Skip to main content

Posts

Showing posts with the label new delhi

सेना के जवानों को मिलेंगे बुलेट प्रूफ हेलमेट

नई दिल्ली:   पहली बार, भारतीय सेना के प्रत्येक जवान को विश्वस्तरीय हेलमेट प्रदान किए जाएंगे. एनडीटीवी को जानकारी मिली है कि कानपुर की एक कंपनी एमकेयू इंडस्ट्रीज 1.58 लाख हेलमेट तैयार करने के लिए 170-180 करोड़ की डील की गई है और नए हेलमेट का उत्पादन शूरू हो गया है. यह पिछले दो दशकों में सेना की ओर से हेलमेट के लिए दिया गया पहला बड़ा ऑर्डर है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार नए हेलमेट अगले तीन वर्षों के भीतर एमकेयू इंडस्ट्रीज से मिलना शुरू हो जाएंगे जो कि विश्वस्तरीय बॉडी आर्मर (बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट) निर्माता कंपनी है. इतना ही नहीं एमकेयू इंडस्ट्रीज पूरी दुनिया की सेनाओं को बॉडी आर्मर भी निर्यात करती है. ये नए हेलमेट इस तरह से डिजाइन किए गए हैं कि वे बहुत कम दूरी से फायर किए 9 एमएम विस्फोटक के प्रभाव को सहने में सक्षम होंगे. ये हेलमेट विश्व के प्रमुख बलों के तय मानकों को पूरा करते हैं. ये हेलमेट सुविधाजनक भी हैं और उनके भीतर संचार उपकरण को भी लगाया जा सकता है. एक दशक से भी अधिक समय पहले, भारतीय सेना की एलीट अर्ध विशेष बलों को इजरायली ओआर-201 हेलमेट से लैस किया गया था....

ATM से सिर्फ तीन बार ही मुफ्त में निकाल पाएंगे रुपए

नई दिल्‍ली। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार एटीएम से रुपए निकालने की संख्‍या को कम सकती है। इस बावत केंद्र सरकार को देश के बैंकों ने एक प्रस्‍ताव दिया है। ईटी की खबर के मुताबिक सरकार एटीएम से मुफ्त निकासी की संख्या को घटाकर सिर्फ 3 करने के प्रस्ताव के बारे में सोच रही है। अभी तक के नियमों के मुताबिक एक महीने में 8 से 10 बार तक एटीएम से पैसा निकालने पर बैंक शुल्‍क नहीं लेते हैं। इसमें दूसरे एटीएम से पैसा निकालने की लिमिट भी शामिल है। देश भर में इस समय ज्यादातर बैंक अपने ग्राहकों को हर महीने 5 एटीएम ट्रांजैक्शंस की सुविधा फ्री देते हैं और इसके बाद प्रति ट्रांजैक्शन 20 रुपए का शुल्‍क और सर्विस टैक्‍स अलग से वसूला जाता है। इसके अलावा मुंबई, दिल्ली, चेन्‍नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में बैंक दूसरे बैंकों के ग्राहकों को तीन बार ही मुफ्त में एटीएम से पैसे निकालने दिए जाते हैं। ये नियम नवंबर 2014 से लागू किया गया है।  आपको बताते चले कि पिछले सप्ताह ही नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा था कि डेबिट-क्रेडिट कार्ड्स, एटीएम और पीओएस मशीनों का इस्त...

