Skip to main content

Posts

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, तीन घायल

लिंटर डालने मिक्सर मशीन को ले जा रहा ट्रैक्टर पलट गया जिससे उस पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत ही गयी जबकि तीन युवक घायल हो गये। मामला गौरीगंज कोतवाली के दुलापुर खुर्द के पास का है। जहाँ मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के सेवई हेमगढ़ वासी छोटेलाल अपने बेटे दीना नाथ नाती सुभाष, गाँव के ही मन्नू, ननकऊ व संजीत पूरे शिव बक्श पूरे इबादुल्ला के साथ जिला मुख्यालय पर लिंटर डालने के लिए ट्रैक्टर से मिक्सर मशीन के साथ जा रहे थे। मुसाफिरखाना गौरीगंज मार्ग पर दुलापुर खुर्द के पास पीछे से आ रहे खाली ट्रैक्टर ने ओवरटेक कर दिया जिसे सम्भालने के चक्कर मे ट्रैक्टर मिक्सर मशीन सहित गहरे गड्ढे में गिर गया। जिसमें सुभाष कोरी पुत्र दीना नाथ की मौके पर ही मौत हो गयी। दीना नाथ, छोटे लाल, ननकऊ गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों ने बाहर निकाला। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दी है। घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है।
Recent posts

महाभारत पर जल्द बनेगी फिल्म,निर्देशक राजामौली ने आमिर से की मुलाक़ात

 राजामौली ने हालही में अपने इंटरव्यू में कहा की वे ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाना चाहतें है। उन्होंने कहा था ‘महाभारत’ उनका ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म है। ख़ास बात ये है कि, इस फिल्म को लेकर राजामौली ने अभिनेता आमिर खान से मुलाक़ात भी की है। गौरतलब है कि, आमिर खान ने भी ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की। आमिर खान ‘महाभारत’ फिल्म में श्री कृष्ण की भूमिका निभाना चाहते है। फिलहाल एस.एस राजामौली का पूरा ध्यान उनकी आने वाली फिल्म ‘ बाहुबली 2 ’ पर है। फिल्म का ट्रेलर भी आ चुका है और फिल्म की रिलीज़ डेट भी नजदीक आ रहा है। अब सभी को बेसब्री से फिल्म के रिलीजिंग का इंतज़ार है।

समाजवादी पार्टी की 77 उम्मीदवारों की लिस्ट से गायत्री प्रजापति गायब

समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के बाद एक बार फिर से 77 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, रायबरेली समेत तमाम जगहों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में मुलायम सिंह के करीबी और अमेठी से मौजूदा विधायक गायत्री प्रजापति का पत्ता कट गया और उन्हें अखिलेश यादव ने टिकट नहीं दिया है। लिस्ट में रायबरेली की दो सीटों के अलावा किसी भी सीट पर अखिलेश यादव ने उम्मीदवार नहीं उतारा है। वहीं अमेठी से भी सपा ने किसी भी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है।

पुलिस ने इलाहाबाद में कार से बरामद किए 50 लाख रुपये

इलाहबाद (19 जनवरी):  उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी से विधानसभा चुनाव शुरू होने हैं, लिहाजा पूरे प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू है। इसी कड़ी में चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस पूरे प्रदेश में जगह-जगह नाका लगाकर चेकिंग अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज चेंकिग के दौरान पुलिस ने एक कार से 50 लाख रुपये बरामद किया। इन रुपये में 2000 के सबसे ज्यादा नोट थे। फिलहाल पुलिस कार चालक से पूछताछ कर रही है।

गायत्री प्रजापति अमिता सिंह, अपर्णा यादव की सीट को लेकर फंसा पेंच

गायत्री प्रजापति ने पिछले चुनाव में कांग्रेस का गढ़ अमेठी फतेह कर यह सीट सपा की झोली में डाली थी। यहां से कांग्रेस की नेता व पूर्व मंत्री अमिता सिंह का दावा है। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने जो 38 प्रत्याशियों की सूची दी है, उसमें गायत्री प्रजापति का भी नाम है। मुलायम चाहते हैं कि गायत्री हर हाल में अमेठी से चुनाव लड़ें। कांग्रेस को समझाने का काम अखिलेश यादव को करना है। इसके लिए रास्ता निकाला गया है कि कांग्रेस की अमिता सिंह को लखनऊ की किसी सीट से लड़ाया जाए।   ऐसा ही हाल लखनऊ की कैंट सीट पर है। कांग्रेस अपनी सीटिंग सीट तभी छोड़ सकती है जब सपा अमेठी की अपनी सीट छोड़े। पेंच यह है कि मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से पहले से ही प्रत्याशी हैं और काफी से वक्त से अपने प्रचार अभियान में जुटी हैं। ऐसे में कांग्रेस को यह सीट दिया जाना मुश्किल है। इस बात की संभावना है कि सपा लखनऊ की कोई दूसरी सीट कांग्रेस को दे दे।

Reliance Jio उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी मार्च के बाद भी पार्टी

रिलायंस जियो 31 मार्च के बाद नया टैरिफ प्लान लांच करने जा रही है, जो कि 30 जून तक वैध रहेगा। इस प्लान के मुताबिक, कॉलिंग के लिए किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। जियो उपभोक्ताओं को केवल नेट का प्रयोग करने के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होगा, जो 3 महीने के लिए वैध होगा।

कांग्रेस को चाहिए यूपी में डिप्टी सीएम की पोस्ट!

  लखनऊ।   यूपी में   सपा और कांग्रेस   दोनों गंठबधन के साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं तो फिर इस बात का औपचारिक ऐलान क्यों नहीं हो रहा है, ये ऐसा सवाल है जिसे न केवल मीडिया जगत ही  पूछ रहा बल्कि राज्य की जनता भी पूछ रही है, सूत्रों से आ रही खबर की माने तो   समाजवादी पार्टी और कांग्रेस   के बीच गठबंधन की घोषणा में हो रही देरी की वजह कुछ मुद्दों पर दोनों ही पार्टियों का एकमत ना होना है। खबर है कि कांग्रेस, सपा से 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार मांग रही है जबकि सपा ऐसा नहीं करना चाहती। इसके अलावा कांग्रेस सपा से डिप्टी सीएम की पोस्ट डिमांड कर रही है, जिस पर सपा तैयार नहीं है। वैसे भी मौजूदा समय में सपा का ही पलड़ा भारी है तो ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज मामला सुलट जाएगा और शाम तक गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो जाएगा।