Skip to main content

Posts

Showing posts with the label national

एनडी तिवारी एक्सपायरी डेट की मेडिसिन- लालू

file photo राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण दत्त तिवारी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि एनडी तिवारी एक्सपायरी मेडिसिन हैं। भाजपा में उनके शामिल होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उनका डेट खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।   एन डी तिवारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता थे | लालू ने जदयू को यूपी चुनाव महागठबंधन के शामिल होकर चुनाव लड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल होने के लिए जदयू से बात करेंगे। लालू प्रसाद ने कहा कि यूपी में राजद चुनाव नहीं लड़ेगी लेकिन मैं चुनाव प्रचार करूंगा। इससे पहले लालू प्रसाद अखिलेश और कांग्रेस को एक साथ चुनाव लड़ने की वकालत कर चुके हैं।  

सेना के जवानों को मिलेंगे बुलेट प्रूफ हेलमेट

नई दिल्ली:   पहली बार, भारतीय सेना के प्रत्येक जवान को विश्वस्तरीय हेलमेट प्रदान किए जाएंगे. एनडीटीवी को जानकारी मिली है कि कानपुर की एक कंपनी एमकेयू इंडस्ट्रीज 1.58 लाख हेलमेट तैयार करने के लिए 170-180 करोड़ की डील की गई है और नए हेलमेट का उत्पादन शूरू हो गया है. यह पिछले दो दशकों में सेना की ओर से हेलमेट के लिए दिया गया पहला बड़ा ऑर्डर है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार नए हेलमेट अगले तीन वर्षों के भीतर एमकेयू इंडस्ट्रीज से मिलना शुरू हो जाएंगे जो कि विश्वस्तरीय बॉडी आर्मर (बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट) निर्माता कंपनी है. इतना ही नहीं एमकेयू इंडस्ट्रीज पूरी दुनिया की सेनाओं को बॉडी आर्मर भी निर्यात करती है. ये नए हेलमेट इस तरह से डिजाइन किए गए हैं कि वे बहुत कम दूरी से फायर किए 9 एमएम विस्फोटक के प्रभाव को सहने में सक्षम होंगे. ये हेलमेट विश्व के प्रमुख बलों के तय मानकों को पूरा करते हैं. ये हेलमेट सुविधाजनक भी हैं और उनके भीतर संचार उपकरण को भी लगाया जा सकता है. एक दशक से भी अधिक समय पहले, भारतीय सेना की एलीट अर्ध विशेष बलों को इजरायली ओआर-201 हेलमेट से लैस किया गया था....

ATM से सिर्फ तीन बार ही मुफ्त में निकाल पाएंगे रुपए

नई दिल्‍ली। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार एटीएम से रुपए निकालने की संख्‍या को कम सकती है। इस बावत केंद्र सरकार को देश के बैंकों ने एक प्रस्‍ताव दिया है। ईटी की खबर के मुताबिक सरकार एटीएम से मुफ्त निकासी की संख्या को घटाकर सिर्फ 3 करने के प्रस्ताव के बारे में सोच रही है। अभी तक के नियमों के मुताबिक एक महीने में 8 से 10 बार तक एटीएम से पैसा निकालने पर बैंक शुल्‍क नहीं लेते हैं। इसमें दूसरे एटीएम से पैसा निकालने की लिमिट भी शामिल है। देश भर में इस समय ज्यादातर बैंक अपने ग्राहकों को हर महीने 5 एटीएम ट्रांजैक्शंस की सुविधा फ्री देते हैं और इसके बाद प्रति ट्रांजैक्शन 20 रुपए का शुल्‍क और सर्विस टैक्‍स अलग से वसूला जाता है। इसके अलावा मुंबई, दिल्ली, चेन्‍नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में बैंक दूसरे बैंकों के ग्राहकों को तीन बार ही मुफ्त में एटीएम से पैसे निकालने दिए जाते हैं। ये नियम नवंबर 2014 से लागू किया गया है।  आपको बताते चले कि पिछले सप्ताह ही नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा था कि डेबिट-क्रेडिट कार्ड्स, एटीएम और पीओएस मशीनों का इस्त...