रेप करने के लिए हर हफ्ते आता था दिल्ली, सीरियल रेपिस्ट ने किया खुलासा

पुलिस के हत्थे चढ़े ‘सीरियल रेपिस्ट’ सुनील ने पूछताछ में यह खुलासा किया है कि वह हर सप्ताह शिकार की तलाश में ट्रेन से दिल्ली आता था। छह दिन अपने गांव में काम करने के बाद सप्ताह के अंत में वह ट्रेन से गाजियाबाद उतरता था और वहां से लेकर दिल्ली के यमुनापार के विभिन्न इलाकों में होते हुए स्कूली बच्चियों के रूप में अपने शिकार की तलाश करता था। लाइव हिंदुस्तान रिपोर्ट के अनुसार पुलिस की पूछताछ में आरोपी सुनील ने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। सूत्रों के मुताबिक उसने पुलिस को बताया है कि वह 500 से ज्यादा बार दुष्कर्म कर चुका है। अकेली बच्चियों को देखकर वह उनसे कहता था कि उसके पापा या मम्मी ने बुलाया है। वह बच्चियों को कुछ सामान भी देता था। इसके बाद वह बच्चियों को सुनसान जगह पर लेकर जाता था। यहां उन्हें हवस का शिकार बनाता था। इसके बाद ट्रेन पकड़कर उत्तर प्रदेश स्थित अपना गांव चला जाता था। 14 साल दिल्ली में रहकर दर्जी का काम किया था :  आरोपी सुनील के निशाने पर खासतौर से आठ से पन्द्रह साल के बीच की बच्चियां होती थीं। डीसीपी ओमबीर सिंह ने बताया कि वह 1990 से 2004 तक दिल्ली में रहा...

पूर्व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हुए

नई दिल्‍ली:   पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने आखिरकार रविवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया. दिल्‍ली में पार्टी उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के घर पर सिद्धू कांग्रेस में शामिल हुए. सिद्धू अमृतसर ईस्‍ट सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.   पार्टी प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि 'कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो गए. इससे पहले सिद्धू की पत्‍नी नवजोत कौर अलावा परगट सिंह भी पार्टी में शामिल हो चुके हैं. भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेस परिवार में स्‍वागत करती है'.

अक्षय कुमार BJP के टिकट से चुनाव लड़ेंगे

नई दिल्ली।  खबर आ रही है की मोदी ने हालही में बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार को भी BJP में शामिल होने का न्यौता भेजा है। जानकारी के मुताबिक कहा गया है कि कमल को हाथ में थामते हुए 2019 में अक्षय कुमार लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार मोदी का सपोर्ट करते हुए आए हैं। अक्षय की इन्ही सपोर्ट को देखते हुए मोदी ने अक्षय को भजपा में शामिल होने का पैगाम भेजा है।   खबर के मुताबिक पीएम मोदी के कहने पर अक्षय कुमार भाजपा की ओर से लड़ने की तैयारी में भी हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार को शत्रुघ्न सिन्हा का स्थान देने की तैयारी है क्योंकि भाजपा से मनमुटाव के बाद शत्रुघ्न सिन्हा हाशिए पर चले गए और अब भाजपा में हेमा मालिनी के बाद कोई दूसरा बॉलीवुड का खास चेहरा नहीं हैं।  अक्षय कुमार को कहा गया है अक्षय आज के नए युवा के फेवरेट हैं और वह युवाओं को लुभा सकते हैं। आपको बता दें की अक्षय कुमार शुरू से ही सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए रहते हैं। इतना ही नहीं अक्षय कुमार हमेशा से ही जवानों की मदद करने के लिए हमेशा से ही तत्पर्य रहते ह...

