
मुंबई: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी का ट्विटर अकाउंट हैक किए जाने की खबर मीडिया में आई थी. अब मुंबई के 22 साल के एक युवक ने पीएम मोदी के ऐप को हैक करने का दावा किया है. जावेद खत्री नाम के इस युवक का कहना है कि उसका इरादा हानि पहुंचाना नहीं बल्कि सुरक्षा खामियों को उजागर करना था.
गुरुवार की देर रात, पेशे से मोबाइल ऐप डेवलपर जावेद खत्री ने दावा किया कि उसने पीएम मोदी के ऐप को हैक किया था और वह यूजर्स के निजी डेटा तक पहुंच बना सकता था. निजी डेटा में ईमेल आईडी और यहां तक कि केंद्रीय मंत्रियों के मोबाइल नंबर भी शामिल हैं. उसने कहा कि इस कवायद का मकसद केवल 70 लाख से यूजर्स के डेटा से जुड़े जोख़िम के प्रति ध्यान खींचना था.
इस युवा हैकर ने एक वेबसाइट पर बताया, "यह भारी सुरक्षा खामी है जिसे मैं बताना चाहता हूं. यदि इन खामियों पर ध्यान नहीं दिया गया तो इन 70 लाख यूजर्स की निजता दांव पर है."
जावेद खत्री मुंबई के घाटकोपर के एक छोटे से ऑफिस में कार्य करते हैं. एनडीटीवी ने जब जावेद से इस बारे में संपर्क किया तो शुरुआत में तो उसने ऐप को क्यों हैक किया, यह बताने में उत्सुकता दिखाई, लेकिन बाद में उसने मोबाइल संदेश भेजा कि ऐप की 'खामियों' को ऐप टीम ने दुरुस्त कर लिया है
Comments
Post a Comment