Skip to main content

आचार संहिता उल्लंघन के चलते गायत्री प्रजापति पर दर्ज हुई ‘FIR’!



uttarpradesh.org की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति पर भारतीय निर्वाचन आयोग ने FIR दर्ज करा दी है।

क्या था मामला:

  • समाजवादी सरकार के परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति पर चुनाव आयोग ने FIR दर्ज करा दी है।
  • गायत्री प्रजापति पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले के चलते FIR दर्ज करायी गयी है।
  • गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में साड़ियों से भरा एक मिनी ट्रक पकड़ा गया था।
  • इस मिनी ट्रक में मौजूद साड़ियों को चुनाव के तहत वितरित करने हेतु ले जाया जा रहा था।
  • साथ ही साड़ियों के बिल पर गायत्री प्रजापति का नाम था।
  • जिसके बाद चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के चलते गायत्री प्रजापति पर FIR दर्ज करा दी है।
  • FIR फतेहपुर स्थित थाना हुसैनगंज में दर्ज की गयी है।

बरामद हुई थीं 4000 साड़ियाँ:

  • चुनाव आयोग ने फतेहपुर में साड़ियों से भरे मिनी ट्रक की बरामदगी पर गायत्री प्रजापति पर FIR दर्ज करवायी है।
  • इसके साथ ही मामले में 3 अन्य लोगों पर भी FIR दर्ज करायी है।
  • बुधवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मिनी ट्रक पकड़ा था।
  • जिसमें करीब 4000 साड़ियाँ बरामद की गयीं थी।
  • इन साड़ियों को कानपुर से अमेठी ले जाया जा रहा था।
  • इस दौरान असनी पुल के पास पुलिस चेकिंग में इस ट्रक को पकड़ा गया था।
  • गौरतलब है कि, साड़ियों का बिल गायत्री प्रजापति के नाम से था।

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल सेंट्रल जेल में गार्ड की हत्या कर फरार हुए सिमी के आठों सदस्य एनकाउंटर में मारे गए

भोपाल:  भोपाल की जेल से रविवार रात गार्ड की हत्या कर फरार हुए सभी कैदियों को पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक एनकाउंटर में मार गिराया है. राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ईंटखेड़ा गांव में पुलिस ने सभी को घेर लिया जिसके बाद हुए एनकाउंटर में सभी मारे गए. ये सभी आतंकी सिमी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.

राज्यकर्मियों का कोना: लेखपालों ने कामकाज ठप रखा

विधानभवन घेराव के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद भी बुधवार को लेखपालों का आंदोलन जारी रहा। लेखपालों ने कोई कामकाज नहीं किया और कलमबंद कार्य बहिष्कार पर रहे। अभी तक एसडीएम व तहसीलदारों के दबाव में छोटे-मोटे काम कर रहे लेखपाल भी अब पूर्ण कार्यबहिष्कार में शामिल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपालों का कार्यबहिष्कार जारी है। संघ ने सरकार द्वारा अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम के तहत लोक हित में लेखपालों की हड़ताल पर रोक लगाने का विरोध किया है। संघ का तर्क है कि लेखपालों का कामकाज आवश्यक सेवाओं में नहीं आता है। लेखपाल तो केवल कलमबंद कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। बिना शासनादेश के नहीं खत्म होगा आंदोलन लेखपाल संघ का कहना है कि बिना शासनादेश के वह कार्यबहिष्कार समाप्त नहीं करेंगे। मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अक्तूबर 2014 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वार्ता में दो मांगों को माने जाने के मिले आश्वासन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस वार्ता में शासन ने लेखपालों को मोटरसाइकिल भत्ता, स्टेशनरी और इंटरनेट भत्ता दिए जान...

अखिलेश यादव के समर्थक समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के चाणक्य माने जाने वाले पार्टी महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पूरी योजना बना ली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी योजना बनी है कि कभी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पार्टी समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) में सपा का अखिलेश गुट मिल जाएगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ऐसी योजना बनी है कि रामगोपाल यादव जल्द ही साइकिल चुनाव चिह्न पर दावा ठोकने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने वाले हैं। ऐसा करते ही सिंबल को लेकर विवाद की स्थिति बन जाएगी और फिर गेंद चुनाव आयोग के पाले में होगी। उधर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने एक जनवरी को डॉ राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में सुबह 11बजे पार्टी का आपातकालीन प्रतिनिधि सम्मेलन बुला लिया है। रामगोपाल यादव के नाम से जारी इस विज्ञप्ति में पार्टी के प्रतिनिधियों से आह्वान किया गया है कि वे इस कार्यक्रम में जरूर भाग लें।