रेप करने के लिए हर हफ्ते आता था दिल्ली, सीरियल रेपिस्ट ने किया खुलासा

पुलिस के हत्थे चढ़े ‘सीरियल रेपिस्ट’ सुनील ने पूछताछ में यह खुलासा किया है कि वह हर सप्ताह शिकार की तलाश में ट्रेन से दिल्ली आता था। छह दिन अपने गांव में काम करने के बाद सप्ताह के अंत में वह ट्रेन से गाजियाबाद उतरता था और वहां से लेकर दिल्ली के यमुनापार के विभिन्न इलाकों में होते हुए स्कूली बच्चियों के रूप में अपने शिकार की तलाश करता था। लाइव हिंदुस्तान रिपोर्ट के अनुसार पुलिस की पूछताछ में आरोपी सुनील ने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। सूत्रों के मुताबिक उसने पुलिस को बताया है कि वह 500 से ज्यादा बार दुष्कर्म कर चुका है। अकेली बच्चियों को देखकर वह उनसे कहता था कि उसके पापा या मम्मी ने बुलाया है। वह बच्चियों को कुछ सामान भी देता था। इसके बाद वह बच्चियों को सुनसान जगह पर लेकर जाता था। यहां उन्हें हवस का शिकार बनाता था। इसके बाद ट्रेन पकड़कर उत्तर प्रदेश स्थित अपना गांव चला जाता था। 14 साल दिल्ली में रहकर दर्जी का काम किया था :  आरोपी सुनील के निशाने पर खासतौर से आठ से पन्द्रह साल के बीच की बच्चियां होती थीं। डीसीपी ओमबीर सिंह ने बताया कि वह 1990 से 2004 तक दिल्ली में रहा...

पूर्व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हुए

नई दिल्‍ली:   पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने आखिरकार रविवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया. दिल्‍ली में पार्टी उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के घर पर सिद्धू कांग्रेस में शामिल हुए. सिद्धू अमृतसर ईस्‍ट सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.   पार्टी प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि 'कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो गए. इससे पहले सिद्धू की पत्‍नी नवजोत कौर अलावा परगट सिंह भी पार्टी में शामिल हो चुके हैं. भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेस परिवार में स्‍वागत करती है'.

अक्षय कुमार BJP के टिकट से चुनाव लड़ेंगे

नई दिल्ली।  खबर आ रही है की मोदी ने हालही में बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार को भी BJP में शामिल होने का न्यौता भेजा है। जानकारी के मुताबिक कहा गया है कि कमल को हाथ में थामते हुए 2019 में अक्षय कुमार लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार मोदी का सपोर्ट करते हुए आए हैं। अक्षय की इन्ही सपोर्ट को देखते हुए मोदी ने अक्षय को भजपा में शामिल होने का पैगाम भेजा है।   खबर के मुताबिक पीएम मोदी के कहने पर अक्षय कुमार भाजपा की ओर से लड़ने की तैयारी में भी हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार को शत्रुघ्न सिन्हा का स्थान देने की तैयारी है क्योंकि भाजपा से मनमुटाव के बाद शत्रुघ्न सिन्हा हाशिए पर चले गए और अब भाजपा में हेमा मालिनी के बाद कोई दूसरा बॉलीवुड का खास चेहरा नहीं हैं।  अक्षय कुमार को कहा गया है अक्षय आज के नए युवा के फेवरेट हैं और वह युवाओं को लुभा सकते हैं। आपको बता दें की अक्षय कुमार शुरू से ही सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए रहते हैं। इतना ही नहीं अक्षय कुमार हमेशा से ही जवानों की मदद करने के लिए हमेशा से ही तत्पर्य रहते ह...

