Skip to main content

आरएसएस के मानहानि मामले में भिवंडी कोर्ट में पेश हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, मिली जमानत

मुंबई: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अपने खिलाफ एक आपराधिक मानहानि मामले में बुधवार को भिवंडी में एक अदालत में सुनवाई में उपस्थित हुए. कोर्ट ने मामले में सुनवाई के बाद राहुल गांधी को जमानत दे दी. जमानत की राशि शिवराज पाटिल ने दी. वहीं आज सुबह ही राहुल गांधी मुंबई से भिवंडी पहुंचे थे. साथ ही मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 28 जनवरी, 2017 निर्धारित की।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 'मोदी के मित्रों और कालाधन जमा करने वालों' पर कार्रवाई की मांग की. भिवंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक बड़े समूह को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विगत दो वर्षो में मोदी ने 15 उद्योगपतियों के 110,000 करोड़ रुपये के ऋण माफ किए हैं, जिनकी मदद से देश चलाया जा रहा है.

राहुल गांधी ने कहा, "अब नोटबंदी के जरिए अपने इन उद्योगपति मित्रों को धन देने के लिए वह प्रत्येक नागरिक की जब से पैसे निकाल रहे हैं. इन उद्योगपतियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. हम मोदी के मित्रों और कालाधन जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं."

उन्होंने भविष्यवाणी की कि नोटबंदी के बाद जमा किए गए 500 और 1000 रुपये के नोट एक साल के भीतर उन 15-20 उद्योगपतियों और अन्य की जेबों में चले जाएंगे.

मुंबई और ठाणे से आए बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड़ से उन्होंने पूछा, "क्या आपको आपके 4000 रुपये मिले? क्या आपको नहीं मिटने वाली स्याही लगाई गई?" इस पर लोगों ने जोर से कहा- 'नहीं'. राहुल ने नोटबंदी के कारण देश में प्रत्येक नागरिक को हो रही पीड़ा का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों को भारी कठिनाइयों के बीच रख दिया गया है.

उन्होंने कहा, "लेकिन, मोदी हंस रहे हैं और रो रहे हैं. जबकि, उद्योगपति या कालाधन जमा करने वाले पुराने नोट बदलने के लिए लंबी कतारों में नहीं खड़े हैं."


राहुल गांधी ने कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है, मैं यहां गांधी जी की सोच के लिए यहां लड़ने आया हूं. मैं खुश हूं कि मैं यह लड़ाई लड़ रहा हूं. उन्होंने कहा कि गांधी जी ने कहा था जो कोई भी सीधा खड़ा होगा उसे कोई गुलाम नहीं बना सकता, कोई उसके कंधे पर खड़ा नहीं हो सकता है. इसी विचारधारा ने देश को आजादी दिलाई, हिंदुस्तान को खड़ा किया.

उन्होंने कहा कि एक तरफ आजादी की विचारधारा है और दूसरी तरफ गुलामी की विचारधारा है. जिनसे मैं लड़ रहा हूं वो हिंदुस्तान को झुकाना चाहते हैं. राहुल गांधी ने कहा जो लोग गांधी जी की विचारधारा को मानते हैं, वे लड़ रहे हैं.


वर्ष 2014 में एक चुनावी रैली में उन्होंने दावा किया था कि आरएसएस ने महात्मा गांधी की हत्या की थी.

आरएसएस के एक स्थानीय पदाधिकारी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. राहुल मंगलवार शाम मुंबई पहुंच गए थे और सुबह भिवंडी के लिए निकले. राहुल गांधी को सुबह दस बजे पड़ोस के ठाणे जिले में भिवंडी कोर्ट में पेशी के लिए उपस्थित होना है.मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित शहर में 2014 में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया था कि ‘आरएसएस के व्यक्ति ने गांधी की हत्या की.’ उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ अपनी टिप्पणी के लिए मानहानि मामले में 1 सितंबर को आरोपी के तौर पर मुकदमे का सामना करने का फैसला करते हुए उच्चतम न्यायालय में कहा कि वह अपने बयान के ‘हर शब्द’ पर कायम हैं.

 

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल सेंट्रल जेल में गार्ड की हत्या कर फरार हुए सिमी के आठों सदस्य एनकाउंटर में मारे गए

भोपाल:  भोपाल की जेल से रविवार रात गार्ड की हत्या कर फरार हुए सभी कैदियों को पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक एनकाउंटर में मार गिराया है. राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ईंटखेड़ा गांव में पुलिस ने सभी को घेर लिया जिसके बाद हुए एनकाउंटर में सभी मारे गए. ये सभी आतंकी सिमी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.

राज्यकर्मियों का कोना: लेखपालों ने कामकाज ठप रखा

विधानभवन घेराव के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद भी बुधवार को लेखपालों का आंदोलन जारी रहा। लेखपालों ने कोई कामकाज नहीं किया और कलमबंद कार्य बहिष्कार पर रहे। अभी तक एसडीएम व तहसीलदारों के दबाव में छोटे-मोटे काम कर रहे लेखपाल भी अब पूर्ण कार्यबहिष्कार में शामिल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपालों का कार्यबहिष्कार जारी है। संघ ने सरकार द्वारा अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम के तहत लोक हित में लेखपालों की हड़ताल पर रोक लगाने का विरोध किया है। संघ का तर्क है कि लेखपालों का कामकाज आवश्यक सेवाओं में नहीं आता है। लेखपाल तो केवल कलमबंद कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। बिना शासनादेश के नहीं खत्म होगा आंदोलन लेखपाल संघ का कहना है कि बिना शासनादेश के वह कार्यबहिष्कार समाप्त नहीं करेंगे। मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अक्तूबर 2014 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वार्ता में दो मांगों को माने जाने के मिले आश्वासन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस वार्ता में शासन ने लेखपालों को मोटरसाइकिल भत्ता, स्टेशनरी और इंटरनेट भत्ता दिए जान...

अखिलेश यादव के समर्थक समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के चाणक्य माने जाने वाले पार्टी महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पूरी योजना बना ली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी योजना बनी है कि कभी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पार्टी समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) में सपा का अखिलेश गुट मिल जाएगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ऐसी योजना बनी है कि रामगोपाल यादव जल्द ही साइकिल चुनाव चिह्न पर दावा ठोकने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने वाले हैं। ऐसा करते ही सिंबल को लेकर विवाद की स्थिति बन जाएगी और फिर गेंद चुनाव आयोग के पाले में होगी। उधर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने एक जनवरी को डॉ राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में सुबह 11बजे पार्टी का आपातकालीन प्रतिनिधि सम्मेलन बुला लिया है। रामगोपाल यादव के नाम से जारी इस विज्ञप्ति में पार्टी के प्रतिनिधियों से आह्वान किया गया है कि वे इस कार्यक्रम में जरूर भाग लें।