पूर्व चुनाव आयुक्त ने कहा वोटिंग के बाद बजट पेश होगा तो कुछ बिगड़ नहीं जाएगा

नई दिल्ली।   चुनाव आयोग   के पूर्व प्रमुख एसवाई कुरैशी ने कहा कि चुनाव के समय   बजट   न पेश किया जाए तो कोई बहुत बड़ा नुकसान नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने पहले ही आयोग को इस बात की जानकारी दी होती तो शायद इसे लेकर बेहतर तरीके से प्लानिंग हो सकती थी। सरकार ने अगर चुनाव आयोग को बताया होता तो इस बर चर्चा के जरिए बेहतर सामाधान निकाला जा सकता था। कुरैशी ने कहा कि अगर चुनाव के पहले या बाद में बजट पेश किया जाता है तो कुछ बिगड़ेगा नहीं। उन्होंने कहा, 'मेरे कार्यकाल में दो बार ऐसा हुआ जब बजट राज्यों के चुनाव के एकदम पास था। साल 2008 में नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों में चुनाव होने थे लेकिन तब किसी ने इसे मुद्दा नहीं बनाया। साल 2012 में सरकार में सरकार ने खुद ही बजट की तारीख को आगे बढ़ा दिया था।' इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में एसवाई कुरैशी ने कहा कि सरकार आसानी से यह काम कर सकती है। लेकिन आयोग चुनाव के समय राज्यों में नियमों के तहत चीजें लागू करता है। राज्य और केंद्र के बजट में ज्यादा फर्क नहीं होता। उन्होंने कहा, 'हमें आदर्श आचार संहिता को बरकरार रखने की ज...

मोदी सहित अन्य नेताओं ने ट्वीट कर दी मकर संक्रांति की शुभकामनएं

शनिवार को देशभर में मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जा रहा है. इस दिन खास तौर पर खिचड़ी बनाई जाती है और गुड़–तिल, रेवड़ी, गजक का आनंद भी लिया जाता है. इस मौके पर सोशल मीडिया में शुभकामनाओं की झड़ी लगी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर सिर्फ मकर संक्रांति की ही नहीं, पोंगल और माघ बिहू और उत्तारयण की भी बधाई दी है. उन्होंने लिखा है कि भारत में अलग अलग त्यौहर मनाए जा रहे हैं जो हमारी जिंदगी में खुशियां और रंग भरते हैं. यही विविधता भारत की ताकत है. पीएम मोदी के अलावा और भी कई हस्तियों ने इस मौके पर बधाई दी है.   Be a responsible citizen - stay safe, keep the skies safe.   #MakarSankranti pic.twitter.com/squpyoU6QI — Vasundhara Raje (@VasundharaBJP)   January 14, 2017 Happy Makar Sankranti everyone...have a beautiful day and please do remember to look after our friends with wings — Nimrat Kaur (@NimratOfficial)   January 14, 2017 Wish you a very Happy Makar Sankranti,   #HappyPongal   and   #BhogaliBihu   . May you have...

केजरीवाल के घर के बाहर से 120 भाजपा पार्षद हुए गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली में सफाई कर्मचारियों की सैलरी को लेकर चल रही हड़ताल पर सियासत गर्माई हुई है। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा के 120 से भी ज्यादा पार्षदों को हिरासत में ले लिया। ये सभी पार्षद हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों की सैलरी के लिए दिल्ली सरकार से राशि जारी करने की मांग कर रहे थे। पुलिस सभी पार्षदों को हिरासत में लेकर सिविल लाइंस और मौरिस नगर थाने ले गई। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया। वनइंडिया  वेबसाइट के अनुसार सैलरी ना मिलने के कारण दिल्ली के सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं। भाजपा दिल्ली सरकार पर सैलरी के लिए राशि जारी ना करने का आरोप लगा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली सरकार की तरफ से पूरा पैसा दिया जा चुका है लेकिन अधिकारी सफाई कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे रहे हैं। दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि कर्मचारियों की सैलरी के लिए पहले ही 119 करोड़ की अग्रिम राशी जारी की जा चुकी है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी सैलरी नहीं दी जाती, वे काम पर नहीं...

