Skip to main content

गायत्री प्रजापति के करीबी के घर से 32 साइकिल और साड़ियों की बड़ी खेप बरामद



 अमेठी जनपद में मुखबिरी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी के दौरान केवलापुर गांव निवासी हरीश यादव के घर पर जिलाधिकारी अमेठी चन्द्र कान्त पाण्डेय के दिशा निर्देशन में छापेमारी की। 

विश्वस्त सूत्रों की मॉने तो इस छापेमारी में हरीश यादव के घर से  32 साइकिलें और लगभग 1000 साड़ियां बरामद की है। 

पुलिस सूत्रों का दावा है कि बरामद हुआ सामान यूपी चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए इकठ्ठा किया गया था मुखबिर से सूचना मिली की केवलापुर निवासी हरीश यादव के घर में साईकिल और साड़ियों की खेप उतर रही है जिसको संज्ञान में लेते हुए

जिलाधिकारी अमेठी चन्द्र पांडेय  के निर्देश पर पुलिस टीम ने अमेठी कोतवाली अंतर्गत केवलापुर निवासी हरीश यादव के घर पर छापा मारा जहाँ पर 32 साइकिल लगभग 1000 साड़ी बरामद हुई हरीश यादव मंत्री गायत्री का करीबी बताया जा रहा है  ये सामग्री चुनाव में बाँटने के लिए रखी गयी थी पुलिस बरामद माल को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही की तैयारी कर रही है ।
बरामद सामग्री समाजवादी पार्टी के नेता गायत्री प्रजापति के समर्थक के घर से बरामद हुई है पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
11 जनवरी को फतेहपुर जिले में पुलिस ने विधानसभा चुनाव 2017 में खपाने के लिए ले जाई जा रही साढ़े चार हजार साड़ियां मिनी ट्रक से पकड़ी थी मजे की बात यह थी कि इस ट्रक ड्राइवर ने जो रसीद दिखाई थी वह भी सपा के दागी मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के नाम से निकली थी पहले तो इसे देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे। यह ट्रक कानपुर से अमेठी के लिए ले जाया जा रहा था मिनी ट्रक की बरामदगी जिले की हुसैनगंज पुलिस ने की थी।

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल सेंट्रल जेल में गार्ड की हत्या कर फरार हुए सिमी के आठों सदस्य एनकाउंटर में मारे गए

भोपाल:  भोपाल की जेल से रविवार रात गार्ड की हत्या कर फरार हुए सभी कैदियों को पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक एनकाउंटर में मार गिराया है. राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ईंटखेड़ा गांव में पुलिस ने सभी को घेर लिया जिसके बाद हुए एनकाउंटर में सभी मारे गए. ये सभी आतंकी सिमी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.

राज्यकर्मियों का कोना: लेखपालों ने कामकाज ठप रखा

विधानभवन घेराव के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद भी बुधवार को लेखपालों का आंदोलन जारी रहा। लेखपालों ने कोई कामकाज नहीं किया और कलमबंद कार्य बहिष्कार पर रहे। अभी तक एसडीएम व तहसीलदारों के दबाव में छोटे-मोटे काम कर रहे लेखपाल भी अब पूर्ण कार्यबहिष्कार में शामिल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपालों का कार्यबहिष्कार जारी है। संघ ने सरकार द्वारा अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम के तहत लोक हित में लेखपालों की हड़ताल पर रोक लगाने का विरोध किया है। संघ का तर्क है कि लेखपालों का कामकाज आवश्यक सेवाओं में नहीं आता है। लेखपाल तो केवल कलमबंद कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। बिना शासनादेश के नहीं खत्म होगा आंदोलन लेखपाल संघ का कहना है कि बिना शासनादेश के वह कार्यबहिष्कार समाप्त नहीं करेंगे। मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अक्तूबर 2014 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वार्ता में दो मांगों को माने जाने के मिले आश्वासन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस वार्ता में शासन ने लेखपालों को मोटरसाइकिल भत्ता, स्टेशनरी और इंटरनेट भत्ता दिए जान...

अखिलेश यादव के समर्थक समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के चाणक्य माने जाने वाले पार्टी महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पूरी योजना बना ली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी योजना बनी है कि कभी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पार्टी समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) में सपा का अखिलेश गुट मिल जाएगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ऐसी योजना बनी है कि रामगोपाल यादव जल्द ही साइकिल चुनाव चिह्न पर दावा ठोकने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने वाले हैं। ऐसा करते ही सिंबल को लेकर विवाद की स्थिति बन जाएगी और फिर गेंद चुनाव आयोग के पाले में होगी। उधर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने एक जनवरी को डॉ राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में सुबह 11बजे पार्टी का आपातकालीन प्रतिनिधि सम्मेलन बुला लिया है। रामगोपाल यादव के नाम से जारी इस विज्ञप्ति में पार्टी के प्रतिनिधियों से आह्वान किया गया है कि वे इस कार्यक्रम में जरूर भाग लें।