Skip to main content

Posts

Showing posts with the label amethi

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, तीन घायल

लिंटर डालने मिक्सर मशीन को ले जा रहा ट्रैक्टर पलट गया जिससे उस पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत ही गयी जबकि तीन युवक घायल हो गये। मामला गौरीगंज कोतवाली के दुलापुर खुर्द के पास का है। जहाँ मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के सेवई हेमगढ़ वासी छोटेलाल अपने बेटे दीना नाथ नाती सुभाष, गाँव के ही मन्नू, ननकऊ व संजीत पूरे शिव बक्श पूरे इबादुल्ला के साथ जिला मुख्यालय पर लिंटर डालने के लिए ट्रैक्टर से मिक्सर मशीन के साथ जा रहे थे। मुसाफिरखाना गौरीगंज मार्ग पर दुलापुर खुर्द के पास पीछे से आ रहे खाली ट्रैक्टर ने ओवरटेक कर दिया जिसे सम्भालने के चक्कर मे ट्रैक्टर मिक्सर मशीन सहित गहरे गड्ढे में गिर गया। जिसमें सुभाष कोरी पुत्र दीना नाथ की मौके पर ही मौत हो गयी। दीना नाथ, छोटे लाल, ननकऊ गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों ने बाहर निकाला। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दी है। घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है।

समाजवादी पार्टी की 77 उम्मीदवारों की लिस्ट से गायत्री प्रजापति गायब

समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के बाद एक बार फिर से 77 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, रायबरेली समेत तमाम जगहों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में मुलायम सिंह के करीबी और अमेठी से मौजूदा विधायक गायत्री प्रजापति का पत्ता कट गया और उन्हें अखिलेश यादव ने टिकट नहीं दिया है। लिस्ट में रायबरेली की दो सीटों के अलावा किसी भी सीट पर अखिलेश यादव ने उम्मीदवार नहीं उतारा है। वहीं अमेठी से भी सपा ने किसी भी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है।

गायत्री प्रजापति अमिता सिंह, अपर्णा यादव की सीट को लेकर फंसा पेंच

गायत्री प्रजापति ने पिछले चुनाव में कांग्रेस का गढ़ अमेठी फतेह कर यह सीट सपा की झोली में डाली थी। यहां से कांग्रेस की नेता व पूर्व मंत्री अमिता सिंह का दावा है। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने जो 38 प्रत्याशियों की सूची दी है, उसमें गायत्री प्रजापति का भी नाम है। मुलायम चाहते हैं कि गायत्री हर हाल में अमेठी से चुनाव लड़ें। कांग्रेस को समझाने का काम अखिलेश यादव को करना है। इसके लिए रास्ता निकाला गया है कि कांग्रेस की अमिता सिंह को लखनऊ की किसी सीट से लड़ाया जाए।   ऐसा ही हाल लखनऊ की कैंट सीट पर है। कांग्रेस अपनी सीटिंग सीट तभी छोड़ सकती है जब सपा अमेठी की अपनी सीट छोड़े। पेंच यह है कि मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से पहले से ही प्रत्याशी हैं और काफी से वक्त से अपने प्रचार अभियान में जुटी हैं। ऐसे में कांग्रेस को यह सीट दिया जाना मुश्किल है। इस बात की संभावना है कि सपा लखनऊ की कोई दूसरी सीट कांग्रेस को दे दे।

पोषाहार बना पशु आहार, अच्छा चल रहा काला कारोबार-अमेठी

अमेठी. बच्चों के हिस्से का पोषाहार खाकर जनपद के काले कारोबारी तंदुरुस्त हो रहे हैं अफसरों से लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों तक इसके लिए बड़ी साठगांठ चल रही है बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए सरकार हर महीने जिले में लाखो रुपये के पोषाहार बांट रही है फिर भी कुपोषण दूर नहीं हो रहा। दरअसल बड़े पैमाने पर पोषाहार की कालाबाजारी हो रही है यह काम बड़े ही संगठित तरीके से सालों से चल रहा है जिसकी वजह से जिले में पोषण मिशन कामयाब नहीं हो पा रहा है करोड़ों रुपये की इस कालाबाजारी पर बाल एवं महिला विकास विभाग के अधिकारी लगाम नहीं लगा पा रहे हैं. सूत्रों की मानें तो बड़े पैमाने पर पोषाहार बेचने की सेटिंग तो जिले में ही हो जाती है इसके बाद बचा खुचा पोषाहार सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी स्तर पर बिकता है पोषाहार वितरण में ऊपर से नीचे तक कई स्तरों पर कटौती होती है इसको लेकर बीच-बीच में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और अफसरों में तनातनी भी होती है और शिकायतें भी आती है विभाग अपने स्तर पर अभी भी कार्रवाई को मुस्तैद नजर नहीं आता। बाजार में बिक रहा पुष्टाहार-  जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पात्रों ...