हर आर्मी हेडक्वार्टर पर लगेगी शिकायत पेटिका-सेना प्रमुख

पहले अर्धसैनिक बलों के जवानों और बाद में सेना के एक जवान द्वारा विडियो जारी करके भेदभाव, उत्पीड़न आदि का आरोप लगाए जाने के बाद सेना प्रमुख बिपिन चंद्र रावत ने संज्ञान लिया है। सेना प्रमुख ने कहा है कि जवानों को विडियोज जारी करके अपना दुखड़ा जाहिर करने की जरूरत नहीं है। सेना प्रमुख ने कहा कि हर आर्मी हेडक्वॉर्टर पर अब शिकायत पेटी लगाई जाएगी। इसके जरिए जवान अपनी शिकायत पहुंचा सकते हैं। सेना प्रमुख ने आश्वासन दिया कि इस पेटी को वह खुद खोलेंगे।

मनोहर पर्रिकर बोले सेना की सभी यूनिटों को मिलेगा फ्रोजन चिकन

  भोजन की शिकायत वाले बीएसएफ जवान का वीडियो वायरल होने के बाद रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को कहा कि 'वे स्वयं भारतीय सेना को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर निगाह रखे हुए हैं। रक्षामंत्री ने सेना की सभी यूनिटों में एफएसएसएआई की मंजूरी वाले फ्रोजेन चिकन सप्लाई का आदेश दिया है।' मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तेज बहादुर यादव का वीडियो वायरल होने के संदर्भ में पूछे जाने पर रक्षामंत्री ने कहा, 'मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता क्योंकि बीएसएफ गृहमंत्रालय के अंतर्गत आता है, लेकिन सेना के लिए पिछले दो सालों से हम लगातार इसका निरीक्षण कर रहे हैं कि दिए जाने वाले भोजन को लेकर संतुष्टि का स्तर बढ़ा है या नहीं। मैं स्वयं इस पर निगाह रख रहा हूं।' रक्षामंत्री वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में एक डिफेंस और एयरोस्पेस सेमीनार में हिस्सा लेने पहुंचे थे।  उन्होंने आगे कहा, '2012-13 में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षा कार्यालय ने अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र किया था और हम इसको और बेहतर कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से हम लगातार 26 केंद्रों पर फ्रोजेन चिकन सप्लाई कर रहे हैं। और अब हमने ...

सोशल मीडिया में न जाएं जवान-सेना प्रमुख बोले

सेना अध्यक्ष जनरल विपिन रावत ने सेना के हर कमांड मुख्यालय में एक शिकायत पेटी रखने का आदेश दिया है. चीफ ऑफ आर्मी रीड्रेसल ऐंड ग्रीवांसेज बॉक्स कहलाने वाले इस पेटी का इस्तेमाल कोई भी सैनिक इस्तेमाल कर सकेगा और शिकायत करने वाले सैनिक की पहचान गुप्त रखी जाएगी. सेना अध्यक्ष जनरल विपिन रावत ने सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, ' हम यह सुनिश्चित करेंगे कि शिकायत करने वाले सैनिकों की पहचान गुप्त रहे. हम चाहते हैं कि सैनिक सीधे हमारे पास आएं बजाय कि सोशल मीडिया में जाने के. अगर इसके बाद भी वह असंतुष्ट रहें तो अन्य माध्यमों का इस्तेमाल करें. सोशल मीडिया एक दोतरफा हथियार है, जिसके अपने नुकसान भी हैं. मीडिया के ज़रिए यह संदेश मैं जवानों तक पहुंचाना चाहता हूं. उन्होंने पूर्वी सेना कमांडर (बक्शी साहब) के में कहा, 'हम दोनों ही ने आपस में बात की थी, उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं इस निर्णय को स्वीकार करता हूँ और सेना में कार्य करता रहूंगा. अगर इससे इतर किसी जांच की ज़रूरत होगी तो हम करेंगे.' जनरल रावत ने कहा, 'हम सभी सुरक्षा चुनौतियों के बारे में जानते हैं. हमको प्रॉक्सी वॉर ...

