Skip to main content

ज़ाकिर नाइक की संस्था IRF के 10 दफ्तरों पर NIA ने मारे छापे, मामला दर्ज किया



मुंबई: विवादित इस्लामिक विद्वान डॉ ज़ाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) के खिलाफ 5 साल की पाबंदी के बाद अब राष्ट्रिय जांच एजेंसी (NIA) ने भी मामला दर्ज कर लिया है. IRF के दफ्तर की तलाशी ली जा रही है. NIA ने  आतंकवाद विरोधी कानून  और IPC की धारा 153A के तहत मामला दर्ज किया है. NIA के आई जी अलोक मित्तल ने NDTV को बताया कि मुंबई में कुल 10 जगहों पर तलाशी अभियान जारी है.
 

इससे पहले गुरुवार 17 नवम्बर की रात डोंगरी में IRF के दफ्तर के बाहर पाबंदी का नोटिस चिपका दिया गया था. नोटिस में  ज़ाकिर नाइक और उनसे जुड़े जो भी मामले दर्ज हैं उन सभी की जानकारी दी गई है. संस्था के बाहर लगाए गए नोटिस में साफ़ तौर पर लिखा गया है कि  डॉक्टर ज़ाकिर नाइक अपने अनुयायियों को विभिन्न धार्मिक समुदायों और समूह के बीच धर्म के आधार पर शत्रुता, घृणा और वैमनस्य की भावना बढ़ने और बढ़ाने का प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं.

नोटिस में यह भी लिखा है कि ज़ाकिर नाइक, ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादी का समर्थन करते हैं, साथ ही ये घोषणा भी करते हैं कि हर मुसलमान को आतंकी होना चाहिए. आतंकवादी घटना में गिरफ्तार किये गए या ISIS के साथ सहानुभूति रखने वालों के वक्तव्यों से पता चलता है कि सभी ज़ाकिर नाइक के बयानों से प्रेरित है.


नोटिस में लिखा है परिस्थितयों को ध्यान में रखते हुए ये मत है  कि IRF को तत्काल प्रभाव से एक गैर विधिपूर्ण संगठन घोषित करना जरूरी है. इसलिएअतः अब विधिविरुद्ध क्रियाकलाप अधिनियम 1967 की अलग अलग धाराओं के तहत केंद्रीय सरकार, इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को विधिविरुद्ध संघ घोषित करती है.

मुंबई में रहने वाले डॉ ज़ाकिर नाइक की मुसीबतें  बांग्लादेश में आतंकी हमले के बाद शुरू हुई थी जब आतंकी हमले के एक आरोपी ने खुद को ज़ाकिर नाइक का समर्थक बताया था. उसके बाद से ही केंद्र और राज्य सरकार ज़ाकिर नाइक और उनकी संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के खिलाफ जांच में जुट गईं थी. जब जांच का ऐलान हुआ तब डॉ ज़ाकिर नाइक विदेश में थे और उसके बाद से वापस भारत लौटकर नहीं आए हैं.(NDTV)

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल सेंट्रल जेल में गार्ड की हत्या कर फरार हुए सिमी के आठों सदस्य एनकाउंटर में मारे गए

भोपाल:  भोपाल की जेल से रविवार रात गार्ड की हत्या कर फरार हुए सभी कैदियों को पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक एनकाउंटर में मार गिराया है. राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ईंटखेड़ा गांव में पुलिस ने सभी को घेर लिया जिसके बाद हुए एनकाउंटर में सभी मारे गए. ये सभी आतंकी सिमी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.

राज्यकर्मियों का कोना: लेखपालों ने कामकाज ठप रखा

विधानभवन घेराव के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद भी बुधवार को लेखपालों का आंदोलन जारी रहा। लेखपालों ने कोई कामकाज नहीं किया और कलमबंद कार्य बहिष्कार पर रहे। अभी तक एसडीएम व तहसीलदारों के दबाव में छोटे-मोटे काम कर रहे लेखपाल भी अब पूर्ण कार्यबहिष्कार में शामिल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपालों का कार्यबहिष्कार जारी है। संघ ने सरकार द्वारा अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम के तहत लोक हित में लेखपालों की हड़ताल पर रोक लगाने का विरोध किया है। संघ का तर्क है कि लेखपालों का कामकाज आवश्यक सेवाओं में नहीं आता है। लेखपाल तो केवल कलमबंद कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। बिना शासनादेश के नहीं खत्म होगा आंदोलन लेखपाल संघ का कहना है कि बिना शासनादेश के वह कार्यबहिष्कार समाप्त नहीं करेंगे। मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अक्तूबर 2014 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वार्ता में दो मांगों को माने जाने के मिले आश्वासन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस वार्ता में शासन ने लेखपालों को मोटरसाइकिल भत्ता, स्टेशनरी और इंटरनेट भत्ता दिए जान...

अखिलेश यादव के समर्थक समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के चाणक्य माने जाने वाले पार्टी महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पूरी योजना बना ली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी योजना बनी है कि कभी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पार्टी समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) में सपा का अखिलेश गुट मिल जाएगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ऐसी योजना बनी है कि रामगोपाल यादव जल्द ही साइकिल चुनाव चिह्न पर दावा ठोकने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने वाले हैं। ऐसा करते ही सिंबल को लेकर विवाद की स्थिति बन जाएगी और फिर गेंद चुनाव आयोग के पाले में होगी। उधर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने एक जनवरी को डॉ राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में सुबह 11बजे पार्टी का आपातकालीन प्रतिनिधि सम्मेलन बुला लिया है। रामगोपाल यादव के नाम से जारी इस विज्ञप्ति में पार्टी के प्रतिनिधियों से आह्वान किया गया है कि वे इस कार्यक्रम में जरूर भाग लें।