Skip to main content

महाराष्ट्र से शुरू हुआ स्वच्छ भारत अभियान, 17 में 17 सीट हारी बीजेपी



मुंबई। मोदी सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपए के नोट बंद किए जाने के बाद मोदी सरकार को पहला लेकिन बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के एक लोकल एग्रिकल्चरल बॉडी में हुए चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार सभी सीटों पर हार गए हैं।
महाराष्ट्र में होने वाला एग्रिकल्चरल प्रोड्यूस मार्केट कमेटी में 17 सीटों पर पीसेन्ट्स एंड वर्क्स पार्टी ऑप इंडिया, शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी एलायंस और भाजपा में से सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया में भाजपा सभी सीटों पर हार गई है। कैश की दिक्कत, यहां ATM मशीन से होने लगी पैसों की बारिश, देखें video इस चुनाव में सबसे अधिक 15 सीटों पीसेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया ने जीती हैं।
वहीं दूसरी ओर, शिवसेना और कांग्रेस ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है, लेकिन भाजपा को कोई सीट नहीं मिली। कांग्रेस ने 25 साल बाद एपीएमसी पोल में एक सीट जीतने में सफलता हासिल कर ली है। सोमवार को इस जीत का उत्सव मनाते समय स्थिति तब खराब हो गई, जब पीडब्ल्यूडी और कांग्रेस समर्थकों ने कुर्सियां और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि इसमें भाजपा का एक कार्यकर्ता घायल भी हुआ है।
मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले से रिटेल और खुदरा व्यापारी काफी परेशान हैं। पूरे महाराष्ट्र में बहुत से किसान और मजदूरों को भी इस फैसले की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक में ही बेहोश होकर गिरा अधिकारी, हुई मौत 9 नवंबर से बंद हुए हैं नोट 8 नवंबर की आधी रात के बाद यानी 9 नवंबर से ही मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोटों को बैन कर दिया है। इसके बदले सरकार ने फिलहाल 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए हैं और जल्द ही 1000 रुपए के नोट भी जारी करने की सरकार की योजना है। एक बड़े अर्थशास्त्री ने नोटबंदी के फैसले पर उठाए 7 बड़े सवाल सरकार ने यह कदम कालेधन पर लगाम लगाने के चलते उठाया है। सरकार के अनुसार इस कदम से आतंकवादियों और नक्सलियों को होने वाली फंडिंग पर भी रोक लगेगी।

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल सेंट्रल जेल में गार्ड की हत्या कर फरार हुए सिमी के आठों सदस्य एनकाउंटर में मारे गए

भोपाल:  भोपाल की जेल से रविवार रात गार्ड की हत्या कर फरार हुए सभी कैदियों को पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक एनकाउंटर में मार गिराया है. राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ईंटखेड़ा गांव में पुलिस ने सभी को घेर लिया जिसके बाद हुए एनकाउंटर में सभी मारे गए. ये सभी आतंकी सिमी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.

राज्यकर्मियों का कोना: लेखपालों ने कामकाज ठप रखा

विधानभवन घेराव के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद भी बुधवार को लेखपालों का आंदोलन जारी रहा। लेखपालों ने कोई कामकाज नहीं किया और कलमबंद कार्य बहिष्कार पर रहे। अभी तक एसडीएम व तहसीलदारों के दबाव में छोटे-मोटे काम कर रहे लेखपाल भी अब पूर्ण कार्यबहिष्कार में शामिल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपालों का कार्यबहिष्कार जारी है। संघ ने सरकार द्वारा अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम के तहत लोक हित में लेखपालों की हड़ताल पर रोक लगाने का विरोध किया है। संघ का तर्क है कि लेखपालों का कामकाज आवश्यक सेवाओं में नहीं आता है। लेखपाल तो केवल कलमबंद कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। बिना शासनादेश के नहीं खत्म होगा आंदोलन लेखपाल संघ का कहना है कि बिना शासनादेश के वह कार्यबहिष्कार समाप्त नहीं करेंगे। मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अक्तूबर 2014 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वार्ता में दो मांगों को माने जाने के मिले आश्वासन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस वार्ता में शासन ने लेखपालों को मोटरसाइकिल भत्ता, स्टेशनरी और इंटरनेट भत्ता दिए जान...

अखिलेश यादव के समर्थक समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के चाणक्य माने जाने वाले पार्टी महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पूरी योजना बना ली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी योजना बनी है कि कभी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पार्टी समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) में सपा का अखिलेश गुट मिल जाएगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ऐसी योजना बनी है कि रामगोपाल यादव जल्द ही साइकिल चुनाव चिह्न पर दावा ठोकने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने वाले हैं। ऐसा करते ही सिंबल को लेकर विवाद की स्थिति बन जाएगी और फिर गेंद चुनाव आयोग के पाले में होगी। उधर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने एक जनवरी को डॉ राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में सुबह 11बजे पार्टी का आपातकालीन प्रतिनिधि सम्मेलन बुला लिया है। रामगोपाल यादव के नाम से जारी इस विज्ञप्ति में पार्टी के प्रतिनिधियों से आह्वान किया गया है कि वे इस कार्यक्रम में जरूर भाग लें।