दिल्ली सरकार को बड़ा झटका, बैजल ने लौटाया डीटीसी के किराए में कमी का प्रस्ताव

नई दिल्ली।   दिल्ली में केजरीवाल सरकार और नए उप राज्यपाल अनिल बैजल के बीच जंग की शुरुआत हो गई। उप राज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के उस प्रस्ताव को लौटा दिया है, जिसमें डीटीसी बसों के किराए में 75 फीसदी कटौती का प्रस्ताव था। उपराज्यपाल बैजल ने प्रस्ताव को लौटाने के पीछे वित्त मंत्रालय की मंजूरी न होने का हवाला दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (डीटीसी) और कलस्टर बसों के किराए में कमी के प्रस्ताव के अनुसार, यात्रियों को वातानुकूलित बसों में किराए के तौर पर सिर्फ 10 रुपये और गैर-वातानुकूलित बसों में 5 रुपये किराया देना होता, लेकिन उप राज्यपाल बैजल के प्रस्ताव लौटाने के बाद ऐसा होता नहीं दिख रहा है। वर्तमान में किराए गैर-वातानुकूलित बसों में 5, 10 और 15 रुपये और वातानुकूलित बसों में 15, 20 और 25 रुपये में हैं। दिल्ली सरकार की 4,500 बसें चलती हैं। बता दें कि 4 जनवरी को परिवहन मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया था कि दिल्ली सरकार ने प्रस्तावित सिटी बस किराए में विशेष कमी करने की फाइल मंजूरी के लिए उप राज्यपाल अनिल बैजल के पास भेजी है। उन्होंने प...

सच लिखने से डरते हैं पत्रकार, कहते हैं नौकरी चली जायेगी- राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में जनवेदना सम्मेलन में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक के बाद दूसरे मुद्दों पर कूदते हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। राहुल ने नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कई मुद्दों पर नरेंद्र मोदी को जमकर घेरा। राहुल यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि मीडिया आजकर खुलकर नहीं बोल पा रहे हैं, मीडिया दिल से खुलकर नहीं बोलते हैं। जब मनमोहन सिंह और चिंदबरम वित्त मंत्री थे तो मीडिया खुलकर बोलती थी, वह दिल से खुलकर नहीं बोलते हैं। मीडिया वाले मेरे पास आते हैं कहते हैं कि भैया डर लगता है, ये नौकरी चली जाएगी, ये फोन आ जाएगा, आप हमारी बात समझ जाएगी। हम आपकी बात समझते हैं, आपको कष्ट नहीं पहुचाना चाहते हैं, लेकिन आपकी भी जिम्मेदारी है।  

अमर्त्य सेन मोदी की आलोचना करते हुए कहा फैसले RBI नहीं मोदी ले रहे हैं

नई दिल्ली:   भारत रत्न और नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी पर बोला हमला है. अमर्त्य सेन ने कहा कि इन दिनों फैसले रिजर्व बैंक नहीं मोदी ले रहे हैं. अमर्त्य सेन ने एक इंटरव्यू में नोटबंदी के फैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि इस कदम से काला धन खत्म नहीं हो पाया हालांकि मोदी को बेनिफिट ऑफ डाउट मिलता रहेगा. सेन का कहना है अभी ये सोच बनी है कि अमीर परेशान हो रहे हैं ये बात गरीबों को आकर्षित कर रही है. उनका कहना है कि नोटबंदी का फैसला रिजर्व बैंक का नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का था. सेन का कहना है कि जब रघुराम राजन गवर्नर थे तब रिजर्व बैंक काफी स्वतंत्र था. अमर्त्य सेन मोदी के पुराने आलोचक रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि अमर्त्य सेन को भारत रत्न सम्मान वाजपेयी सरकार के वक्त मिला था.