नाव डूबने से 22 की मौत मोदी और नीतीश ने जताया दुख

IMAGE CREDIT LIVEHINDUSTAN पटना के गंगा दियारा से पतंगोत्सव मना लौट रहे 70 लोगों से भरी एक नाव गंगा में समा गई। जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई। शनिवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पर्यटन विकास निगम की ओर से गंगा दियारा में पतंगोत्सव की आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों की तादाद में लोग पतंगोत्सव देखने गए थे। शनिवार शाम करीब पौने छह बजे प्राइवेट नाव सबलपुर दियारा से एनआईटी घाट के लिए खुली। उस नाव की क्षमता 20 लोगों की थी लेकिन उस नाव में 70 लोग सवार हो गए। नाव करीब 15 से 20 मीटर ही आगे बढ़ी थी कि नाव मोटर अचानक बंद हो गई और नाव डूबने लगी। नाव को डूबता देख उसमें सवार लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली लेकिन 22 लोग अपनी जान नहीं बचा पाए और करीब 20 लोग अभी भी लापता है। मृतकों में 15 की पहचान हो गई है जबकि सात शवों की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाव हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को इस हादसे की जांच करने का आदेश दिया है। नाव हादसे की जानकारी मिलते ही राज्य आपदा प्रबंधन बल-एसडीआरएफ घटनास्थल पर पहुंच गई ...

पूर्व चुनाव आयुक्त ने कहा वोटिंग के बाद बजट पेश होगा तो कुछ बिगड़ नहीं जाएगा

नई दिल्ली।   चुनाव आयोग   के पूर्व प्रमुख एसवाई कुरैशी ने कहा कि चुनाव के समय   बजट   न पेश किया जाए तो कोई बहुत बड़ा नुकसान नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने पहले ही आयोग को इस बात की जानकारी दी होती तो शायद इसे लेकर बेहतर तरीके से प्लानिंग हो सकती थी। सरकार ने अगर चुनाव आयोग को बताया होता तो इस बर चर्चा के जरिए बेहतर सामाधान निकाला जा सकता था। कुरैशी ने कहा कि अगर चुनाव के पहले या बाद में बजट पेश किया जाता है तो कुछ बिगड़ेगा नहीं। उन्होंने कहा, 'मेरे कार्यकाल में दो बार ऐसा हुआ जब बजट राज्यों के चुनाव के एकदम पास था। साल 2008 में नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों में चुनाव होने थे लेकिन तब किसी ने इसे मुद्दा नहीं बनाया। साल 2012 में सरकार में सरकार ने खुद ही बजट की तारीख को आगे बढ़ा दिया था।' इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में एसवाई कुरैशी ने कहा कि सरकार आसानी से यह काम कर सकती है। लेकिन आयोग चुनाव के समय राज्यों में नियमों के तहत चीजें लागू करता है। राज्य और केंद्र के बजट में ज्यादा फर्क नहीं होता। उन्होंने कहा, 'हमें आदर्श आचार संहिता को बरकरार रखने की ज...

मोदी सहित अन्य नेताओं ने ट्वीट कर दी मकर संक्रांति की शुभकामनएं

शनिवार को देशभर में मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जा रहा है. इस दिन खास तौर पर खिचड़ी बनाई जाती है और गुड़–तिल, रेवड़ी, गजक का आनंद भी लिया जाता है. इस मौके पर सोशल मीडिया में शुभकामनाओं की झड़ी लगी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर सिर्फ मकर संक्रांति की ही नहीं, पोंगल और माघ बिहू और उत्तारयण की भी बधाई दी है. उन्होंने लिखा है कि भारत में अलग अलग त्यौहर मनाए जा रहे हैं जो हमारी जिंदगी में खुशियां और रंग भरते हैं. यही विविधता भारत की ताकत है. पीएम मोदी के अलावा और भी कई हस्तियों ने इस मौके पर बधाई दी है.   Be a responsible citizen - stay safe, keep the skies safe.   #MakarSankranti pic.twitter.com/squpyoU6QI — Vasundhara Raje (@VasundharaBJP)   January 14, 2017 Happy Makar Sankranti everyone...have a beautiful day and please do remember to look after our friends with wings — Nimrat Kaur (@NimratOfficial)   January 14, 2017 Wish you a very Happy Makar Sankranti,   #HappyPongal   and   #BhogaliBihu   . May you have...

