Skip to main content

कांग्रेस को चाहिए यूपी में डिप्टी सीएम की पोस्ट!

Image result for akhilesh and rahul 

लखनऊ।  यूपी में सपा और कांग्रेस दोनों गंठबधन के साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं तो फिर इस बात का औपचारिक ऐलान क्यों नहीं हो रहा है, ये ऐसा सवाल है जिसे न केवल मीडिया जगत ही  पूछ रहा बल्कि राज्य की जनता भी पूछ रही है, सूत्रों से आ रही खबर की माने तो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की घोषणा में हो रही देरी की वजह कुछ मुद्दों पर दोनों ही पार्टियों का एकमत ना होना है।
खबर है कि कांग्रेस, सपा से 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार मांग रही है जबकि सपा ऐसा नहीं करना चाहती। इसके अलावा कांग्रेस सपा से डिप्टी सीएम की पोस्ट डिमांड कर रही है, जिस पर सपा तैयार नहीं है।


वैसे भी मौजूदा समय में सपा का ही पलड़ा भारी है तो ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज मामला सुलट जाएगा और शाम तक गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो जाएगा।



 

Comments

Popular posts from this blog

भोपाल सेंट्रल जेल में गार्ड की हत्या कर फरार हुए सिमी के आठों सदस्य एनकाउंटर में मारे गए

भोपाल:  भोपाल की जेल से रविवार रात गार्ड की हत्या कर फरार हुए सभी कैदियों को पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक एनकाउंटर में मार गिराया है. राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ईंटखेड़ा गांव में पुलिस ने सभी को घेर लिया जिसके बाद हुए एनकाउंटर में सभी मारे गए. ये सभी आतंकी सिमी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.

अखिलेश यादव के समर्थक समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के चाणक्य माने जाने वाले पार्टी महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पूरी योजना बना ली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी योजना बनी है कि कभी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पार्टी समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) में सपा का अखिलेश गुट मिल जाएगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ऐसी योजना बनी है कि रामगोपाल यादव जल्द ही साइकिल चुनाव चिह्न पर दावा ठोकने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने वाले हैं। ऐसा करते ही सिंबल को लेकर विवाद की स्थिति बन जाएगी और फिर गेंद चुनाव आयोग के पाले में होगी। उधर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने एक जनवरी को डॉ राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में सुबह 11बजे पार्टी का आपातकालीन प्रतिनिधि सम्मेलन बुला लिया है। रामगोपाल यादव के नाम से जारी इस विज्ञप्ति में पार्टी के प्रतिनिधियों से आह्वान किया गया है कि वे इस कार्यक्रम में जरूर भाग लें। 

मुस्लिम स्कूल का हिंदू नाम रखने की माँग

हिंदुस्तान टाइम्स   ने लिखा है कि त्रिपुरा के उनाकोटी ज़िले में एक गांव है जुबराजनगर जो पूरी तरह मुस्लिम बहुल है लेकिन यहां मुस्लिम लड़कियों के एक स्कूल का नाम एक हिंदू महिला के नाम पर रखने की मांग उठ रही है. जुबराजनगर में अकेली हिंदू महिला सुमति सूत्रधार ने 1999 में अपने पति की मौत के बाद अपनी ज़मीन शिक्षा विभाग को देने का फ़ैसला किया था. पिछले साल 29 दिसंबर को उनका निधन हो गया था. शुरुआत में कुछ मुसलमानों ने उनकी ज़मीन पर बनने वाले स्कूल का विरोध किया था लेकिन पिछले 17 सालों में यहां से 550 से ज़्यादा छात्राएं पढ़ चुकी हैं. सुमति सूत्रधार इसी स्कूल में एक छोटे से कमरे में रहती थीं. अब गांववाले चाहते हैं कि उन्होंने अपनी ज़मीन दान देकर गांव की बच्चियों का भविष्य रोशन किया इसलिए इस स्कूल का नाम सुमति सूत्रधार के नाम पर रख दिया जाए.