कच्ची शराब व तीन कुंतल लहन बरामद- अमेठी

विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। उसी कड़ी में मंगलवार को आबकारी विभाग व थाना बाजारशुकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम जहर अली का पुरवा, किशनी, पूरे नेवाजी का पुरवा, पूरे अमेठियन का पुरवा में दबिश दे कर मौके पर लगभग 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की तथा लगभग तीन कुंतल लहन नष्ट कराया। मामले में पांच लोगों को भी मौके से पकड़ा गया है। जिनके विरूद्ध अभियोग आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किये गए। टीम में आबकारी निरीक्षक ओपी मिश्रा, एसओ मो. हामिद, आबकारी सिपाही सर्वश्री, रंजीत, संजीव, मो. हमजा, भूपेंद्र पाडे, अशोक तथा वृजेश वर्मा आदि लोग शामिल रहे।

चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी सुविधा-अमेठी

जिला समाज कल्याण विभाग ने सभी तहसीलों में दिव्यांग मतदाताओं को चिंहित कराया है। जिसके तहत पूरे जिले में आठ हजार 245 मतदाता सामने आए है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आके चौरसिया ने बताया कि इन शरीर से अक्षम मतदाताओं के लिए ट्राई साइकिल व आंख से अक्षम मतदाताओं के लिए एक सहयोगी की तैनाती मतदान केंद्र पर किया जाएगा। जिन्हें पीठासीन अधिकारी की अनुमति के बाद ही सहयोग मुहैया कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अभी और दिव्यांग मतदाताओं का चिन्हीकरण कराया जा रहा है।

जहाँ महिलाओं मतदाताओं की संख्या अधिक होगी,वहां अलग बनेंगें मतदान केंद्र

अमेठी:विधान सभा चुनाव में मत प्रतिशत को बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। महिलाओं को सुविधा प्रदान करने के लिए अधिक महिला मतदाता वाले स्थानों पर अलग से महिला मतदान केंद्र बनाने का निर्देश दिया गया है। वहीं महिला मतदान केंद्र पर पुरुष पीठासीन अधिकारी के स्थान पर महिला पीठासीन अधिकारी की तैनाती भी की जाएगी। मतदान करने के लिए महिला मतदाता अपने साथ छोटे बच्चे को लाएगी तो बच्चों के खाने पीने की व्यवस्था करने के लिए आयोग ने निर्देश दिया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसएन यादव ने बताया कि अभी तक आयोग का निर्देश नहीं मिला है। निर्देश मिलने के बाद महिला बाहुल्य मतदान केंद्र का चयन कराया जाएगा।

गायत्री प्रजापति के करीबी के घर से 32 साइकिल और साड़ियों की बड़ी खेप बरामद

 अमेठी जनपद में मुखबिरी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी के दौरान केवलापुर गांव निवासी हरीश यादव के घर पर जिलाधिकारी अमेठी चन्द्र कान्त पाण्डेय के दिशा निर्देशन में छापेमारी की।  विश्वस्त सूत्रों की मॉने तो इस छापेमारी में हरीश यादव के घर से  32 साइकिलें और लगभग 1000 साड़ियां बरामद की है।  पुलिस सूत्रों का दावा है कि बरामद हुआ सामान यूपी चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए इकठ्ठा किया गया था मुखबिर से सूचना मिली की केवलापुर निवासी हरीश यादव के घर में साईकिल और साड़ियों की खेप उतर रही है जिसको संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी अमेठी चन्द्र पांडेय  के निर्देश पर पुलिस टीम ने अमेठी कोतवाली अंतर्गत केवलापुर निवासी हरीश यादव के घर पर छापा मारा जहाँ पर 32 साइकिल लगभग 1000 साड़ी बरामद हुई हरीश यादव मंत्री गायत्री का करीबी बताया जा रहा है  ये सामग्री चुनाव में बाँटने के लिए रखी गयी थी पुलिस बरामद माल को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही की तैयारी कर रही है । बरामद सामग्री समाजवादी पार्टी के नेता गायत्री प्रजापति के समर्थक के घर से बरामद हुई है पुलिस मामले की...