केजरीवाल के घर के बाहर से 120 भाजपा पार्षद हुए गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली में सफाई कर्मचारियों की सैलरी को लेकर चल रही हड़ताल पर सियासत गर्माई हुई है। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा के 120 से भी ज्यादा पार्षदों को हिरासत में ले लिया। ये सभी पार्षद हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों की सैलरी के लिए दिल्ली सरकार से राशि जारी करने की मांग कर रहे थे। पुलिस सभी पार्षदों को हिरासत में लेकर सिविल लाइंस और मौरिस नगर थाने ले गई। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया। वनइंडिया  वेबसाइट के अनुसार सैलरी ना मिलने के कारण दिल्ली के सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं। भाजपा दिल्ली सरकार पर सैलरी के लिए राशि जारी ना करने का आरोप लगा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली सरकार की तरफ से पूरा पैसा दिया जा चुका है लेकिन अधिकारी सफाई कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे रहे हैं। दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि कर्मचारियों की सैलरी के लिए पहले ही 119 करोड़ की अग्रिम राशी जारी की जा चुकी है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी सैलरी नहीं दी जाती, वे काम पर नहीं...

अरविंद केजरीवाल ने की मदद की गुहार, विमानों में भरकर पहुंच रहे हैं एनआरआई

लुधियाना:   राजवीर सिंह मान ने चार हफ्ते की छुट्टियों और दो साल की बचत का सदुपयोग करने के लिए कैलिफोर्निया से उड़ान पकड़ी, अपने 'घर' लुधियाना पहुंचे, और सीधे काम पर लग गए. आमतौर पर 32-वर्षीय राजवीर का कामकाजी दिन बायोटेक फर्म में शुरू होता है, लेकिन अब इन छुट्टियों में वह अपने ही जैसे अप्रवासी भारतीयों के साथ पंजाब में घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी (आप) के लिए समर्थन तैयार कर रहे हैं, जहां एक चुनाव होने में एक महीने से भी कम समय रह गया है. राजवीर सिंह मान ने NDTV से कहा, "विदेशों में सुशासन के अच्छे परिणाम हम देख चुके हैं, और हम यह नहीं मान सकते कि यहां भारत में भी ऐसा नहीं किया जा सकता..." वर्ष 2014 में हुए चुनाव में अप्रत्याशित रूप से पंजाब में चार लोकसभा सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी ने अब विधानसभा चुनाव के लिए अपने मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राज्यभर में प्रचार की ज़िम्मेदारी सौंपी है, ताकि परंपरागत प्रतिद्वंद्वियों कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी तथा शिरोमणि अकाली दल गठबंधन (वर्तमान में बीजेपी-अकाली गठबंधन ही राज्य में सत्तासीन है) को ह...

हाई कोर्ट ने संघ प्रमुख को 14 जनवरी को रैली की इजाजत दी

कोलकाता कोलकाता हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यक्रम को अपनी इजाजत दे दी है। इस रैली कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी शामिल होना है। पहले कोलकाता पुलिस ने संघ के इस कार्यक्रम को इजाजत देने से मना किया था। हालांकि हाई कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ इस रैली की अनुमति दी है। एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। हिंदू धर्म के इस महत्वपूर्ण त्योहार के दिन ही संघ ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर रैली आयोजित करना चाहता था। भागवत को मकर संक्रांति के अवसर पर यहां एक रैली को संबोधित करना था और नए ड्रेस में स्वयंसेवकों के अभ्यास को देखना था। पहले आरएसएस ने पश्चिम कोलकाता के भूकैलाश ग्राउंड में सभा करने की अनुमति ली थी, लेकिन बाद में पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। Kolkata HC grants permission to hold rally of Mohan Bhagwat on Jan 14th at Central Kolkata's Brigade Parade Ground,impose certain conditions — ANI (@ANI_news)  January 13, 2017 इसके बाद संघ नेताओं ने सेना से ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सभा करने की इजाजत ले ली, लेकिन यहां भी पुलिस ने...