बिरला-सहारा डायरी केस में पीएम मोदी समेत अन्‍य नेताओं के खिलाफ जांच नहीं होगी-SC

नई दिल्‍ली:  सुप्रीम कोर्ट ने आज एक अहम फैसला सुनाते हुए कॉरपोरेट से करोड़ों की घूस लेने की जांच वाली याचिका खारिज को खारिज कर दिया. इस मामले में कोर्ट से FIR दर्ज करने और कोर्ट की निगरानी में SIT से जांच की मांग को खारिज कर दिया गया. इस याचिका में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते वक्त नरेंद्र मोदी समेत कई राजनेताओं पर इस डायरी का हवाला देते हुए घूस लेने का आरोप लगाया गया था और कोर्ट से इसकी जांच के लिए आदेश देने का आग्रह किया गया था. अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि महज डायरी और कागजातों में नाम लिखे होने के आधार पर जांच के आदेश नहीं दिए जा सकते. कोर्ट के मुताबिक याचिका में दिए गए तथ्य स्वीकारयोग्य नहीं हैं. इनको पुख्‍ता सुबूत के तौर पर नहीं गिना जा सकता. इस तरह के पेश दस्तावेजों और सामग्री के आधार पर संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ जांच नहीं हो सकती.

नोटबंदी के बाद कितना काला धन वापस आया?-राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा

नई दिल्‍ली:   कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस के ‘जन वेदना सम्मेलन’ में कहा कि बीजेपी की फिलॉसफी डरा कर शासन करने की है. जबकि कांग्रेस की फिलॉसफी सबको एक साथ लेकर चलते हुए किसी को डराने की नहीं है. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के रहते किसी को डरने की जरूरत नहीं है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार राहुल ने नोटबंदी पर पीएम मोदी से सवालिया लहजे में पूछा कि बताइए कि इस फैसले के बाद कितना काला धन वापस आया. उन्होंने कहा कि भाजपा, आरएसएस और नरेंद्र मोदी ने आरबीआई जैसे संस्थानों को कमजोर कर दिया है. राहुल ने कहा, हम उनसे (भाजपा और आरएसएस) नफरत नहीं करते, लेकिन हम उनकी विचारधारा को परास्त करेंगे और उन्हें सत्ता से हटाएंगे. उन्होंने कहा, हमने किसानों से कहा, डरिए मत, आपकी जमीन आपकी ही है. कभी चिंता मत करना, लेकिन नरेंद्र मोदी ने क्या किया? उन्होंने लोगों में डर पैदा कर दिया...किसानों को लगता है कि उनकी जमीन छीन ली जाएगी. राहुल ने कहा कि मोदी जहां भी जाते हैं, भले ही कोई राज्य है, वह डर का माहौल पैदा कर देते हैं, और उसके बाद ये लोग डर को गुस्से ...

केजरीवाल पर बोले दिग्विजय सिंह ने कहा 'दिल्ली का कचरा साफ नहीं कर पा रहे, चले हैं पंजाब व गोवा का कचरा साफ करने'

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को मोहाली में एक रैली के दौरान कहा था कि पंजाब के सीएम तो केजरीवाल ही बनने वाले हैं। सिसोदिया के इस बयान पर तमाम राजनैतिक दलों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी कड़ी में अब कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केजरीवाल पर ट्वीट कर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव ने लगातार तीन ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को घेरने की कोशिश की। उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा, "केजरीवाल जी दिल्ली का कचरा साफ़ नहीं कर पा रहें हैं अब चले हैं पंजाब और गोआ का क़चरा साफ़ करने के लिये।" — digvijaya singh (@digvijaya_28)   January 11, 2017 दूसरे ट्वीट में दिग्विजय कहा, ‘केजरीवाल जी के पास हवाबाजी के अलावा कुछ और नहीं है। ये भी फेंकू नम्बर दो हैं।’ — digvijaya singh (@digvijaya_28)  January 11, 2017 अपने तीसरे और अंतिम ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘केजरीवाल जी के लिये भारतीय संविधान में संशोधन करना पड़ेगा ताकि वे दिल्ली के साथ साथ पंजाब और गोवा के मुख्य मंत्री भी बन सकें।’ — digvijaya singh (@digvijaya_28)  January 11, 2017 आपको...

