र के BJP मंत्री की गाड़ी के 92 लाख रुपए मिले हैं। मंत्री की गाड़ी से बरामद कैश बैन किए गए 500 और 1000 के नोटों में थे। नोट बरामद होने के बाद मंत्री देशमुख ने सफाई दी थी कि रुपए लोकमंगल कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े रहे हैं। निगम चुनावों के मद्देनजर सभी गाड़ियों की तलाशी लेते वक्त ये नोट बरामद हुए थे। महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने बीजेपी मंत्री सुभाष देशमुख की गाड़ी से बरामद करीब 91 लाख रुपए के ऑडिट के आदेश भी दे दिए हैं।  विपक्षी दल कांग्रेस और एनसीपी ने सुभाष देशमुख को कैबिनेट से बाहर किए जाने की मांग की है। विपक्ष की मांग है कि राज्य बीजेपी नेताओं के अकाउंट की ट्रांजेक्शन की इनकम टैक्स से जांच कराई जाए। एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि कैश रिकवरी से यह बात साफ हो गई है कि बीजेपी नेता काले धन की कमाई में लिप्त हैं। मलिक ने मांग की कि देशमुख को कैबिनेट से बाहर कर गिरफ्तार किया जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस्मानाबाद म्युनिसिपल स्क्...

महाराष्ट्र से शुरू हुआ स्वच्छ भारत अभियान, 17 में 17 सीट हारी बीजेपी

मुंबई। मोदी सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपए के नोट बंद किए जाने के बाद मोदी सरकार को पहला लेकिन बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के एक लोकल एग्रिकल्चरल बॉडी में हुए चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार सभी सीटों पर हार गए हैं। महाराष्ट्र में होने वाला एग्रिकल्चरल प्रोड्यूस मार्केट कमेटी में 17 सीटों पर पीसेन्ट्स एंड वर्क्स पार्टी ऑप इंडिया, शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी एलायंस और भाजपा में से सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया में भाजपा सभी सीटों पर हार गई है। कैश की दिक्कत, यहां ATM मशीन से होने लगी पैसों की बारिश, देखें video इस चुनाव में सबसे अधिक 15 सीटों पीसेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया ने जीती हैं। वहीं दूसरी ओर, शिवसेना और कांग्रेस ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है, लेकिन भाजपा को कोई सीट नहीं मिली। कांग्रेस ने 25 साल बाद एपीएमसी पोल में एक सीट जीतने में सफलता हासिल कर ली है। सोमवार को इस जीत का उत्सव मनाते समय स्थिति तब खराब हो गई, जब पीडब्ल्यूडी और कांग्रेस समर्थकों ने कुर्सियां और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि इसमें भाजपा का एक कार्यकर्ता घायल भी हुआ है। मोदी सरकार के नोटबंदी के...

आरएसएस के मानहानि मामले में भिवंडी कोर्ट में पेश हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, मिली जमानत

मुंबई:  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अपने खिलाफ एक आपराधिक मानहानि मामले में बुधवार को भिवंडी में एक अदालत में सुनवाई में उपस्थित हुए. कोर्ट ने मामले में सुनवाई के बाद राहुल गांधी को जमानत दे दी. जमानत की राशि शिवराज पाटिल ने दी. वहीं आज सुबह ही राहुल गांधी मुंबई से भिवंडी पहुंचे थे. साथ ही मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 28 जनवरी, 2017 निर्धारित की। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 'मोदी के मित्रों और कालाधन जमा करने वालों' पर कार्रवाई की मांग की. भिवंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक बड़े समूह को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विगत दो वर्षो में मोदी ने 15 उद्योगपतियों के 110,000 करोड़ रुपये के ऋण माफ किए हैं, जिनकी मदद से देश चलाया जा रहा है. राहुल गांधी ने कहा, "अब नोटबंदी के जरिए अपने इन उद्योगपति मित्रों को धन देने के लिए वह प्रत्येक नागरिक की जब से पैसे निकाल रहे हैं. इन उद्योगपतियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. हम मोदी के मित्रों और कालाधन जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं....

जाकिर नाईक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर लगा 5 साल का बैन

नई दिल्ली.  केंद्र सरकार ने मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाईक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बैन लगा दिया है. यह फैसला सरकार ने आज शाम को लिया. बताया जा रहा है कि ऐसा संस्था के गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से किया गया. इस से पहले भी जाकिर नाईक के एनजीओ पर विदेश से चंदा लेने पर रोक लगाई गई थी. इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन उस वक्त सुरक्षा एजेंसियों के घेरे में आया था जब बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले के दौरान आतंकी ने जाकिर नाईक के भाषणों का हवाला दिया था. अब गृह मंत्रालय आतंक रोधी कानूनों के तहत जाकिर नाईक की संस्था पर रोक लगाने वाली है.  रिपोर्ट्स की माने तो इस से पहले तमाम गैरकानूनी गतिविधियों की जांच की गई थी और उसके बाद ही संस्था के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियों से रोकधाम अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है. इस जांच में पाया गया था कि जाकिर नाईक की यह संस्था पीस टीवी से संबंध रखती है. इतना ही नहीं जाकिर नाईक ने विदेशी खातों से पीस टीवी को पैसा भी भेजा है.  गृहमंत्रालय की ओर से जाकिर नाईक की संस्था को एफसीआरए लाइसेंस रद्...