हर आर्मी हेडक्वार्टर पर लगेगी शिकायत पेटिका-सेना प्रमुख

पहले अर्धसैनिक बलों के जवानों और बाद में सेना के एक जवान द्वारा विडियो जारी करके भेदभाव, उत्पीड़न आदि का आरोप लगाए जाने के बाद सेना प्रमुख बिपिन चंद्र रावत ने संज्ञान लिया है। सेना प्रमुख ने कहा है कि जवानों को विडियोज जारी करके अपना दुखड़ा जाहिर करने की जरूरत नहीं है। सेना प्रमुख ने कहा कि हर आर्मी हेडक्वॉर्टर पर अब शिकायत पेटी लगाई जाएगी। इसके जरिए जवान अपनी शिकायत पहुंचा सकते हैं। सेना प्रमुख ने आश्वासन दिया कि इस पेटी को वह खुद खोलेंगे।

पेट्रोल पंपों पर पीएम की तस्वीरों वाले होर्डिंग आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन - चुनाव आयोग

  चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि विधानसभा चुनाव से गुजरने जा रहे गोवा में पेट्रोल पंपों पर होर्डिंगों और उत्तराखंड में तेल कंपनियों द्वारा जारी प्रमाणपत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हैं। साथ ही आयोग ने कैबिनेट सचिव से चुनाव के दौरान उसके निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा को भेजे पत्र में आयोग ने कहा कि उसे गोवा में पेट्रोल पंपों पर प्रधानमंत्री की तस्वीरों वाली होर्डिंग के बारे में शिकायतें मिली हैं। आयोग ने एक हिंदी दैनिक में प्रकाशित खबर का उल्लेख करते हुए कहा है कि उत्तराखंड में तेल कंपनियों द्वारा गैस सब्सिडी छोड़ने वाले एलपीजी उपभोक्ताओं को पीएम की तस्वीर वाले प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं।  पत्र में कहा गया है कि यह उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर के लिए चार जनवरी को घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत जारी आदर्श आचार संहिता और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के तहत मान्य नहीं हैं। आयोग ने सिन्हा से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि उसके निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन के लिए...

मनोहर पर्रिकर बोले सेना की सभी यूनिटों को मिलेगा फ्रोजन चिकन

  भोजन की शिकायत वाले बीएसएफ जवान का वीडियो वायरल होने के बाद रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को कहा कि 'वे स्वयं भारतीय सेना को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर निगाह रखे हुए हैं। रक्षामंत्री ने सेना की सभी यूनिटों में एफएसएसएआई की मंजूरी वाले फ्रोजेन चिकन सप्लाई का आदेश दिया है।' मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तेज बहादुर यादव का वीडियो वायरल होने के संदर्भ में पूछे जाने पर रक्षामंत्री ने कहा, 'मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता क्योंकि बीएसएफ गृहमंत्रालय के अंतर्गत आता है, लेकिन सेना के लिए पिछले दो सालों से हम लगातार इसका निरीक्षण कर रहे हैं कि दिए जाने वाले भोजन को लेकर संतुष्टि का स्तर बढ़ा है या नहीं। मैं स्वयं इस पर निगाह रख रहा हूं।' रक्षामंत्री वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में एक डिफेंस और एयरोस्पेस सेमीनार में हिस्सा लेने पहुंचे थे।  उन्होंने आगे कहा, '2012-13 में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षा कार्यालय ने अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र किया था और हम इसको और बेहतर कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से हम लगातार 26 केंद्रों पर फ्रोजेन चिकन सप्लाई कर रहे हैं। और अब हमने ...