मंडलायुक्त,डीएम व डीआईजी राकेश साहू ने कलेक्ट्रेट सभागार चुनावी तैयारियों की समीक्षा की-अमेठी

सोमवार को मंडलायुक्त सूर्य प्रकाश मिश्रा व डीआईजी राकेश साहू ने कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव को लेकर की जा रही तैयारी की समीक्षा की है। उन्होंने अधिकारियों को निष्ठा के साथ ही निष्पक्ष व निर्भीकता के साथ चुनाव कराने का आदेश दिया है। मंडलायुक्त ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसएन यादव से चुनाव की तैयारी से संबंधित जानकारी भी लिया। डीआईजी ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान पाबंद किए जा रहे शरारती तत्वों के अलावा किसी अन्य को अनावश्यक परेशान न करने की चेतावनी दिया है।   पुलिस क्षेत्राधिकारी व उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का बराबर निरीक्षण करते रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव में लगे सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। बैठक में जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडे, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, सीडीओ ओम प्रकाश, डीडीओ ओम प्रकाश पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी, सीओ लाल प्रताप सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी शामिल रहे।

पुलिस ने पैरा मिलिट्री के साथ किया रुट मार्च

भादर : अमेठी विधान सभा क्षेत्र के पूर्वी छोर पर स्थित भादर के रामगंज, दुर्गापुर आदि बाजारों में चौकी प्रभारी रामगंज यशवंत सिंह  यादव व स्थानीय पुलिस के साथ बड़ी संख्या में पैरा मिलिट्री के जवानों ने रुट मार्च किया। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के मद्देनजर तथा अराजक तत्वों व दबंगों से निपटने के लिए मतदाताओं को निर्भीकता पूर्वक मतदान करने के उद्देश्य से अभी से ही प्रशासन व निर्वाचन आयेाग तैयार है।    अमेठी में भी एसडीएम और सीओ ने शहर और क्षेत्र में रुट मार्च कर लोगों से भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की। एसडीएम अशोक कुमार, सीओ गया दत्त मिश्र ने शहर में सीआरपीएफ के साथ रुट मार्च किया। शहर के होते हुए मार्च महमूदपुर, बेनीपुर मार्ग पर समाप्त हुआ। संग्रामपुर में भी अधिकारियों ने रुट मार्च किया।

पाच दिन पूर्व कु ल्हाड़ी से हमला कर की गई युवक की हत्या के मामले में हत्यारोपी गिरफ्तार

अमेठी :  12 जनवरी की रात कोतवाली के पूरे जोगधर मजरे कोहरा गाव निवासी राधेश्याम की कु ल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। युवक घटना के समय गाव के बाहर सीवान में लगे नलकूप सो रहा था। शुक्रवार सुबह जब राधेश्याम समय घर नहीं लौटा तो उसका भाई श्याम सुंदर उसे देखने के लिए नलकूप पर गया। जहा पर उसका खून से लथपथ शव पड़ा था। भाई श्याम सुंदर की शिकायत पर पुलिस ने गाव के ही रामराज और उसके बेटे ज्ञानचंद्र पर हत्या का मामला दर्ज किया था। घटना के बाद से दोनों फ रार चल रहे थे। भाई का आरोप है कि आरोपी उसके भाई से व्यक्तिगत रंजिश रखते थे और बार-बार हत्या का धमकी दे रहे थे। वहीं कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी रामराज को ककवा गाव के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस अभी ज्ञानचंद्र की तलाश कर  रही है। घटना मे प्रयुक्त कु ल्हाडी को भी आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।

बीएसपी प्रत्याशी रामजी मौर्या पर दर्ज हुआ मुकदमा-अमेठी

अमेठी विधान सभा सीटी बीएसपी प्रत्याशी रामजी मौर्या उर्फ राहुल पर उडदनदस्ता मजिस्ट्रेट ने बीएसपी प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा सरकार का गुणगान करने व बुकलेट में अन्य सरकारों पर भ्रामक बातों का उल्लेख होने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बसपा प्रत्याशी द्वारा शहर के रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में उपहार और मिठाइयां भी बांटी गई। बीएसपी के पक्ष में मंच से मतदान करने की अपील की गई।   मजिस्ट्रेट ने इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन करार देते हुए अमेठी कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है। प्रभारी निरीक्षक रमाकांत प्रजापति ने बताया कि उडनदस्ता मजिस्ट्रेट की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार के मुताबिक कार्यक्रम की अनुमति ली गई थी। उडनदस्ता टीम ने पूरे कार्यक्रम की वीडियो ग्राफी कराई। जिसमें आदर्श आचार संहिता के उलंघन का मामला पाया गया। उडनदस्ता प्रभारी ने बसपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

