Skip to main content

नोटबंदी पर शिवसेना का तीखा वार, मोदी सरकार को दस हजार साल की सबसे बदतर सरकार बताया

नोटबंदी पर शिवसेना का तीखा वार, मोदी सरकार को दस हजार साल की सबसे बदतर सरकार बताया
मुंबई: नोटबंदी को लेकर विपक्ष तो मोदी सरकार पर हमले कर ही रहा है लेकिन शिवसेना भी इस दौड़ में पीछे नहीं है. शिवसेना ने राजग सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए गठबंधन की प्रमुख सहयोगी शिवसेना ने शुक्रवार को मौजूदा सरकार को 'दस हजार सालों की सबसे बुरी सरकार' बताया और कहा कि भाजपा नेताओं को यह भ्रम है कि इस कवायद से सारा कालाधन रद्दी बन गया है.

दिल्ली में कुछ पुराने नोट नहीं बदले जाने की वजह से आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने एक महिला के कपड़े उतारना शुरू करने की खबरों का जिक्र करते हुए शिवसेना ने कहा कि उस बदनसीब मां की हालत 'सरकार प्रायोजित निर्भया कांड' जैसी लगती है.

शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में एक संपादकीय में लिखा, "हम मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र) से पूछना चाहते हैं कि आप किसकी तरफ हैं. नोटबंदी की तरफ या इस असहाय महिला की ओर. अगर सरकार इस महिला की पीड़ा को देख और समझ नहीं सकती तो ऐसी निर्मम और बहरी सरकार पिछले 10 हजार सालों में नहीं रही होगी." पार्टी ने कहा, "अगर कोई महिला परेशानी में दिल्ली की सड़क पर बैठती है और सरकार की निंदा करती है तो यह सरकार प्रायोजित निर्भया कांड की तरह है." शिवसेना ने कहा कि पीड़िता ने महिलाओं की दबी हुई सिसकियों और आक्रोश को सड़कों पर सामने ला दिया
है.

पार्टी ने कहा, "अगर आप इस महिला के निर्वस्त्र होने को भी देशभक्ति कहते हैं तो आपको जरूरत है कि आपके दिमाग का इलाज कोई तालिबानी डॉक्टर करे. महिलाओं के खिलाफ इस तरह की ज्यादती केवल तालिबानी शासन में होती है." नोटबंदी का समर्थन करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आड़े हाथ लेते हुए शिवसेना ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को इस महिला की पीड़ा देखकर कोई दुख नहीं होता तो वह एक असहाय व्यक्ति हैं.

दिल्ली में दो दिन पहले ही अपने छोटे बच्चे के साथ आरबीआई कार्यालय के सामने कतार में लगी एक महिला ने अपने कुछ पुराने नोट नहीं बदल पाने पर अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए थे

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल सेंट्रल जेल में गार्ड की हत्या कर फरार हुए सिमी के आठों सदस्य एनकाउंटर में मारे गए

भोपाल:  भोपाल की जेल से रविवार रात गार्ड की हत्या कर फरार हुए सभी कैदियों को पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक एनकाउंटर में मार गिराया है. राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ईंटखेड़ा गांव में पुलिस ने सभी को घेर लिया जिसके बाद हुए एनकाउंटर में सभी मारे गए. ये सभी आतंकी सिमी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.

राज्यकर्मियों का कोना: लेखपालों ने कामकाज ठप रखा

विधानभवन घेराव के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद भी बुधवार को लेखपालों का आंदोलन जारी रहा। लेखपालों ने कोई कामकाज नहीं किया और कलमबंद कार्य बहिष्कार पर रहे। अभी तक एसडीएम व तहसीलदारों के दबाव में छोटे-मोटे काम कर रहे लेखपाल भी अब पूर्ण कार्यबहिष्कार में शामिल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपालों का कार्यबहिष्कार जारी है। संघ ने सरकार द्वारा अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम के तहत लोक हित में लेखपालों की हड़ताल पर रोक लगाने का विरोध किया है। संघ का तर्क है कि लेखपालों का कामकाज आवश्यक सेवाओं में नहीं आता है। लेखपाल तो केवल कलमबंद कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। बिना शासनादेश के नहीं खत्म होगा आंदोलन लेखपाल संघ का कहना है कि बिना शासनादेश के वह कार्यबहिष्कार समाप्त नहीं करेंगे। मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अक्तूबर 2014 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वार्ता में दो मांगों को माने जाने के मिले आश्वासन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस वार्ता में शासन ने लेखपालों को मोटरसाइकिल भत्ता, स्टेशनरी और इंटरनेट भत्ता दिए जान...

अखिलेश यादव के समर्थक समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के चाणक्य माने जाने वाले पार्टी महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पूरी योजना बना ली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी योजना बनी है कि कभी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पार्टी समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) में सपा का अखिलेश गुट मिल जाएगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ऐसी योजना बनी है कि रामगोपाल यादव जल्द ही साइकिल चुनाव चिह्न पर दावा ठोकने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने वाले हैं। ऐसा करते ही सिंबल को लेकर विवाद की स्थिति बन जाएगी और फिर गेंद चुनाव आयोग के पाले में होगी। उधर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने एक जनवरी को डॉ राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में सुबह 11बजे पार्टी का आपातकालीन प्रतिनिधि सम्मेलन बुला लिया है। रामगोपाल यादव के नाम से जारी इस विज्ञप्ति में पार्टी के प्रतिनिधियों से आह्वान किया गया है कि वे इस कार्यक्रम में जरूर भाग लें।