वक्त आ गया है बापू अब खादी ग्रामोद्योग को राम राम कह दें

   खादी विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (KVIC) के सालाना कैलेंडर और टेबल डायरी में गांधी की जगह मोदी की तस्वीर लगने पर महात्मा गांधी के प्रपोत्र तुषार गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह झूठी विश्वनीयता बनाने के लिए इस तरह का कदम उठाया गया है। वक्त आ गया है कि बापू अब केवीआईसी को राम राम कह दें। Charkha on KVIC calendar & diary is a photographic prop. Seems to be thought out & planned strategy to gain credibility :Tushar Gandhi   pic.twitter.com/mAM3srJ7of — ANI (@ANI_news)   January 13, 2017 तुषार गांधी ने कहा कि केवीआईसी ने महात्मा गांधी और खादी दोनों की विरासत को कमजोर किया है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि वह इसे निरस्त कर दें। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को 10 लाख रुपए के सूट पसंद हैं, लेकिन खादी गरीबों की पहुंच से पूरी तरह बाहर हो गई है। यह उनकी नाराजगी नहीं, बल्कि दर्द है

सोशल मीडिया में न जाएं जवान-सेना प्रमुख बोले

सेना अध्यक्ष जनरल विपिन रावत ने सेना के हर कमांड मुख्यालय में एक शिकायत पेटी रखने का आदेश दिया है. चीफ ऑफ आर्मी रीड्रेसल ऐंड ग्रीवांसेज बॉक्स कहलाने वाले इस पेटी का इस्तेमाल कोई भी सैनिक इस्तेमाल कर सकेगा और शिकायत करने वाले सैनिक की पहचान गुप्त रखी जाएगी. सेना अध्यक्ष जनरल विपिन रावत ने सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, ' हम यह सुनिश्चित करेंगे कि शिकायत करने वाले सैनिकों की पहचान गुप्त रहे. हम चाहते हैं कि सैनिक सीधे हमारे पास आएं बजाय कि सोशल मीडिया में जाने के. अगर इसके बाद भी वह असंतुष्ट रहें तो अन्य माध्यमों का इस्तेमाल करें. सोशल मीडिया एक दोतरफा हथियार है, जिसके अपने नुकसान भी हैं. मीडिया के ज़रिए यह संदेश मैं जवानों तक पहुंचाना चाहता हूं. उन्होंने पूर्वी सेना कमांडर (बक्शी साहब) के में कहा, 'हम दोनों ही ने आपस में बात की थी, उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं इस निर्णय को स्वीकार करता हूँ और सेना में कार्य करता रहूंगा. अगर इससे इतर किसी जांच की ज़रूरत होगी तो हम करेंगे.' जनरल रावत ने कहा, 'हम सभी सुरक्षा चुनौतियों के बारे में जानते हैं. हमको प्रॉक्सी वॉर ...

पीएम मोदी की तस्वीर खादी के कैलेंडर में महात्मा गांधी की जगह , कर्मचारियों ने किया विरोध

मुंबई:   खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के 2017 के कैलेंडर में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने कई लोगों को चौंका दिया है. केवीआईसी डायरी के नए साल के कैलेंडर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी गायब हो गए हैं और उनकी जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ले ली है. आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कैलेंडर और डायरी के कवर फोटो को देखकर केवीआईसी के अधिकांश कर्मचारियों और अधिकारियों को झटका लगा. इसमें मोदी को एक बड़े से चरखे पर उसी मुद्रा में खादी बुनते देखा जा सकता है जो कभी गांधीजी की चिर-परिचित मुद्रा हुआ करती थी एनडीटीवी की वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार दोनों तस्वीरों में थोड़ा फर्क है. लोगों के दिलो-दिमाग में बसी खादी बुनते हुए गांधीजी की ऐतिहासिक तस्वीर का चरखा सामान्य सा दिखता है. इसी के पास बैठकर गांधी अपने आधे खुले, आधे बंद शरीर के साथ चरखा चलाते देखे जा सकते हैं. मोदी का चरखा, महात्मा गांधी वाले चरखे के मुकाबले में थोड़ा आधुनिक है और खुद मोदी अपने लकदक कुर्ता-पायजामा और सदरी में नजर आ रहे हैं. केवीआईसी के कर्मचारी इस नई तस्वीर से हतप्रभ हैं. सरकारी कर...