नाले में अज्ञात युवक का शव मिला- अमेठी

जगदीशपुर:थानाक्षेत्र के बड़ागाव के पास नाला में नग्न अवस्था में अज्ञात युवक की शव मिला। ग्रामीणों के अनुसार उक्त युवक को कोई ट्रक ड्राइवर गांव के पास पांच दिन पूर्व छोड़ गया था। जिसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजकुमार यादव का कहना है कि शव को अंत्य परीक्षण के लिए सुलतानपुर भेजा गया है।

कैशियर ने सिक्का लाने पर दी खाता बंद करने धमकी-अमेठी

  सिंहपुर:   इन्हौना स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में बैंक कैशियर द्वारा खाता बंद करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के चिलौली गांव निवासी विकलाग पवन यादव गुरुवार को वह अपने पास इकट्ठा किये गए 10 के सिक्के जमा करने कस्बे की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में गया था। जहा बैंक कैशियर ने दस के सिक्के लेने से मना कर दिया। यही नहीं आगे कभी सिक्का लाने पर खाते को बंद करने की धमकी भी कैशियर ने दे डाली। जिसको लेकर क्षेत्र के व्यापारियों में रोष व्याप्त है।  बैंक उपभोक्ता ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।

विधान सभा चुनाव के लिए निर्धारित किए गए केंद्र व मतदेय स्थल-अमेठी

चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन विभाग ने विधान सभा चुनाव के लिए मतदान केंद्र व मतदेय स्थलों का निर्धारण कर दिया है। जिसमें तहत गौरीगंज विधान सभा में 352 मतदेय स्थल व 247 मतदान केंद्र बनाया गया है। तिलोई विधान सभा में 339 मतदेय स्थल तथा 206 मतदान केंद्र बनाया गया है। इसी प्रकार अमेठी मे 341 मतदेय स्थल व 206 मतदान केंद्र तथा जगदीशपुर विधान सभा के लिए 305 मतदेय स्थल व 181 मतदान केंद्र बनाया गया है। चारों विधान सभा क्षेत्रों में कुल मतदेय स्थल 1337 व 857 मतदान केंद्र का निर्धारण किया गया है और निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक  संवेदन शील व अति संवेदन शील केंद्रों का निर्धारण जल्द ही कराया जाएगा।

अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर ने ठंड से बचने के लिए बाटें कम्बल -अमेठी

अमेठी:अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी पंकज सिंह अपने पैतृक गांव बेहटा आए हुए है। जहां उन्होने गरीबों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए तीन सौ गरीबों को कंबल प्रदान किया। उन्होने कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर को सेवा और नहीं होती है। उन्होंने कहा कि हर साम‌र्थ्यवान इंसान को गरीबों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।  उन्होने की कि इन्ही के आर्शीवाद से आज उन्हे उनकी सेवा करने का अवसर मिला है। वे गरीबों की हमेशा मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होने रामदुलारे, शीतलादीन, विभा मिश्रा व गंगा गिरि सहित सैकड़ों गरीबों को कंबल दिया। 

महिला टीचर्स को लूटने वाला गैंग पुलिस की गिरफ्त में

अमेठी-   महिला टीचर्स को टारगेट करते हुए लूट को अंजाम देने वाले लूटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बता दें कि अमेठी में बीते वर्ष 26 दिसम्बर 2016 को संग्रामपुर थाना क्षेत्र और 27 दिसम्बर 2016 दिसम्बर को ही मुसाफिरखाना कोतवाली में हुई थीं। अध्यापिकाओ से लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। अपराधियो के पास से मय असलहे सहित अन्य सामान बरामद भी हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों को जेल भेज दिया। लूट की इन तबड़तोड़ घटनाओं से अमेठी पुलिस के हाथ पाँव फूल गये जिसको देखते हुए अमेठी के पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह द्वारा कड़े निर्देश दिए गये। अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी तथा सर्विलांस/स्वाट टीम प्रभारी सुनील कुमार यादव व प्रभारी निरीक्षक श्री सी0पी0 जैसल थाना संग्रामपुर को लगाया गया। ऐसे आये आरोपी पुलिस की गिरफ्त में उक्त लुटेरों को पकड़ने हेतु स्वाट/सर्विलांस टीम प्रभारी सुनील कुमार यादव मय टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे। मुखबिरखास से सूचना प्राप्त हुई की 03 संदिग्ध व्यक्ति जो लूट करते है टीकरमाफी से चलकर संग्रामपुर चन्डेरिया के रास्ते से जाने वाले है। सूचना के आधार पर स्वा...