राहुल के किस बयान से खफा हुई BJP- सिद्ध कर दिया पार्ट टाइम नेता

  पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव में नोटबंदी को एक प्रमुख मुद्दा बनाने के उद्देश्य से दिल्ली में आयोजित ‘जन वेदना सम्मेलन’ में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमला बोला है। उधर, इस मामले में भाजपा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि राहुल गांधी कांग्रेस के पार्ट टाइम नेता हैं । राहुल गांधी ने इस मौके पर बाबा रामदेव पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि मौजूदा समय में वह केंद्र सरकार के अर्थशास्त्री हैं। मोदी सरकार उनके सुझावों पर काम कर रही है। नोटबंदी के बाद पीएम बाबा रामदेव जैसे होम मेड इकोनॉमिस्ट के पीछे छिप रहे हैं। राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है। हमें 70 साल का हिसाब देने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानी दी है। राहुल ने कहा कि पीएम 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम चलाते हैं और आज ऑटोमोबाइल सेक्टर 60% नीचे चला गया है। हमने 70 साल में आरबीआइ की, ज्यूडिशियरी की इज्जत की। प्रेस की इज्जत की। आपने बिना किसी को पूछे, बिना किसी को बताए जेब का पैसा कागज बना दिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ...

अरविंद केजरीवाल ने कहा मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री हूं, पंजाब का मुख्यमंत्री नहीं बन सकता

नई दिल्ली:  पंजाब विधानसभा चुनाव में दमखम दिखाने उतरी आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को एक बड़ा बयान दिया और उनके इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में काफी हलचल शुरू हो गई है. इस मसले पर बढ़ते विवाद के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया कि वह दिल्ली छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं. वह दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और यहीं रहेंगे. उन्होंने कहा कि मैं पंजाब का मुख्यमंत्री नहीं बन सकता हूं. मैं दिल्ली के लोगों के लिए समर्पित हूं. दिल्ली के लोगों ने मुझे वोट दिया है. एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के वोटरों से कहा, आप जब भी वोट डालने जाएं मेरा चेहरा याद रखना. उन्होंने कहा कि यह मेरी जिम्मेदारी है कि एक एक वादा पूरा हो. बता दें कि सोमवार को चंडीगढ़ के मोहाली में चुनावी जनसभा में कहा कि पंजाब के मतदाता ये मानकर वोट करें कि अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाना है. सिसोदिया ने दावा किया कि पंजाब में 'आप' की धूम मची हुई है और यहां के लोग क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले हैं. सिसोदिया ने ...

पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने किया गिन-गिनकर कटाक्ष, नोटबंदी से लेकर पद्मासन तक का किया जिक्र

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर किया गिन-गिनकर कटाक्ष, नोटबंदी से लेकर पद्मासन तक का किया जिक्र नई दिल्ली: नोटबंदी को लेकर जन वेदना सम्मेलन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी एक खराब फैसला था. लोग पूछ रहे हैं कि अच्छे दिन कब आएंगे. 2019 में कांग्रेस की सरकार से अच्छे दिन आएंगे. इस सरकार में लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हो रही है. RBI गवर्नर के पद को हास्यास्पद बना दिया गया है. हमने 70 साल तक संस्थाओं का आदर किया. ये लोग देश की आत्मा को खत्म करने में लगे हैं. राहुल ने कहा कि ढाई साल पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि हिन्दुस्तान को स्वच्छ बना दूंगा. सभी को झाड़ू भी पकड़ाया, फैशन था, तीन-चार दिन चला, खुद भी झाड़ू पकड़ा, फिर भूल गए. इसके बाद मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया जैसी कई योजनाएं लाएं. लेकिन लोगों ने साफ देखा कि जब बीजेपी नेताओं ने झाड़ू पकड़ा हुआ था तो गलत पकड़ा था. पीएम मोदी ने भी सही नहीं पकड़ा था. पीएम मोदी योग करते हैं, लेकिन वह पद्मासन नहीं लगा पाए. मैंने भी योग किया है, एक्सपर्ट नहीं हूं. लेकिन मुझे सिखाने वाले ने भी बताया कि जो योग करता है वह पद्मास...