Skip to main content

अमेठी में प्रत्याशी की लग्जरी गाडी से 2.67 लाख की नकदी बरामद

demonetisation-amethi-news-in-hindi

अमेठी- उत्तर प्रदेश के अमेठी में चुनाव के मद्देनजर चलाए गए विशेष वाहन चैकिंग अभियान में मंगलवार को एक उड़नदस्ता टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। गोरखपुर-फैज़ाबाद क्षेत्र के स्नातक उम्मीदवार डॉ सँजयन त्रिपाठी की टोयोटा गाड़ी से 2.67 लाख की नकदी बरामद हुई।
नकदी के बारे में पूछताछ की गयी तो डॉ त्रिपाठी अपने उत्तर से उड़न दस्ता टीम को संतुष्ट नही कर पाये। बता दें कि अमेठी के थाना जामो सरहद के हारीमऊ पुल के पास राज कुमार यादव की अगुवाई में उड़नदस्ता टीम वाहन चैकिंग अभियान में थे तभी फैज़ाबाद से गौरीगंज की तरफ आ रहे डॉ त्रिपाठी के गाडी की तलाशी ली गयी। जिसके दौरान संजयन की गाड़ी से 2लाख 67 हजार रुपए बरामद हुये उड़नदस्ता टीम ने नकदी की सूचना एस डी एम गौरीगंज प्रियंका सिंह व सीओ मुसाफिरखाना लाल प्रताप सिंह को दी गयी। अधिकारियो की मौजूदगी में नकदी को सील कर दिया गया। सूचना पर जामो थाने पहुंची एसडीएम प्रियंका सिंह और सीओ लाल प्रताप सिंह की मौजूदगी में नकदी सील करने की कार्रवाई शुरू की गयी।
वही सीओ लाल प्रताप सिंह का कहना है कि यह आदर्श आचार संहिता के उलंघन के दायरे में है विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
अमेठी के जामो में एक उड़नदस्ता अभियान के दौरान पकड़ी नकदी की सूचना से जनपद में हड़कम्प मच गया साथ ही राजनितिक दलों के स्थानीय नेताओ के माथेे पर भी सिकन देखी गयी। जामो के आस पास क्षेत्रों में हर व्यक्ति इस नकदी की चर्चा करता हुआ भी मिला ।

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल सेंट्रल जेल में गार्ड की हत्या कर फरार हुए सिमी के आठों सदस्य एनकाउंटर में मारे गए

भोपाल:  भोपाल की जेल से रविवार रात गार्ड की हत्या कर फरार हुए सभी कैदियों को पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक एनकाउंटर में मार गिराया है. राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ईंटखेड़ा गांव में पुलिस ने सभी को घेर लिया जिसके बाद हुए एनकाउंटर में सभी मारे गए. ये सभी आतंकी सिमी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.

राज्यकर्मियों का कोना: लेखपालों ने कामकाज ठप रखा

विधानभवन घेराव के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद भी बुधवार को लेखपालों का आंदोलन जारी रहा। लेखपालों ने कोई कामकाज नहीं किया और कलमबंद कार्य बहिष्कार पर रहे। अभी तक एसडीएम व तहसीलदारों के दबाव में छोटे-मोटे काम कर रहे लेखपाल भी अब पूर्ण कार्यबहिष्कार में शामिल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपालों का कार्यबहिष्कार जारी है। संघ ने सरकार द्वारा अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम के तहत लोक हित में लेखपालों की हड़ताल पर रोक लगाने का विरोध किया है। संघ का तर्क है कि लेखपालों का कामकाज आवश्यक सेवाओं में नहीं आता है। लेखपाल तो केवल कलमबंद कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। बिना शासनादेश के नहीं खत्म होगा आंदोलन लेखपाल संघ का कहना है कि बिना शासनादेश के वह कार्यबहिष्कार समाप्त नहीं करेंगे। मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अक्तूबर 2014 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वार्ता में दो मांगों को माने जाने के मिले आश्वासन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस वार्ता में शासन ने लेखपालों को मोटरसाइकिल भत्ता, स्टेशनरी और इंटरनेट भत्ता दिए जान...

अखिलेश यादव के समर्थक समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के चाणक्य माने जाने वाले पार्टी महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पूरी योजना बना ली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी योजना बनी है कि कभी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पार्टी समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) में सपा का अखिलेश गुट मिल जाएगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ऐसी योजना बनी है कि रामगोपाल यादव जल्द ही साइकिल चुनाव चिह्न पर दावा ठोकने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने वाले हैं। ऐसा करते ही सिंबल को लेकर विवाद की स्थिति बन जाएगी और फिर गेंद चुनाव आयोग के पाले में होगी। उधर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने एक जनवरी को डॉ राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में सुबह 11बजे पार्टी का आपातकालीन प्रतिनिधि सम्मेलन बुला लिया है। रामगोपाल यादव के नाम से जारी इस विज्ञप्ति में पार्टी के प्रतिनिधियों से आह्वान किया गया है कि वे इस कार्यक्रम में जरूर भाग लें।