आचार संहिता उल्लंघन के चलते गायत्री प्रजापति पर दर्ज हुई ‘FIR’!

uttarpradesh.org   की रिपोर्ट के अनुसार  उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति पर भारतीय निर्वाचन आयोग ने FIR दर्ज करा दी है। क्या था मामला: समाजवादी सरकार के परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति पर चुनाव आयोग ने FIR दर्ज करा दी है। गायत्री प्रजापति पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले के चलते FIR दर्ज करायी गयी है। गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में साड़ियों से भरा एक मिनी ट्रक पकड़ा गया था। इस मिनी ट्रक में मौजूद साड़ियों को चुनाव के तहत वितरित करने हेतु ले जाया जा रहा था। साथ ही साड़ियों के बिल पर गायत्री प्रजापति का नाम था। जिसके बाद चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के चलते गायत्री प्रजापति पर FIR दर्ज करा दी है। FIR फतेहपुर स्थित थाना हुसैनगंज में दर्ज की गयी है। बरामद हुई थीं 4000 साड़ियाँ: चुनाव आयोग ने फतेहपुर में साड़ियों से भरे मिनी ट्रक की बरामदगी पर गायत्री प्रजापति पर FIR दर्ज करवायी है। इसके साथ ही मामले में 3 अन्य लोगों पर भी FIR दर्ज करायी है। बुधवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मिनी ट्रक पकड़ा था। ...

अमेठी में प्रत्याशी की लग्जरी गाडी से 2.67 लाख की नकदी बरामद

अमेठी-  उत्तर प्रदेश के अमेठी में चुनाव के मद्देनजर चलाए गए विशेष वाहन चैकिंग अभियान में मंगलवार को एक उड़नदस्ता टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। गोरखपुर-फैज़ाबाद क्षेत्र के स्नातक उम्मीदवार डॉ सँजयन त्रिपाठी की टोयोटा गाड़ी से 2.67 लाख की नकदी बरामद हुई। नकदी के बारे में पूछताछ की गयी तो डॉ त्रिपाठी अपने उत्तर से उड़न दस्ता टीम को संतुष्ट नही कर पाये। बता दें कि अमेठी के थाना जामो सरहद के हारीमऊ पुल के पास राज कुमार यादव की अगुवाई में उड़नदस्ता टीम वाहन चैकिंग अभियान में थे तभी फैज़ाबाद से गौरीगंज की तरफ आ रहे डॉ त्रिपाठी के गाडी की तलाशी ली गयी। जिसके दौरान संजयन की गाड़ी से 2लाख 67 हजार रुपए बरामद हुये उड़नदस्ता टीम ने नकदी की सूचना एस डी एम गौरीगंज प्रियंका सिंह व सीओ मुसाफिरखाना लाल प्रताप सिंह को दी गयी। अधिकारियो की मौजूदगी में नकदी को सील कर दिया गया। सूचना पर जामो थाने पहुंची एसडीएम प्रियंका सिंह और सीओ लाल प्रताप सिंह की मौजूदगी में नकदी सील करने की कार्रवाई शुरू की गयी। वही सीओ लाल प्रताप सिंह का कहना है कि यह आदर्श आचार संहिता के उलंघन के दायरे में है विधिक कार्यवाही की जाय...

4.4 टन कछुआ बरामद-अमेठी

अमेठी।  यूपी के अमेठी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर  वन प्राणी तस्कर को गिरफ्तार किया है मंगलवार को गौरीगंज थाना क्षेत्र के चतुरीपुर मऊ गाँव के एक व्यक्ति के घर से 115 बोरो में भरे 4.4 टन कछुओ को एसटीएफ ने  बरामद किया।  लखनऊ पुलिस को खुफिया तन्त्रो से इस अवैध तस्करी की सटीक जारी मिली थीं इसी आधार पर एसएसपी अरविन्द चतुर्वेदी तथा सीओ पी.के मिश्रा व दो इंस्पेक्टर  की टीम चतुरीपुर के निवासी राज बहादुर उर्फ़ राज बल के घर पर छापे मारी की।   जहाँ एस टी एफ की टीम लगभग 10 हजार कछुआ बरामद किया मौके पर पहुंची वन विभाग व स्थानीय पुलिस टीम बरामद कछुओं को वन विभाग के कार्यालय लेकर गयी।  राज बहादुर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह क्षेत्र से ही लगभग 50 रुपए से लेकर 100 रुपए में एक कछुए की खरीदारी करता था।  जिसे वह हजारों रुपए की कीमत लेकर बाहर बेच देता था एस टी एफ ने बताया कि यह देश की सबसे बड़ी तस्करी के कछुआ बरामदगी है जो तस्करी हेतु रखी गयी थी और ये करोड़ो की कीमत के कछुए  है।